Categories: जॉब

रेलवे में युवाओं को ड्राइवर बनने का शानदार मौका, 9900 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू

रेलवे में जो लोग नौकरी का सपना देख रहे हैं, उन युवाओं के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। रेलवे बोर्ड ने इस बार 9900 पदों की भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए 12 अप्रैल यानी आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

Published by Ankit Patel

नई दिल्ली- रेलवे में जो लोग नौकरी का सपना देख रहे हैं, उन युवाओं के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। रेलवे बोर्ड ने इस बार 9900 पदों की भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए 12 अप्रैल यानी आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जिस भी उम्मीदवार के लिए अगर रेलवे में जाना है, तो इस आवेदन के द्वारा वो रेलवे में जा सकता है। इस फार्म को भरने के लिए आपको रेलवे आरबीआई की वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि

रेलवे की इस भर्ती के लिए युवाओं को असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 9970 पद देखने को मिलेंगे। रेलवे बोर्ड ने आवेदन करने की प्रक्रिया की अंतिम तिथि 11 मई 2025 तक की है। रेलवे बोर्ड ने अभ्यर्थियों से कहा है कि उनके आधार कार्ड वैरिफाई होना चाहिए, जिससे कि आवेदन करने में कोई भी समस्या न हो।

रेलवे में आयु सीमा

असिस्टेंट लोको पायलट के इन पदों पर आवेदन करने वाले युवाओं के पास 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई योग्यता होना आवश्यक है। हालांकि जिनके पास संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिप्लोमा/डिग्री होगी, वो भी इसके लिए आवेदन करने के योग्य हैं। इन पदों के लिए 18 से 30 साल तक के कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। ओबीसी, एससी और एसटी जैसे आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार ऊपरी उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी।

कैटेगरी के आधार पर आवेदन शुल्क

Related Post

जनरल कैटेगरी के लिए 500 रुपये का आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। पहले चरण की परीक्षा यानी सीबीटी-1 में शामिल होने पर उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में से 400 रुपये वापस होंगे। इस प्रक्रिया के आधार पर ईबीसी, एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग कैटेगरी वालों के लिए 250 रुपये का आवेदन शुल्क है, लेकिन सीबीटी-1 में शामिल होने पर उन्हें पूरे पैसे वापस लौटा दिए जाएंगे।

आवेदन करने की प्रक्रिया

आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर इस आवेदन को भर सकते हैं।

कैसे होगा चयन

रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट की ये भर्ती 5 चरणों में की जाएगी, जिसमें सीबीटी-1, सीबीटी-2, कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा, डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट भी शामिल है। सबके आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और चयनित उम्मीदवारों को ज्वाइनिंग लेटर भेजा जाएगा। असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर चयनित कैंडिडेट्स को हर महीने 19,900 रुपये शुरुआती सैलरी मिलेगी।

Ankit Patel
Published by Ankit Patel

Recent Posts

Lucky Oberoi Murder: कौन थे वो दुश्मन? जिसने गुरुद्वारे में मत्था टेकते ही AAP नेता को उतार दिया मौत के घाट

Who was Lucky Oberoi: AAP नेता लकी ओबेरॉय की शुक्रवार सुबह दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात…

February 6, 2026

Purple Earth: धरती का असली रंग बैंगनी! NASA थ्योरी ने खोला अरबों साल पुराना राज़

Purple Earth Hypothesis: अगर हम अंतरिक्ष से पृथ्वी को देखें, तो यह ग्रह बिखरे हुए…

February 6, 2026

RBI Policy: अगर आपने खरीदा है घर या ली है कार? तो तुरंत पढ़ लें ये जरूरी खबर, RBI का बड़ा फैसला

EMI News: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज अपनी मॉनेटरी पॉलिसी की घोषणा कर दी…

February 6, 2026

Maha Shivratri Vrat 2026: 15 या 16 फरवरी, किस दिन है महाशिवरात्रि का व्रत? जानें सही तिथि यहां…

Maha Shivratri 2026 Date: महाशिवरात्रि हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार है, यह पर्व हर साल…

February 6, 2026