Categories: व्यापार

Silver Price Today: आज कैसा है चांदी का हाल? जानें आपके शहर का नया रेट

Silver Price Today 12 April 2026: शनिवार और रविवार MCX में चांदी का कारोबार बंद होता है. ऐसे में आज चांदी की कीमत करीब 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम है.

Published by Preeti Rajput

Silver Price Today 12 April 2026: दिल्ली में चांदी की कीमत फिलहाल स्थिर देखने को मिल रही है. क्योंकि, शनिवार और रविवार को MCX में सफेद धातु का कारोबार बंद रहता है. इसी कारण चांदी में स्थिरता नजर आ रही है. वहीं रविवार, 12 अप्रैल को चांदी की कीमत  2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. दिल्ली जैसे बड़े शहरों में यह दरें इसी के आसपास है. बता दें कि, ये दरें अंतरराष्ट्रीय बाजार, मांग और डॉलर के मुकाबले रुपये के उतार-चढ़ाव से बदलती हैं. 

शुक्रवार को चांदी का भाव

MCX पर शुक्रवार को 3,800 रुपये बढ़कर 2.47 लाख रुपये प्रति किलो के करीब दर्ज की गई थी. इसके बाद सोने में भी हल्ती बढ़त देखने को मिली थी. ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, शुक्रवार को इसकी कीमत में 3,800 रुपये बढ़त हुई, जिसके बाद चांदी की कीमत 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. जिससे गुरुवार को 2,43,200 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट की भरपाई हुई. 

Related Post

शहर

10 ग्राम

100 ग्राम

1 किलो

चेन्नई ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
मुंबई ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
दिल्ली ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
कोलकाता ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
बैंगलोर ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
हैदराबाद ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
केरल ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
पुणे ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
वडोदरा ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000

2027 में भी कायम रहेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन? अखिलेश यादव ने दे कर दिया साफ

उतार-चढ़ाव बरकरार

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव अभी भी बना हुआ है. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कहा है कि लेबनान में चल रहे अभियान अमेरिका-ईरान युद्धविराम के दायरे में नहीं आता है. उम्मीद है कि वाशिंगटन अगले सप्ताह तेल अवीव और बेरूत के साथ व्यापक शांति प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए बातचीत करेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य में पारगमन शुल्क को लेकर ईरान को चेतावनी दे डाली है. जिससे ऊर्जा बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. युद्धविराम की नाजुक स्थिति के कारण सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं. 

Asha Bhosle Health Updates: हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती हुईं आशा भोसले, पोती ने पोस्ट कर दी जानकारी; इलाज जारी

Preeti Rajput

Recent Posts

फिफ्टी मारने के बाद भी आयुष म्हात्रे को किया गया बाहर, आखिर CSK ने क्यों लिया ये फैसला?

IPL 2026: CSK vs DC के मुकाबले में आयुष म्हात्रे ने 59 रन की पारी…

April 12, 2026

PM मोदी का बड़ा कदम, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सांसदों को लिखा खास पत्र

PM Modi Wrote Letter To Leaders: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को…

April 12, 2026