Categories: व्यापार

RBI Policy: अगर आपने खरीदा है घर या ली है कार? तो तुरंत पढ़ लें ये जरूरी खबर, RBI का बड़ा फैसला

EMI News: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज अपनी मॉनेटरी पॉलिसी की घोषणा कर दी है, लेकिन इस बार कोई खास खबर नहीं है. गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाली RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने रेपो रेट को 5.25% पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है

Published by Heena Khan

RBI MPC Meeting Results: हाल ही में उन लोगों के लिए बड़ी खबर आई है जिन्होंने हाल ही में अपना घर, कार या कोई महंगा सामान खरीदा है. दरअसल, भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज अपनी मॉनेटरी पॉलिसी की घोषणा कर दी है, लेकिन इस बार कोई खास खबर नहीं है. गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाली RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने रेपो रेट को 5.25% पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है, जिसका मतलब है कि आपके होम लोन या कार लोन की EMI में कोई कमी नहीं होगी. RBI ने अपनी मॉनेटरी पॉलिसी पर ‘न्यूट्रल’ रुख भी बनाए रखा है. यह बताता है कि हालांकि RBI सक्रिय रूप से किसी खास दिशा में काम नहीं कर रहा है, लेकिन वह इस समय ब्याज दरों में किसी भी कटौती पर विचार नहीं कर रहा है.

RBI ने अपनाई ये पॉलिसी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बजट 2026 के लक्ष्यों और ग्लोबल मार्केट की अनिश्चितताओं को देखते हुए, RBI ने ‘इंतज़ार करो और देखो’ की पॉलिसी को अपनाया है। वहीं अब हम आपको बताने वाले हैं कि रिज़र्व बैंक इंटरेस्ट रेट कम करने से क्यों बच रहा है , और कम EMI के लिए आपको कब तक इंतज़ार करना पड़ेगा? चलिए इस फैसले के बारे में जान लेते हैं. 

क्या बोले गर्वनर?

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग 2026 में गवर्नर संजय मल्होत्रा ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर अच्छी खबर दी। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक हालत मजबूत है और आगे भी विकास की रफ्तार बनी रहने की उम्मीद है। गवर्नर ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया है। उनके मुताबिक, पहले तिमाही (Q1) में देश की अर्थव्यवस्था 6.9% की दर से बढ़ सकती है, जबकि दूसरी तिमाही (Q2) में यह ग्रोथ 7% तक पहुंच सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया में चल रही अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। आरबीआई आगे के फैसले देश की आर्थिक स्थिति और मिलने वाले आंकड़ों को देखकर ही लेगा। इससे साफ है कि रिज़र्व बैंक को भारतीय बाजार और अर्थव्यवस्था पर पूरा भरोसा है।

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Lucky Oberoi Murder: कौन थे वो दुश्मन? जिन्होंने गुरुद्वारे में मत्था टेकते ही AAP नेता को उतार दिया मौत के घाट

Who was Lucky Oberoi: AAP नेता लकी ओबेरॉय की शुक्रवार सुबह दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात…

February 6, 2026

Purple Earth: धरती का असली रंग बैंगनी! NASA थ्योरी ने खोला अरबों साल पुराना राज़

Purple Earth Hypothesis: अगर हम अंतरिक्ष से पृथ्वी को देखें, तो यह ग्रह बिखरे हुए…

February 6, 2026

Maha Shivratri Vrat 2026: 15 या 16 फरवरी, किस दिन है महाशिवरात्रि का व्रत? जानें सही तिथि यहां…

Maha Shivratri 2026 Date: महाशिवरात्रि हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार है, यह पर्व हर साल…

February 6, 2026