Categories: व्यापार

Property Rule Change: छोटे खरीदारों को राहत, PAN सीमा हुई दोगुनी; यहां जानें सारी डिटेल्स

Real estate rule change India 2026: अब सरकार ने PAN कार्ड की अनिवार्यता की सीमा को बढ़ा दिया है, जिससे छोटे खरीदारों और विक्रेताओं को बड़ी राहत मिलेगी.

Published by Shubahm Srivastava

Property Transaction PAN rule 2026: 1 अप्रैल 2026 से प्रॉपर्टी लेनदेन से जुड़े नियमों में अहम बदलाव लागू हो गए हैं. अब सरकार ने PAN कार्ड की अनिवार्यता की सीमा को बढ़ा दिया है, जिससे छोटे खरीदारों और विक्रेताओं को बड़ी राहत मिलेगी. यह कदम खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो कम कीमत की संपत्तियों में निवेश करते हैं.

10 लाख से बढ़कर 20 लाख हुई सीमा

पहले नियम के अनुसार 10 लाख से अधिक के किसी भी प्रॉपर्टी ट्रांजैक्शन के लिए PAN कार्ड देना जरूरी था. लेकिन नए नियमों के तहत यह सीमा बढ़ाकर 20 लाख कर दी गई है. यानी अब 20 लाख तक की प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने पर PAN देना अनिवार्य नहीं रहेगा. इससे छोटी डील्स में कागजी प्रक्रिया आसान हो जाएगी.

छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों को राहत

इस बदलाव का सबसे ज्यादा फायदा छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को होगा. कई बार PAN कार्ड न होने के कारण रजिस्ट्री में परेशानी होती थी, जो अब काफी हद तक खत्म हो जाएगी. इससे छोटे प्लॉट या मकान खरीदने की प्रक्रिया सरल और तेज हो जाएगी, जिससे रियल एस्टेट गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा.

Related Post

कब जरूरी रहेगा PAN कार्ड

हालांकि यह छूट केवल 20 लाख तक की संपत्तियों के लिए ही लागू है. अगर प्रॉपर्टी की कीमत 20 लाख या उससे अधिक है, तो PAN देना अनिवार्य होगा. इसके अलावा, अगर कोई व्यक्ति प्रॉपर्टी बेचकर कैपिटल गेन पर टैक्स छूट का दावा करता है, तब भी PAN जरूरी रहेगा. बड़े बैंकिंग ट्रांजैक्शन के लिए भी KYC नियमों के तहत PAN की जरूरत पड़ सकती है.

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा

सरकार का यह कदम ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है. कम कीमत वाली प्रॉपर्टी के लेनदेन में अब कम दस्तावेजों की जरूरत होगी, जिससे प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक बनेगी. यह बदलाव खासतौर पर पहली बार घर खरीदने वालों के लिए राहत लेकर आया है.

1 अप्रैल से HRA के नियम बदलेंगे, अब PAN के बिना नहीं मिलेगी टैक्स छूट; यहां जानें सारी डिटेल्स

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Jalna Truck Accident: समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने 12 महिलाओं को कुचला, 8 की मौत

Samruddhi Expressway Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर काम कर रही महिला मजदूरों को…

April 1, 2026

Digambara Jain monks: दिगंबर जैन मुनि कपड़े क्यों नहीं पहनते? जानिए इसके पीछे का आध्यात्मिक कारण

Digambara Jain monks: दिगंबर जैन मुनि कपड़े नहीं पहनते क्योंकि यह उनके लिए पूर्ण त्याग, अपरिग्रह,…

April 1, 2026

Rajendra Bharti case: बैंक घोटाले में फंसे दतिया के कांग्रेस विधायक, राजेंद्र भारती भ्रष्टाचार मामले में दोषी करार

Rajendra Bharti case:  मध्य प्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली की…

April 1, 2026

ईरान के आगे ट्रंप ने टेके घुटने, फेल हो गए सारे प्लान! जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा यूटर्न

Iran-US War: 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला…

April 1, 2026

ओवैसी का बंगाल में दमदार आगाज! मुर्शिदाबाद में कर दिया बड़ा एलान; क्या बिगड़ेगा TMC-BJP का खेल?

West Bengal Election 2026: मुर्शिदाबाद में आयोजित एक बड़ी जनसभा में AIMIM प्रमुख ओवैसी ने…

April 1, 2026