Categories: व्यापार

DA Hike: 7500 से लेकर 540 तक इस महीने से कितनी बढ़ जाएगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी? जानें पूरी डिटेल

DA hike 2025: महंगाई भत्ता को 3 फीसदी बढ़ाया जा चुका है. तो चलिए जानते हैं कि अलग-अलग पे लेवल वाले कर्मचारियों की सैलरी कितनी-कितनी बढ़ जाएगी?

Published by Divyanshi Singh

DA hike 2025: देश भर के लाखों केंद्रीय कर्मचारी 8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि ये साल 2028 में इसका एलान हो सकता है. फिलहाल 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन पा रहे केंद्रीय कर्मियों के लिए अच्‍छी खबर ये है कि उनका DA यानी महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ाया जा चुका है.

बता दें कि इसके पहले 55 फीसदी DA मिल रहा था. अब 3 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद से यह बढ़कर 58 फीसदी हो गया है, ये  जुलाई से ही जोड़कर दिया जाएगा. पेंशनर्स के लिए भी महंगाई राहत में यही फॉर्मूला लागू होगा. 

Related Post

इसी महीने की सैलरी बढ़कर आएगी

बढ़े हुए डीए के साथ अब केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी होगी. अक्टूबर के वेतन में जुलाई, अगस्त और सितंबर के तीन महीनों का बकाया भी शामिल होगा. बताया जा रहा है कि अक्टूबर का वेतन 31 अक्टूबर से नवंबर के बीच किसी समय दिया जा सकता है. आमतौर पर कर्मचारियों का वेतन महीने के आखिरी दिन दिया जाता है.

इस महीने से कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी से उनके खाते में उनके मूल वेतन का 3% बढ़ जाएगा. अगर न्यूनतम ₹18,000 मूल वेतन वाले कर्मचारी की बात करें तो उसके वेतन में लगभग ₹540 की बढ़ोतरी होगी और उसका कुल वेतन लगभग ₹28,440 हो जाएगा. जबकि ₹56,100 मूल वेतन वाले कर्मचारी को पहले DA के रूप में ₹30,855 मिलते थे और अब उसे ₹32,538 मिलेंगे, यानी उसे ₹1,683 ज़्यादा मिलेंगे.

अलग-अलग पे लेवल वाले कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ जाएगी ?

लेवल 1 18,000 9,900 10,440 540
लेवल 2 19,900 10,945 11,542 597
लेवल 3 21,700 11,935 12,586 651
लेवल 4 25,500 14,025 14,790 765
लेवल 5 29,200 16,060 16,936 876
लेवल 6 35,400 19,470 20,532 1,062
लेवल 7 44,900 24,695 26,042 1,347
लेवल 8 47,600 26,180 27,608 1,428
लेवल 9 53,100 29,205 30,798 1,593
लेवल 10 56,100 30,855 32,538 1,683
लेवल 11 67,700 37,235 39,266 2,031
लेवल 12 78,800 43,340 45,704 2,364
लेवल 13 123,100 67,705 71,398 3,693
लेवल 13A 131,100 72,105 76,038 3,933
लेवल 14 144,200 79,310 83,636 4,326
लेवल 15 182,200 100,210 105,676 5,466
लेवल 16 205,400 112,970 119,132 6,162
लेवल 17 225,000 123,750 130,500 6,750
लेवल 18 250,000 137,500 145,000 7,500

2 दिन बाद फिर सोना हुआ महंगा, यहां जानिये अपने-अपने शहरों में Gold के ताजा रेट्स

Divyanshi Singh

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026