Categories: व्यापार

Gold Price Today: चार दिन बाद सोने के दाम में हुआ इजाफा, जानें आपके शहर में कितने बढ़े दाम?

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट में ईरान के खिलाफ इजराइल और अमेरिका के चल रहे युद्ध के कारण सोने के दाम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. जिसका सीधा असर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों पड़ता नजर आ रहा है.

Published by Preeti Rajput

Gold Price Today in India : ईरान के खिलाफ इजराइल और अमेरिका मिलकर युद्ध लड़ रहे हैं. जिसका असर बाकी के देशों पर भी पड़ता नजर आ रहा है. सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. जिसका असर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों पर पड़ रहा है.  भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 4,900 रुपये बढ़ गई है और 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा 5188 तेजी के साथ 1,44,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. पिछले कारोबारी दिन यह 1,38,912 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई था. 

जानें आज सुबह के ताजा रेट

कैरेट के हिसाब से शुद्धता सुबह के रेट  
सोना 24 कैरेट 146205 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 145620 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 133924 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 109654 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 85530 रुपये प्रति 10 ग्राम

आपके शहर में सोने के दाम

शहर 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) 18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली  ₹146820 ₹134600 ₹110160
मुंबई ₹146670 ₹134450 ₹110010
कोलकाता ₹146670 ₹134450 ₹110010
चेन्नई ₹148370 ₹136000 ₹113500
पटना ₹146720 ₹134500 ₹110060
लखनऊ ₹146820 ₹134600 ₹110160
कानपुर ₹146820 ₹134600 ₹110160
मेरठ ₹146820 ₹134600 ₹110160
अयोध्या ₹146820 ₹134600 ₹110160

पिछले दिन कितना था सोने का भाव?

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत बढ़कर 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम थी. 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 4,900 रुपये बढ़कर 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. सर्राफा बाजार में पिछले दिन सोने का भाव 1,44,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 82.17 डॉलर यानी लगभग दो प्रतिशत बढ़कर 4,556.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी में तेज उतार-चढ़ाव, खरीदने से पहले देखें ताजा रेट; जानें आज का भाव

Silver Price Today in India 26 March 2026: चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने…

March 26, 2026