Gold Price Today 2 April 2026: 2 अप्रैल 2026 को भारत में सोने के दामों में काफी हलचल देखने को मिल रही है. अंतरराष्ट्रीय लेवल पर चल रहे तनाव, खासकर ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच विवाद के कारण बाजार में अनिश्चितता बढ़ी है. ऐसे माहौल में निवेशक सेफ ऑप्शन के तौर पर सोने की ओर रुख करते हैं, जिससे इसकी कीमतों में तेजी और गिरावट दोनों देखने को मिलती है.
आज का सोने का भाव (2 अप्रैल 2026)
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 3,500 रुपये बढ़कर 1,55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) पहुंच गई है. वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव 0.81% यानी 1,222 रुपये की बढ़त के साथ 1,51,326 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. पिछले दिन यह 1,50,104 रुपये पर बंद हुआ था.
गुडरिटर्न्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने का रेट लगभग 1,53,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक सुबह तक सोने का भाव 1,50,853 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया.
कैरेट के हिसाब से सोने के रेट
IBJA के अनुसार अलग-अलग शुद्धता के सोने के दाम इस प्रकार हैं:
24 कैरेट: ₹1,50,853 प्रति 10 ग्राम
23 कैरेट: ₹1,50,249 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹1,38,181 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट: ₹1,13,140 प्रति 10 ग्राम
14 कैरेट: ₹88,249 प्रति 10 ग्राम
शहरों के अनुसार सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)
देश के मेन शहरों में सोने के दाम लगभग एक जैसे ही हैं, लेकिन थोड़ा-बहुत अंतर देखने को मिलता है:
दिल्ली, लखनऊ, कानपुर:
24 कैरेट: ₹1,53,100
22 कैरेट: ₹1,40,350
18 कैरेट: ₹1,14,860
मुंबई, कोलकाता, पुणे:
24 कैरेट: ₹1,52,950
22 कैरेट: ₹1,40,200
18 कैरेट: ₹1,14,710
चेन्नई:
24 कैरेट: ₹1,53,270
22 कैरेट: ₹1,40,500
18 कैरेट: ₹1,17,100
पटना, अहमदाबाद, सूरत:
24 कैरेट: ₹1,53,000
22 कैरेट: ₹1,40,250
18 कैरेट: ₹1,14,760
पिछले दिन और सालभर का ट्रेंड
पिछले कारोबारी दिन दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर 1,55,000 रुपये हो गया है. यानी एक दिन में करीब 2.3% की तेजी आई है.
अगर पूरे वित्त वर्ष 2025-26 की बात करें, तो सोने की कीमत में करीब 61% का बड़ा उछाल देखा गया है. 1 अप्रैल 2025 को सोने का भाव 94,150 रुपये था, जो अब बढ़कर 1,55,000 रुपये तक पहुंच गया है.

