Categories: व्यापार

EPFO: PF अकाउंट का बैलेंस जानना हुआ आसान! घर बैठे ऐसे देखें बैलेंस और डाउनलोड करें UAN पासबुक

How to check PF Balance: अगर आपका पीएफ अकाउंट है और ये चेक करना चाहते हैं क‍ि आपके पीएफ अकाउंट में क‍ितना बैलेंस है, तो इसके ल‍िए आपको अपना UAN पासबुक ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा. इसके दो आसान तरीके हैं. आइये आपको बताते हैं.

Published by Mohammad Nematullah

How to Download UAN Passbook: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों को ऑनलाइन पासबुक की सुविधा देता है. अगर आप अपना अकाउंट बैलेंस चेक करना चाहते है, तो आप अपनी UAN पासबुक डाउनलोड कर सकते है. आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. आप यह काम घर बैठे ऑनलाइन कर सकते है. इसका मतलब है कि अब आपको अपनी UAN पास book पाने के लिए किसी ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है.

हालांकि आप अपनी UAN पासबुक तभी चेक कर पाएंगे जब आपका अकाउंट एक्टिव हो. अगर आपने हाल ही में नई नौकरी जॉइन की है, तो नए कंट्रीब्यूटर के अकाउंट को एक्टिव होने में कुछ समय लग सकता है. जिन लोगों के PF अकाउंट बंद हो गए है, वे अपनी PF पासबुक ऑनलाइन डाउनलोड नहीं कर पाएंगे.

EPFO पोर्टल से पासबुक कैसे डाउनलोड करें?

  • अपनी UAN पासबुक डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले EPFO ​​के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं: https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/
  • अब आपको अपना UAN और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा. याद रखें इसके लिए आपका UAN एक्टिव होना चाहिए. अगर यह एक्टिव नही है, तो पहले इसे EPFO ​​वेबसाइट के जरिए एक्टिवेट करें.
  • अब आपने जिन सभी एम्प्लॉयर्स के लिए काम किया है. उनकी IDs आपकी स्क्रीन पर दिखाई देंगी. उस ID को चुनें जिसके लिए आप पासबुक डाउनलोड करना चाहते है.
  • इसके बाद आप अपनी EPF पासबुक PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर पाएंगे.

UMANG ऐप का इस्तेमाल करके UAN पासबुक कैसे डाउनलोड करें.

  • सबसे पहले आपको Google Play Store या Apple App Store से UMANG ऐप डाउनलोड करना होगा. फिर एक अकाउंट बनाएं और अपने मोबाइल नंबर से लॉग इन करें.
  • अब UMANG ऐप के सर्च बार में EPFO ​​टाइप करें और सर्च करें. फिर Employee Centric Services पर जाएं.
  • View Passbook ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • उसके बाद अपना UAN टाइप करें.
  • वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा करने के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिला OTP डालें.
  • अपनी ID चुनने के बाद आपकी पासबुक दिखाई देगी जिसे आप PDF के रूप में डाउनलोड कर सकते है.
Mohammad Nematullah

Recent Posts

Pakistan Airstrike Afghanistan: एयरस्ट्राइक से दहला काबुल! अस्पताल पर हमले में 400 की मौत, तालिबान ने पाकिस्तान पर लगाया इल्जाम

Pakistan Afghanistan Conflict: अफगानिस्तान से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है.…

March 17, 2026

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026