Categories: व्यापार

बाबा रामदेव फिर कर गए ‘ऊलजलूल हरकत’! पतंजलि को HC की फटकार, पूछा- क्या डिक्शनरी में कोई और शब्द नहीं बचा ?

Baba Ramdev News: दिल्ली उच्च न्यायालय ने पतंजलि आयुर्वेद से उसके टीवी विज्ञापन को लेकर सवाल किया, जिसमें उसके अपने उत्पादों को छोड़कर बाकी सभी च्यवनप्राश उत्पादों को "धोखाधड़ी" वाला बताया गया था.

Published by Heena Khan

Patanjali News: अक्सर बाबा रामदेव को उनके ब्रांड को लेकर HC की फटकार पड़ती रहती है. वहीं एक बार फिर HC ने पतंजलि को फटकार लगाई है. दिल्ली उच्च न्यायालय ने पतंजलि आयुर्वेद से उसके टीवी विज्ञापन को लेकर सवाल किया, जिसमें उसके अपने उत्पादों को छोड़कर बाकी सभी च्यवनप्राश उत्पादों को “धोखाधड़ी” वाला बताया गया था. न्यायमूर्ति तेजस करिया ने पतंजलि को फटकार लगाते हुए कहा कि कोई भी कंपनी यह दावा कर सकती है कि उसका उत्पाद सर्वश्रेष्ठ है, लेकिन वो यह नहीं कह सकती कि बाकी सभी उत्पाद धोखाधड़ी वाले हैं.

क्या डिक्शनरी में कोई और शब्द नहीं-HC

इतना ही नहीं अदालत ने आगे कहा, “आप ‘निम्न गुणवत्ता’ तो कह सकते हैं, लेकिन ‘धोखाधड़ी’ शब्द का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं? यह एक नकारात्मक और अपमानजनक शब्द है. आप कह रहे हैं कि बाकी सब धोखेबाज़ हैं, और सिर्फ़ आप ही असली हैं. क्या शब्दकोश में इसके अलावा कोई और शब्द नहीं बचा है?” अदालत ने स्पष्ट किया कि विज्ञापन में इस्तेमाल की गई भाषा पूरे च्यवनप्राश ब्रांड को अपराधी बनाती है, जो अस्वीकार्य है.

Dawood Ibrahim का इतना खौफ! मां की कीमती चीज पर सरकारी नीलामी, खरीदने में कांप रहे खरीदार

Related Post

डाबर ने लगाया आरोप

इतना ही नहीं बल्की अदालत ने इस मामले में डाबर इंडिया लिमिटेड द्वारा दायर अंतरिम निषेधाज्ञा याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है. डाबर ने पतंजलि आयुर्वेद के नए विज्ञापन पर अंतरिम रोक लगाने की मांग की है. डाबर का आरोप है कि यह विज्ञापन अन्य सभी च्यवनप्राश ब्रांडों को धोखाधड़ी वाला बताकर उसकी छवि धूमिल करता है.

बिहार चुनाव परिणाम को लेकर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी! बोले- ’14 नवंबर को इतिहास लिखा जाएगा’

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026