Categories: व्यापार

Aadhaar Address Update Online: फ्री में बदले आधार पर नया एड्रेस, नोट करें प्रोसेस, डॉक्यमेंट्स समेत हर डिटेल

Aadhaar Address Update Online: देश के निवासी UIDAI के myAadhaar पोर्टल के ज़रिए अपना आधार कार्ड पता आसानी से ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें किसी ऑफिस जाने की ज़रूरत नहीं है।

Published by JP Yadav

Aadhaar Address Update Online: बच्चे का स्कूल में एडमिशन हो या फिर बुजुर्गों की पेंशन, सभी चीजों के लिए आधार अनिवार्य हो गया है. भारत में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति (यहां तक कि बच्चे भी) के लिए आधार कार्ड एक अनिवार्य पहचान पत्र है. यहां याद दिला दें कि 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए ‘ब्लू आधार’  आधार बनता है, जिसे बाल आधार कहा जाता है. आधार की जरूरत मोबाइल सिम लेने, स्कूल दाखिले और पासपोर्ट बनाने के अलावा सरकारी सब्सिडी, बैंक खाता खोलने, इनकम टैक्स रिटर्न और बहुत सी सरकारी व निजी सेवाओं के लिए जरूरी हो गया है. इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप आधार कार्ड में अपना पता ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे. 

भारत के निवासी हैं और आधार कार्ड में घर बैठे ही UIDAI के myAadhaar पोर्टल के ज़रिए अपना पता आसानी से और कुछ स्टेप्स के जरिये ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं. यहां यह ध्यान दे कि आधार कार्ड  में पता अपडेट करने के लिए पहले ही जरूरी डॉक्यूमेंट्स जुटा लें. जैसे उपभोक्ता (User) के पास पते का वैध प्रमाण और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना चाहिए. सरकारी नौकरी करते हैं या फिर प्राइवेट, ट्रांसफर होने की स्थिति दूसरे शहर या शहर में दूसरे घर में शिफ्ट करना पड़ता है. ऐसे में आधार पर पता बदलवाना जरूरी हो जाता है.  इसे ठीक करने के लिए आपको घर से बाहर जाने की ज़रूरत नहीं है.  भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) लोगों को myAadhaar पोर्टल के ज़रिए अपना आधार पता पूरी तरह से ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा देता है.

आपको किन दस्तावेज़ों की ज़रूरत होगी

UIDAI पते के प्रमाण के तौर पर कई तरह के डॉक्यूमेंट्स को स्वीकार या कहें मान्यता देता है. इसमें किराये का एग्रीमेंट, पासपोर्ट, बिजली का बिल, बैंक स्टेटमेंट या पासबुक और वोटर ID ये सभी मान्य हैं. इसके अलावा सरकार द्वारा जारी किए गए अन्य प्रमाण भी आम तौर पर स्वीकार किए जाते हैं.  ध्यान यह रखना है कि यूजर को जिस डॉक्यूमेंट्स को लगा रहा है उस पर उसका नाम और पूरा पता साफ़-साफ़ दिखाई देना चाहिए. धुंधला स्कैन या कटा हुआ बिल, जिसमें पता कटा हुआ हो आधार पर ऑनलाइन के जरिये पता अपडेट होने में दिक्कत आएगी. 

आधार पता ऑनलाइन कैसे अपडेट करने के लिए नोट करें स्टेप्स

  1. UIDAI के आधिकारिक myAadhaar पोर्टल पर जाएं.
  2. Document Update’ (दस्तावेज़ अपडेट) विकल्प तलाश करें और मिलने पर उस पर क्लिक करें.
  3. यहां पर अपना आधार नंबर डालें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएं.
  4. यहां पर OTP का इस्तेमाल करके अपनी पहचान वेरिफ़ाई करें.
  5. एक बार जब आप अंदर पहुंच जाएं तो ‘Address Update’ (पता अपडेट) चुनें.
  6. साथ ही अपनी पसंदीदा विधि चुनें. इसमें अपने खुद के दस्तावेज़ों का इस्तेमाल करके या अगर पता परिवार के किसी सदस्य
  7. की संपत्ति का है, तो ‘Head of Family’ (HoF) मार्ग के ज़रिए आगे बढ़ें
  8. नए पते का विवरण डालें.
  9. पते के प्रमाण का एक वैध दस्तावेज़ अपलोड करें.
  10. अगले स्टेप में अनुरोध सबमिट करें.
  11. सबमिट करने के बाद पावती रसीद (acknowledgement receipt) को सेव कर लें.
  12. इसमें 14 अंकों का ‘Update Request Number’ (URN) होता है, जिससे आप अपने अनुरोध की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं.

इसमें कितना समय लगता है?

एक बार जमा हो जाने के बाद UIDAI उपभोक्ता द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी और दस्तावेज़ों की जांच करता है. यह प्रक्रिया जमा करने की तारीख से 30 दिनों तक का समय ले सकती है. मंज़ूरी मिलने के बाद, अपडेटेड आधार कार्ड सीधे UIDAI पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है. इसके लिए कहीं जाने की ज़रूरत नहीं है.

14 जुलाई तक नहीं लगेगा कोई चार्ज

यहां पर बता दें कि myAadhaar पोर्टल पर ऑनलाइन पता अपडेट करने की सुविधा अभी 14 जुलाई, 2026 तक मुफ़्त है.  यहां पर ध्यान देना जरूरी है कि अगर आपको अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट करनी है, तो उन बदलावों के लिए आपको खुद आधार सेवा केंद्र जाना होगा. आमतौर पर इसका शुल्क 75 रुपये से 125 रुपये के बीच होता है.

JP Yadav

Recent Posts

‘हिंदू मुसलमानों से बेहतर’, बप्पा के सामने सिर झुकाती है ये मुस्लिम हसीना; दूसरे धर्म में कर चुकी हैं शादी

Mumtaz On Interfaith Marriage: एक्ट्रेस मुमताज ने इंटरफेथ मैरिज, पॉलिगैमी और आध्यात्मिक मान्यताओं पर खुलकर…

March 13, 2026

NXT Summit 2026: डॉ. ऐश्वर्या पंडित शर्मा ने कैंसर को लेकर किया आगाह, खतरनाक बीमारी को लेकर दिए अहम सुझाव

NXT Summit 2026: दुनिया का सबसे बड़ा ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग मिशन है. ये पहल कैंसर…

March 13, 2026

महाराष्ट्र में धर्मांतरण पर सख्ती! अब लव जिहाद पर लगेगी लगाम; कड़े नियम लाने की तैयारी में सरकार

Maharashtra Freedom of Religion Bill 2026: महाराष्ट्र विधानसभा में पेश धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 धर्म…

March 13, 2026

क्या आप जानते हैं कि समुद्र के रास्ते भारत तक गैस कैसे पहुंचती है?

इन दिनों ईरान और इजराइल में जो वॉर चल रहा है उसके चलते भारत में…

March 13, 2026

Chaitra Navratri 2026: इस नवरात्र नहीं होंगे मांगलिक कार्य, गृहप्रवेश की हसरत भी रहेगी अधूरी… जानिए क्या है वजह

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक मनाई जाएगी.…

March 13, 2026