Categories: व्यापार

चांदनी चौक से लेकर लाजपत नगर तक आज दिल्ली के 900 बाजार बंद, ठप रहेगा 1500 करोड़ का कारोबार

Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से देशभर में गुस्सा है। पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा हैं। आज राजधानी दिल्ली में सभी बाजारों को बंद रखने का निर्णय दिल्ली कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने लिया है।

Published by Ankit Patel

Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से देशभर में गुस्सा है। पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा हैं। एक ओर हमले में जान गंवाने वाले लोगों के लिए पूरे देश से शोक संवेदनाएं आ रही है, वहीं दूसरी ओर देश के विभिन्न हिस्सों में कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं। व्यापारी वर्ग में भी इस घटना को लेकर काफी रोष व्याप्त है। इसी को लेकर आज राजधानी दिल्ली में सभी बाजारों को बंद रखने का निर्णय दिल्ली कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने लिया है।

1500 करोड़ का कारोबार रहेगा ठप

दिल्ली में लगभग 900 बाजार हैं जिनमें 8 लाख से अधिक व्यापारी अपना व्यापार करते हैं। कैट के फैसले के अनुसार आज दिल्ली में सभी दुकानों को बंद रखा जाएगा।राजधानी दिल्ली में बाजारों को बंद रखने से करोड़ों का कारोबार प्रभवित होगा। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के अनुसार प्रतिदिन दिल्ली के बाजारों में लगभग 1500 करोड़ रूपये का कारोबार होता है। लेकिन पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से व्यापारी वर्ग में काफी आक्रोश है। हमले में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति अपनी सहानुभूति दिखाने के लिए सभी ने मिलकर बाजारों को बंद रखने का निर्णय लिया है।

Related Post

चांदनी चौक से लाल किले तक सहानुभूति मार्च

चांदनी चौक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 10:45 बजे चांदनी चौक से लाल किले तक सहानुभति मार्च किया जाएगा। बंद को लेकर खंडेलवाल ने कहा कि हम सभी व्यापारियों से आग्रह करते हैं कि वे अपने-अपने बाजारों में आवश्यक सावधानियां बरतें और यह सुनिश्चित करें कि बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न हो।इसके अलावा CAIT ने दिल्ली पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से भी अनुरोध किया कि वे बंद के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और सभी बाजारों में शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करें।

 

Ankit Patel
Published by Ankit Patel

Recent Posts

Hanuman Jayanti 2026: आज हैदराबाद में घर से निकलना पड़ सकता है भारी! हनुमान विजय यात्रा से ट्रैफिक हुआ बेहाल, कई रास्ते बंद

Hanuman Jayanti 2026: हैदराबाद में हनुमान विजय यात्रा के कारण आज कई सड़कों पर ट्रैफिक…

April 2, 2026

Aaj Ka Mausam: आज इन 11 राज्यों में फिर बदलेगा मौसम, तेज-आंधी तुफान के साथ होगा बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam 2 April 2026: अप्रैल की शुरुआत में 11 राज्यों में आंधी-बारिश और…

April 2, 2026

Jalna Truck Accident: समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने 12 महिलाओं को कुचला, 8 की मौत

Samruddhi Expressway Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर काम कर रही महिला मजदूरों को…

April 1, 2026