Categories: बिहार

Video: सबके सामने भरे मंच पर नीतीश कुमार ने मुस्लिम महिला का खींचा हिजाब, मुंह ताकते रह गए सम्राट चौधरी और मंगल पांडेय

Nitish Kumar Viral Video: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वो एक मुस्लिम महिला का हिजाब खींचते हुए नजर आ रहे हैं.

Published by Sohail Rahman

Nitish Kumar Viral Video: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish kumar viral video) का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें नीतीश कुमार एक महिला का हिजाब हटाते हुए नजर आ रहे हैं. ये महिला एक डॉक्टर है. जिसका नीतीश कुमार ने हिजाब खींच लिया। जिसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1283 आयुष डॉक्टरों (आयुर्वेदिक, होमियोपैथिक और यूनानी) को नियुक्ति पत्र दिया. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (samrat choudhary), डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा (vijay kumar sinha), बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी (viay kumar chaudhary) और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय (mangal pandey) पहुंचे थे.

कौन है महिला? (Who is the woman?)

जब नीतीश कुमार आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र बांट रहे थे. तभी जब नुसरत प्रवीण नाम की महिला डॉक्टर वहां पहुंची तो उन्होंने उसका हिजाब खींच दिया जिसके बाद लोग चौंक गए. वायरल हो रहे इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि जैसे ही महिला नियुक्ति पत्र लेने के वहां पहुंची तो पहले सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें नियुक्त पत्र दिया. फिर उन्होंने महिला डॉक्टर से कहा कि ये क्या लगाए हो और उनका हिजाब खींच दिया. इस दौरान मंच पर मौजूद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को रोकने की कोशिश की लेकिन देर हो चुका था, तब तक नीतीश कुमार महिला डॉक्टर नुसरत प्रवीण (nusrat praveen) का हिजाब खींच चुके थे. नीतीश कुमार के इस हरकत पर कार्यक्रम में शामिल सभी लोग एक-दूसरे को देखने लगे.

यह भी पढ़ें :-

कौन हैं संजय सरावगी? जिन्हें बीजेपी ने बनाया बिहार प्रदेश अध्यक्ष; यहां जानें कैसा रहा अब तक का राजनीतिक सफर

वीडियो हो रहा वायरल (The video is going viral)

सीएम नीतीश कुमार के इस घिनौनी हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसने नया विवाद शुरू कर दिया है.  इस मामले के सामने आने के बाद राजद ने भी हमला बोला है. राजद नेता मृत्युंजय तिवारी (RJD leader Mrityunjay Tiwari) ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (cm nitish kumar) महिलाओं का लगातार अपमान कर रहे हैं और वह अब बिहार संभालने की स्थिति में नहीं है.

यह भी पढ़ें :-

Bihar: गरीबी से नफरत, फूस के घर से फर्जी IAS तक… ‘नटवरलाल’ ललित किशोर की सनसनीखेज कहानी; inkhabar की ग्राउंड रिपोर्ट

Sohail Rahman

Recent Posts

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026