Categories: बिहार

Nalanda Sheetla Mata Mandir: नालंदा के शीतला माता मंदिर में मची भगदड़, 8 लोगों की गई जान, कई घायल

Nalanda Sheetla Mata Mandir: बिहार के नालंदा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. जहां शीतला मंदिर में भगदड़ मच गई है जिसके चलते कई लोग घायल हो गए हैं और कुछ की जान भी गई है.

Published by sanskritij jaipuria

Nalanda Sheetla Mata Mandir: बिहार के नालंदा जिले में स्थित शीतला मंदिर में मंगलवार को एक धार्मिक आयोजन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. भारी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने से अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम आठ महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि अत्यधिक भीड़ के कारण लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े और कई लोग दब गए.

मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. धीरे-धीरे भीड़ इतनी बढ़ गई कि हालात कंट्रोल से बाहर हो गए. अचानक अफरा-तफरी मच गई और लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला. इस दौरान कई लोग गिर गए और भगदड़ की स्थिति बन गई, जिससे ये दुखद हादसा हुआ.

राहत और बचाव कार्य शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई. स्थानीय ग्रामीणों ने भी बचाव कार्य में मदद की. घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिससे राहत कार्य में भी कठिनाई आई.

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बिहार सरकार ने मुख्य सचिव को पूरे मामले की जांच करने का निर्देश दिया है. साथ ही घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने और मंदिर परिसर में जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने के आदेश दिए गए हैं. पटना के कमिश्नर को भी बिहारशरीफ भेजा गया है ताकि वे मौके पर स्थिति की निगरानी कर सकें.

Related Post

नालंदा मंदिर क्यों फेमस है?

बिहार के नालंदा जिले में स्थित शीतला माता मंदिर एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. ये मंदिर माता शीतला को समर्पित है, जिन्हें रोगों से रक्षा करने वाली देवी माना जाता है. खासकर चेचक और अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए लोग यहां पूजा-अर्चना करते हैं.

हिंदू धर्म में माता शीतला को स्वास्थ्य और स्वच्छता की देवी के रूप में पूजा जाता है. मान्यता है कि माता शीतला अपने भक्तों को बीमारियों से बचाती हैं और उनके जीवन में सुख-शांति लाती हैं. पुराने समय में जब चेचक जैसी बीमारियां फैलती थीं, तब लोग विशेष रूप से माता शीतला की पूजा करते थे.

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Surat-cylinder-blast: सूरत के लिंबायत इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट में पांच लोगों की मौत, एक  गंभीर रूप से घायल

Surat-cylinder-blast:  सूरत के लिंबायत इलाके में गैस लीक के बाद आग और सिलेंडर ब्लास्ट में…

March 31, 2026

सोनू निगम को याद आया कराची ब्लासट, बाल-बाल बची थी सिंगर की जान; पाकिस्तानी ने दिया दूसरा जन्म!

Sonu Nigam On Karachi Bomb Blast: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम किसी ना किसी कारण सुर्खियों…

March 31, 2026

Nalanda: नालंदा शीतला माता मंदिर में क्यों वर्जित है दिन की पूजा? जानें चौंकाने वाला सच और अनोखी कहानी

Nalanda Sheetla Mata Mandir:  बिहार के नालंदा जिले के मघड़ा गांव स्थित शीतला माता मंदिर…

March 31, 2026