Categories: एस्ट्रो

Capricorn Monthly Rashifal November 2025 : इस माह मकर राशि वाले लक्ष्यों पर रखें पैनी निगाह, प्रमोशन के खुल सकते हैं द्वार

Capricorn Monthly Rashifal November 2025: नवंबर का महीना मकर राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला हैं. इस महीने में आपको एक्टिव मोड में रहकर हर अवसर का सही उपयोग करने की जरूरत हैं. चलिए जानते हैं यहां और क्या लिखा है मकर राशि वालों के मासिक राशिफल में

Capricorn Monthly Rashifal November 2025: मकर राशि वालों के लिए नवंबर का महीना जिम्मेदारियों और उपलब्धियों से भरा रहने वाला है। इस समय आपको एक्टिव मोड में रहकर हर अवसर का सही उपयोग करना होगा। ऑफिस में मेहनत रंग लाएगी और पदोन्नति की संभावना भी बढ़ेगी। जो लोग विदेशी कंपनियों या टेक्निकल सेक्टर से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय करियर में नई ऊंचाइयां लेकर आएगा। माह के अंत तक कामकाज का दबाव और कुछ चुनौतियां बढ़ सकती हैं, ऐसे में धैर्य और संयम जरूरी रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख के पल मिलेंगे, वहीं प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें, संतुलित दिनचर्या ही सफलता और स्फूर्ति का राज बनेगी। तो आइए जानते हैं Pandit Shashishekhar Tripathi द्वारा नवम्बर में क्या कुछ होगा नया, किन संभावनाओं से बढ़ेगी खुशियां.

प्रमोशन लिस्ट में आ सकता है नाम

इस माह बहुत एक्टिव रहना होगा, क्योंकि कार्य के साथ-साथ अब जिम्मेदारी भी बढ़ेगी माह के मध्य से सजग रहें. मानसिक रूप से ऊर्जावान रहते हुए कठिन कामों को पूरा कर पाएंगे. ऑफिशियल कामकाज में सफलता प्राप्त होगी, ऐसे में 16 तारीख तक धैर्य बनाए रखना होगा. सरकारी नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिलने की संभावनाएं बढ़ेंगी. टीम के साथ तालमेल आवश्यक होगा, क्योंकि इस समय आपकी कठोर बोली दूसरों को नाराज कर सकती है. विदेश में नौकरी करने वाले, लग्जरी आइटम या फिर सॉफ्टवेयर से संबंधित नौकरी करने वाले लोगों को टारगेट पूरे करने के मौके मिलेंगे साथ ही प्रमोशन लिस्ट में आपका नाम भी आ सकता है। बिजनेस में कॉम्पटीटर्स से तना-तनी हो सकती है, बुद्धि एवं बल पर व्यवसाय करना मुश्किलों में डाल सकता है, फाइनेंस से संबंधित बिजनेस करने वाले सोच-समझ कर बड़े लोन पास करें. महिला पार्टनर के साथ अनबन न होने पाए इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा। व्यापारिक यात्राएं अधिक होगी. व्यापारियों को अंत के कुछ दिन जटिल परेशानियां का सामना करना होगा. 

प्रेम संबंध बदल सकते हैं वैवाहिक परिणय में

सैन्य और मैनेजमेंट की तैयारी करने वाले युवाओं को सफलता हाथ लगेगी. उत्साह को कम न होने दें, मानसिक रूप से प्रसन्नता का लेवल हाई रखें. कंपटीशन की तैयार कर रहें विद्यार्थियों को शुभ सूचना मिल सकती है. अपने लक्ष्य पर पैनी निगाह रखनी होगी इस समय अत्यधिक यारी दोस्ती मन में भटकाव की स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं। विवाह के लिए ग्रहों का संयोग बना रहा है, प्रेम संबंध को रिश्ते में बदलने का विचार बना सकते हैं. विद्यार्थियों को हनुमान जी की आराधना करना चाहिए, क्योंकि उनका आशीर्वाद आपको उन्नति की ओर ले जाएगा.

Related Post

अतिथि सत्कार में न रखें कोई कमी

जीवनसाथी से अहंकार का टकराव हो सकता है, वाणी से किसी के लिए कटु मत बोलिए, कुल में वृद्धि की संभावना है, यदि आप किसी नन्हे मेहमान की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो ग्रहों की कृपा से जल्द ही शुभ सूचना मिलेगी।  इस दिन फैमली के साथ समय व्यतीत करने का पूरा मौका मिलेगा. माह के मध्य तक जीवनसाथी एक दूसरे पर अधिक भरोसा बनाए रखें, कोई तीसरा व्यक्ति दिमाग हाईजैक कर सकता है. कोई धार्मिक यात्रा यदि काफी लंबे समय से चल रही है तो माह के तीसरे सप्ताह तक इसे पूरा कर लें। मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा, ऐसे में उनके आतिथ्य में कोई कमी न रखें. 

मौसम बदलाव के कारण सेहत हो सकती है खराब

सेहत को देखते हुए अनावश्यक चिंता से बचें. मोटे अनाज का सेवन करें. ध्यान रहे वजन न बढ़ने पाएं. कमजोरी और थकान जैसी स्थितियां अधिक देखने को मिल सकती है. वायरल होने के वजह से आप काफी परेशान नजर आएंगे, लेकिन समय पर जांच और उपचार में कोई लापरवाही नहीं करनी है. सायटिका और कमर दर्द के प्रति सचेत रहें, मौसम का बदलाव दर्द दे सकता है.

Pandit Shashishekhar Tripathi

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026