• Home>
  • Gallery»
  • 7 interesting facts about ostrich: शुतुरमुर्ग की कुछ ऐसी बातें जिन्हें जानकर हो जाएंगे आप हैरान

7 interesting facts about ostrich: शुतुरमुर्ग की कुछ ऐसी बातें जिन्हें जानकर हो जाएंगे आप हैरान

शुतुरमुर्ग दुनिया का सबसे बड़ा और अनोखा पक्षी है। यह उड़ नहीं सकता लेकिन बहुत तेज दौड़ सकता है लोग इसको अजीब मानते हैं लेकिन इसकी कुछ ऐसी बातें हैं जो कि लोगों को काफी हैरान कर सकती हैं जैसे इसके आंखे बहुत बड़ी है और अंडे सबसे भारी होते हैं। यह कई दिन तक पानी के बिना रह सकता हैं।


By: Anuradha Singh | Published: June 30, 2025 6:36:17 PM IST

7 interesting facts about ostrich: शुतुरमुर्ग की कुछ ऐसी बातें जिन्हें जानकर हो जाएंगे आप हैरान - Photo Gallery
1/7

सबसे बड़ा पक्षी

शुतुरमुर्ग दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी माना जाता है। इसकी ऊंचाई 8 से 9 फीट तक होती है और इसके वजन की बात करें तो वह 150 किलो तक होता है। इसका शरीर इतना भारी होता है कि यह उड़ नहीं सकता।

7 interesting facts about ostrich: शुतुरमुर्ग की कुछ ऐसी बातें जिन्हें जानकर हो जाएंगे आप हैरान - Photo Gallery
2/7

सबसे बड़ा अंडा

शुतुरमुर्ग का अंडा दुनिया का सबसे बड़ा अंडा होता है इसका वजन 1.5 से 2 किलोग्राम तक होता है और एक अंडा लगभग 24 मुर्गियों के अंडे के बराबर होता हैं। अंडे का छिलका काफी मजबूत होता है अगर उस पर कोई इंसान खड़ा हो जाए फिर भी वह नहीं टूटता और इसको पकाने में लगभग 90 मिनट तक का समय लगता हैं।

7 interesting facts about ostrich: शुतुरमुर्ग की कुछ ऐसी बातें जिन्हें जानकर हो जाएंगे आप हैरान - Photo Gallery
3/7

सबसे तेज दौड़ने वाला पक्षी

शरीर भारी होने की वजह से वह उड़ नहीं सकता लेकिन जमीन पर तेज दौड़ सकता है क्योंकि उसकी मजबूत टांगे उसे जमीन पर अच्छी स्पीड दौड़ने में मदद करती है यह 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता हैं।

7 interesting facts about ostrich: शुतुरमुर्ग की कुछ ऐसी बातें जिन्हें जानकर हो जाएंगे आप हैरान - Photo Gallery
4/7

आंखें होती है बड़ी

शुतुरमुर्ग की आंखें उसके दिमाग से बड़ी होती है उसकी आंखों का साइज लगभग 5 सेंटीमीटर व्यास होता है यह उन्हें दूर तक देखने में मदद करती है, जिससे शिकार को जल्दी पहचान लेते हैं लेकिन इसके मुकाबले उनका दिमाग काफी छोटा होता है।

7 interesting facts about ostrich: शुतुरमुर्ग की कुछ ऐसी बातें जिन्हें जानकर हो जाएंगे आप हैरान - Photo Gallery
5/7

लात ले सकती है जान

शुतुरमुर्ग काफी शक्तिशाली होती हैं और वह एक लात से शेर जैसे शिकारी तक को घायल कर सकता है या मार सकता है इसके पैरों में दो उंगलियां होती हैं जिसमें एक नुकीला नाखून होता है जो की खंजर की तरह वार करती है जब भी उसे खतरा महसूस होता है तो वह दौड़ने से पहले हमला करना जरूरी समझता हैं।

7 interesting facts about ostrich: शुतुरमुर्ग की कुछ ऐसी बातें जिन्हें जानकर हो जाएंगे आप हैरान - Photo Gallery
6/7

शाकाहारी होते हैं

शुतुरमुर्ग शाकाहारी होते हैं और यह घास फल खाते है और कभी-कभी मांस भी खा लेते हैं जिससे उन्हें एक्स्ट्रा प्रोटीन मिलता है। दिलचस्प बात यह है कि शुतुरमुर्ग छोटे-छोटे पत्थर भी निगल जाते हैं जो उनके पेट में जाकर भोजन को पीसने में मदद करते हैं क्योंकि उनके पास दांत नहीं होते हैं।

7 interesting facts about ostrich: शुतुरमुर्ग की कुछ ऐसी बातें जिन्हें जानकर हो जाएंगे आप हैरान - Photo Gallery
7/7

बिना पानी के भी रह सकते है

ऑस्ट्रिच कई दिनों तक बिना पानी पिए जिंदा रह सकते हैं उनकी यही खासियत उन्हें रेगिस्तान जैसे इलाकों में रहने योग्य बनाता हैं। वह खाने से ही काफी मात्रा में पानी प्राप्त कर लेते हैं जब उन्हें पानी नहीं मिलता है तो एक बार में ही काफी सारा पानी पी लेते हैं उनके शरीर में पानी इकट्ठा हो जाता हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.