October 2025 में होगा OTT प्लेटफॉर्म्स पर धमाका, क्योंकि एक नहीं बल्कि 10 नई मूवी होंगी रिलीज़ मिलेगा हर Genre का स्वाद
New OTT Releases in October 2025: अक्टूबर 2025 दर्शकों के लिए मनोरंजन का पूरा पैकेज लेकर आ रहा है। एक ही महीने में एक्शन, थ्रिलर, पौराणिक कथाएँ, रोमांस और कॉमेडी जैसी हर शैली की फिल्में और सीरीज़ रिलीज़ होंगी। जो दर्शक रोमांचक कहानियाँ पसंद करते हैं, उन्हें द गेम और सर्च भाएगी, जबकि हल्की-फुल्की और रोमांटिक कहानियों के चाहने वालों के लिए परम् सुंदरी और नोबडी वॉन्ट्स दिस सीज़न 2 बेहतर ऑप्शन रहेंगे। यह महीना हर तरह के दर्शकों को कुछ नया और रोचक देखने का मौका देगा।
अक्टूबर में ओटीटी धमाल
अक्टूबर का महीना ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए खास रहने वाला है। इस महीने कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज़ रिलीज़ हो रही हैं।
मधारासी Madharaasi
कहाँ देखें: अमेज़न प्राइम, रिलीज़ डेट: 1 अक्टूबर, सिवकार्तिकेयन की फिल्म मधारासी अब ओटीटी पर आ गई है। यह आर्म्स स्मगलिंग की कहानी है। इसमें विद्युत जामवाल विलेन के रोल में हैं।
13th: सम लेसन आर्ट थॉट इन द क्लासरूम
कहाँ देखें: सोनीलिव, रिलीज़ डेट: 1 अक्टूबर, यह सीरीज़ शैक्षिक व्यवस्था पर बनी है। इसमें परेश पाहुजा और गगन देव रियार हैं। यह कहानी शिक्षक मोहित त्यागी के जीवन से इन्स्पायर है।
द गेम
कहाँ देखें: नेटफ्लिक्स, रिलीज़ डेट: 2 अक्टूबर, श्रद्धा श्रीनाथ की यह तमिल थ्रिलर साइबर दुनिया पर है। कहानी एक गेम डेवलपर की है जो अपने खिलाफ हुए साइबर हमले का सच खोजने निकलती है।
वॉर 2
कहाँ देखें: नेटफ्लिक्स, रिलीज़ डेट: 9 अक्टूबर, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 भले ही बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, लेकिन अब ओटीटी पर दर्शक देख सकते है।
सर्च – द नैना मर्डर केस
कहाँ देखें: जियोहॉटस्टार, रिलीज़ डेट: 10 अक्टूबर, डायरेक्टर रोहन सिप्पी की यह सीरीज़ एक मर्डर मिस्ट्री है। इसमें कोंकणा सेन शर्मा और सुर्या शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं।
कुरुक्षेत्र
कहाँ देखें: नेटफ्लिक्स, रिलीज़ डेट: 10 अक्टूबर, यह एनिमेशन सीरीज़ महाभारत पर आधारित है। इसमें 18 योद्धाओं की दृष्टि से युद्ध की कहानी दिखाई गई है।
द डिप्लोमैट सीज़न 3
कहाँ देखें: नेटफ्लिक्स, रिलीज़ डेट: 16 अक्टूबर, यह पॉलिटिकल थ्रिलर सीरीज़ नए मोड़ के साथ लौट रही है। अब अमेरिका की नई राष्ट्रपति ग्रेस पेन बनती हैं और कहानी और रोचक हो जाती है।
चंद्र
कहाँ देखें: नेटफ्लिक्स, रिलीज़ डेट: 23 अक्टूब, कल्यााणी प्रियदर्शन की इस फिल्म में रहस्यमयी शक्तियों और अच्छाई-बुराई की लड़ाई को दिखाया गया है।
नोबडी वॉन्ट्स दिस S2 और परम् सुंदरी
23 अक्टूबर: नोबडी वॉन्ट्स दिस सीज़न 2 (नेटफ्लिक्स) – एक रोमांटिक-कॉमेडी सीरीज़। 24 अक्टूबर: परम् सुंदरी (अमेज़न प्राइम) – जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की रोमांटिक फिल्म।
Disclaimer
इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म्स की आधिकारिक घोषणाओं पर आधारित है। रिलीज़ डेट, प्लेटफ़ॉर्म और अन्य विवरण समय-समय पर बदल सकते हैं।