• Home>
  • Gallery»
  • Sargun Mehta ने पर्दे पर दिखाया प्यार और जुनून का ऐसा जज्बाती रंग की देख सबके उड़े होश

Sargun Mehta ने पर्दे पर दिखाया प्यार और जुनून का ऐसा जज्बाती रंग की देख सबके उड़े होश

Sargun Mehta Punjabi movies: यह झलक सिर्फ सरगुन मेहता की फिल्मों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उनकी पूरी सफर की कहानी भी कहती है। सरगुन ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी और धीरे-धीरे पंजाबी सिनेमा की सबसे पसंदीदा अदाकारा बन गईं। उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर अपनी versatility साबित की। कभी भावनाओं से भरी कहानियाँ, कभी हंसी-मज़ाक और कभी रिश्तों की गहराई  हर जगह उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। मेहनत, जुनून और लगन से सरगुन ने यह मुकाम पाया और आज उनका नाम पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सफल अदाकाराओं में गिना जाता है।


By: Ananya verma | Published: September 6, 2025 10:20:55 AM IST

Sargun Mehta ने पर्दे पर दिखाया प्यार और जुनून का ऐसा जज्बाती रंग की देख सबके उड़े होश - Photo Gallery
1/7

मोह (2022)

जगदीप सिद्धू द्वारा निर्देशित एक दुखभरी प्रेम कहानी है, जिसमें दो अलग-अलग दुनियाओं से आए लड़का और लड़की एक-दूसरे से सच्चा और मासूम प्यार करते हैं। लेकिन किस्मत उन्हें लंबे समय तक साथ नहीं रहने देती और यही जुदाई दर्शकों की आँखों में आँसू ले आती है। फिल्म में सरगुन मेहता ने अपने अभिनय, सादगी और भावनाओं से किरदार को बेहद असरदार बनाया, जिसे खूब सराहना मिली।

Sargun Mehta ने पर्दे पर दिखाया प्यार और जुनून का ऐसा जज्बाती रंग की देख सबके उड़े होश - Photo Gallery
2/7

किस्मत (2018, 2021)

पंजाबी सिनेमा की सुपरहिट फिल्में हैं, जिनमें सरगुन मेहता और अम्मी विर्क की जोड़ी को खूब सराहा गया। दोनों फिल्मों में प्यार सच्चा होता है, लेकिन किस्मत उनके साथ नहीं देती। पहली और दूसरी किस्त की कहानियाँ अलग अंदाज और भावनाओं से भरी हुई हैं। सरगुन ने दोनों फिल्मों में अपने अभिनय से दिल जीत लिया।

Sargun Mehta ने पर्दे पर दिखाया प्यार और जुनून का ऐसा जज्बाती रंग की देख सबके उड़े होश - Photo Gallery
3/7

सुर्खी बिंदी (2019)

एक खूबसूरत फिल्म है जिसमें पत्नी के सपनों को पूरा करने में उसका पति सबसे बड़ा साथी बनता है। यह कहानी दिखाती है कि अगर पति-पत्नी एक-दूसरे का सहारा बनें तो जिंदगी आसान हो जाती है। समाज में जहाँ अक्सर महिलाओं के सपनों को दबा दिया जाता है, वहीं यह फिल्म उस सोच को चुनौती देती है और दर्शकों को प्रेरित करती है।

Sargun Mehta ने पर्दे पर दिखाया प्यार और जुनून का ऐसा जज्बाती रंग की देख सबके उड़े होश - Photo Gallery
4/7

सौंकण सौंकने (2022)

एक मजेदार कॉमेडी फिल्म है जिसमें पति-पत्नी की जिंदगी बच्चे की चाह में उलझ जाती है। पत्नी चाहती है कि उसका पति दूसरी शादी करे और इसके लिए वह अपनी ही छोटी बहन को घर ले आती है। लेकिन एक ही पति को साझा करना आसान नहीं होता और यही हालात हंसी-ठिठोली से भर देते हैं। सरगुन का जलन भरा अभिनय दर्शकों को खूब हँसाता है।

Sargun Mehta ने पर्दे पर दिखाया प्यार और जुनून का ऐसा जज्बाती रंग की देख सबके उड़े होश - Photo Gallery
5/7

अंगे्रज (2015)

सरगुन मेहता की पहली पंजाबी फिल्म थी, जिसने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई। यह एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें पुराने समय की प्रेम कहानी को हल्के-फुल्के अंदाज़ में दिखाया गया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट साबित हुई और सरगुन के शानदार अभिनय के लिए उन्हें PTC बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिला।

Sargun Mehta ने पर्दे पर दिखाया प्यार और जुनून का ऐसा जज्बाती रंग की देख सबके उड़े होश - Photo Gallery
6/7

लाहौरिए (2017)

एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो भारत-पाकिस्तान की सरहदों के बीच पनपने वाले प्यार की मार्मिक कहानी दिखाती है। इसमें सरगुन मेहता का अभिनय बेहद स्वाभाविक और भावुक रहा, जिसे दर्शकों और आलोचकों ने खूब सराहा। उनकी सशक्त अदाकारी के लिए उन्हें PTC बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

Sargun Mehta ने पर्दे पर दिखाया प्यार और जुनून का ऐसा जज्बाती रंग की देख सबके उड़े होश - Photo Gallery
7/7

Disclaimer

यह जानकारी केवल पढ़ने और समझने के लिए है। किसी भी काम या फैसले के लिए हमेशा विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर लें।