• Home>
  • Gallery»
  • Sonipat News: सोनीपत की 5 कॉलोनियों को मिली वैधता, 50 हजार लोगों को हुई बड़ी राहत

Sonipat News: सोनीपत की 5 कॉलोनियों को मिली वैधता, 50 हजार लोगों को हुई बड़ी राहत

Sonipat News: सोनीपत जिले के लोगों को बड़ी राहत मिली है। सरकार ने यहां अवैध रूप से बसी 5 कॉलोनियों को वैध कर दिया है। इस फैसले से करीब 50 हजार से ज्यादा लोगों को अब बिजली, पानी, सड़क और सीवर जैसी जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। लंबे समय से इंतजार कर रहे निवासियों ने राहत की सांस ली है।


By: Ananya verma | Published: August 27, 2025 7:41:17 PM IST

Sonipat News: सोनीपत की 5 कॉलोनियों को मिली वैधता, 50 हजार लोगों को हुई बड़ी राहत - Photo Gallery
1/7

राहत की बड़ी खबर

सोनीपत जिले के लोगों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया हैं। अवैध रूप से बसी 5 कॉलोनियों को अब वैध कर दिया गया है। इस फैसले से करीब 50 हजार से ज्यादा लोगों को राहत मिली है, जो लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

Sonipat News: सोनीपत की 5 कॉलोनियों को मिली वैधता, 50 हजार लोगों को हुई बड़ी राहत - Photo Gallery
2/7

अब मिलेंगी जरूरी सुविधाएँ

कॉलोनियों के वैध होने के बाद अब यहां रहने वाले लोग बिजली, पानी, सड़क और सीवर जैसी बुनियादी सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

Sonipat News: सोनीपत की 5 कॉलोनियों को मिली वैधता, 50 हजार लोगों को हुई बड़ी राहत - Photo Gallery
3/7

कौन-कौन सी कॉलोनियां शामिल

सोनीपत जिले में वैध हुई कॉलोनियों में गोहाना और हरसाना कलां की 2-2 कॉलोनियां और बनियापुर की 1 कॉलोनी शामिल हैं। अब इन इलाकों के लोगों को भी मूलभूत सुविधाओं का हक मिलेगा।

Sonipat News: सोनीपत की 5 कॉलोनियों को मिली वैधता, 50 हजार लोगों को हुई बड़ी राहत - Photo Gallery
4/7

अब तक की मुश्किलें

इन कॉलोनियों में सालों से लोग घर बनाकर रह रहे थे। लेकिन कॉलोनियां वैध न होने के कारण न तो वे ज़मीन की रजिस्ट्री करा पा रहे थे और न ही सुविधाओं का लाभ ले पा रहे थे।

Sonipat News: सोनीपत की 5 कॉलोनियों को मिली वैधता, 50 हजार लोगों को हुई बड़ी राहत - Photo Gallery
5/7

सालों पुरानी मांग पूरी हुई

यहां के निवासी लंबे समय से सड़क, सीवर और पेयजल जैसी सुविधाओं की मांग कर रहे थे। अब सरकार के फैसले से उनकी ये मांग पूरी होने की उम्मीद जग गई है।

Sonipat News: सोनीपत की 5 कॉलोनियों को मिली वैधता, 50 हजार लोगों को हुई बड़ी राहत - Photo Gallery
6/7

लोगों ने ली राहत की सांस

सरकार के इस बड़े कदम से लोगों ने राहत की सांस ली है। अब उन्हें भरोसा है कि जल्द ही उनके मोहल्लों और गलियों में विकास कार्य शुरू होंगे और जीवन आसान बनेगा।