Aaj Ka Rashifal: 9 अगस्त रक्षाबंधन के शुभ दिन पर कौन सी राशि वाले लोगों की चमकेगी किस्मत, यहां जाने मेष से मीन का आज का राशिफल
Aaj ka Rashifal: 9 अगस्त 2025 शनिवार का दिन है और आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज रक्षाबंधन का त्योहार है और आज के इस शुभ दिन पर कई तरह के शुभ योग बन रहे हैं, जिसका जिसका असर सभी 12 राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) पढ़ने वाला हैं। ऐसे में अगर आप पता लगाना चाहते हैं कि आज आपका दिन कैसी रहने वाला है, कोई शुभ संकेत मिलेगा या नहीं और लव लाइफ, बिजनेस व्यापार के लिहाज से कैसा रहने वाला है, तो आप यहां आज का राशिफल (Today Horoscope) पढ़ सकते हैं और पता लगा सकते है कि आज आपके साथ क्या -क्या होने की संभावना है।
मेष राशि (Aries) Today Aries Horoscope
मेष राशि वालों आज काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। आज किसी अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। कारोबार में आपको फायदा हो सकता है, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए। कुछ निजी परेशानियों में आप उलझ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। विवाह में आ रही दिक्कत दूर होगी। रहेगा।
वृष राशि (Taurus) Today Taurus Horoscope
वृष राशि वालों आज आपका सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। आसपास के लोगों से आपको सहयोग मिल सकता है। ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक समस्यायें खत्म होंगी।आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज आप कोई बड़ा काम कर सकते हैं। इससे आपको फायदा भी जरूर होगा। रोजमर्रा के काम समय पर पूरे हो सकते हैं। नए व्यक्ति से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न हो सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini) Today Gemini Horoscope
मिथुन राशि वालों आज आप करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी। ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपको यात्रा से लाभ होगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आध्यात्म की तरफ आपका रुझान अधिक रहेगा।
कर्क राशि (Cancer) Today Cancer Horoscope
कर्क राशि वालों आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल हो सकते हैं। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। नए कार्य प्रारंभ करने का मन बन सकता है। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल सकता है आज आप घर के लिए कुछ नया सामान खरीद सकते हैं। आप जीवनसाथी की मदद कर सकते हैं। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे।
सिंह राशि (Leo) Today Leo Horoscope
सिंह राशि वालों आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आज जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा। इससे आप दोनों के बीच नजदीकियां बढेंगी। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपके धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। लंबे समय से रूके हुए काम पूरें होंगे।
कन्या राशि (Virgo) Today Virgo Horoscope
कन्या राशि वालों आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है। करियर में आपको सफलता मिल सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है। आपके साथ सब अच्छा होगा आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं। वहां आपको देखकर कुछ लोग खुश होंगे। सीनियर्स आपके काम से खुश हो सकते हैं। आपके सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है।
तुला राशि (Libra) Today Libra Horoscope
तुला राशि वालों आज आपको तनाव से मुक्ति मिल सकती है, जिससे आप काफी राहत महसूस करेंगे। रोजगार पाने में लोगों की मदद आपको मिलती रहेगी। परिवार वालों के साथ आप खुशियों के पल बिता सकते हैं। प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी। इस राशि के विद्यार्थियों की अध्ययन के प्रति रूचि बढ़ सकती है। आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना है। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा लाभदायक रहेगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio) Today Scorpio Horoscope
वृश्चिक राशि वालों आज आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। कारोबार में कुछ नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं। किसी महिला मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी। आपके मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। सेहत अच्छी रहेगी।
धनु राशि (Sagittarius) Today Sagittarius Horoscope
धनु राशि वालों आज किस्मत का सहयोग मिलेगा। आपको नए लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए। ऑफिस में सीनियर आपके काम से खुश होकर आपको कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। किसी भी काम को करने से पहले बड़ों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि लेंगे। उन्हें पढ़ाई-लिखाई में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। खुद को फिट रखने के लिए आपको व्यायाम करना चाहिए। जीवनसाथी आपकी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे।
मकर राशि (Capricorn) Today Capricorn Horoscope
मकर राशि वालों आज कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। किसी काम में ज्यादा मेहनत और समय लग सकता है। आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए, बेहतर रहेगा। आज बच्चे पार्क में खेलने जा सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग कर सकते हैं। परिवार वालों का सहयोग मिलता रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) Today Aquarius Horoscope
कुंभ राशि वालों आज आपके व्यक्तित्व में निखार आ सकता है। व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। करोबार में आ रही परेशानिया खत्म होंगी। आपको रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। आप धार्मिक कार्यों में रूचि ले सकते हैं। घर पर अचानक मेहमान आ सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरा हो सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
मीन राशि (Pisces) Today Pisces Horoscope
मीन राशि वालों आज भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। आपकी मेहनत रंग लायेगी। कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। आपको अचानक धन लाभ होगा। कई योजनाएँ समय से पूरे हो जायेंगे। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। बच्चें अपने दोस्तों के साथ मिलकर पढ़ाई करेंगे, उन्हें सफलता भी मिलेगी।
Disclaimer
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।