• Home>
  • Gallery»
  • अब गर्मी में इचिंग को कहें बाय-बाय! इंटीमेट एरिया को साफ-सुथरा रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

अब गर्मी में इचिंग को कहें बाय-बाय! इंटीमेट एरिया को साफ-सुथरा रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Intimate area care for Women: आजकल महिलाएं अपने इंटीमेट एरिया का ख्याल काफी रखती हैं, ताकी बीमारियों से बचा जा सके. लेकिन गर्मी का मौसम आते ही, ये परेशानी और भी ज्यादा बढ़ जाती है. फिर चाहें आप घर पर रहें या काम के लिए घर से बाहर जा रहे हों. पसीना, ऑयली स्किन और खुजली से बचना नामुमकिन है. इस दौरान इंटीमेट एरिया को साफ सुथरा रखना बेहद जरूरी है. ताकी रैश, बदबू और तमाम परेशानियों से बचा जा सकें. 

By: Preeti Rajput | Published: April 17, 2026 6:32:46 PM IST

अब गर्मी में इचिंग को कहें बाय-बाय! इंटीमेट एरिया को साफ-सुथरा रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स - Photo Gallery
1/7

ड्राय रखना बेहद जरूरी

गर्मी के मौसम में पसीना काफी निकलता है, जिसके कारण एलर्जी, रैश और खुजली जैसी समस्या हो सकती है. इसके लिए इंटीमेट एरिया और सेंसिटिव बॉडी पार्ट्स को ड्राय रखना बेहद जरूरी है. साथ ही उसे साफ और मॉइस्चराइज्ड रखना भी काफी जरूरी है. लेकिन वैजाइना में खुशबू वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.

अब गर्मी में इचिंग को कहें बाय-बाय! इंटीमेट एरिया को साफ-सुथरा रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स - Photo Gallery
2/7

बदबू से कैसे बचें?

गर्मी के मौसम में सेंसिटिव एरिया में पसीने के कारण बदबू आ सकती है. इसके लिए क्लीन्जर का इस्तेमाल किया जा सकता है. जिससे सेंसिटिव एरिया को लंबे समय तक फ्रेश रखने में मदद मिलती है.

अब गर्मी में इचिंग को कहें बाय-बाय! इंटीमेट एरिया को साफ-सुथरा रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स - Photo Gallery
3/7

रोज शेविंग न करें

गर्मी के मौसम में लोग ज्यादा वैक्स और शेव करना पसंद करते हैं. क्योंकि इस समय पसीने के कारण काफी दिक्कत होती है. लेकिन कई बार इस चक्कर में स्किन खराब हो जाती है. जिसके कारण इरिटेशन बढ़ सकती है. इसलिए दो-तीन दिन गैप के बाद शेविंग करना सही रहता है. साथ ही स्किन को रिकवर होने के लिए भी समय मिल जाता है.

अब गर्मी में इचिंग को कहें बाय-बाय! इंटीमेट एरिया को साफ-सुथरा रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स - Photo Gallery
4/7

इंटीमेट वॉश का करें इस्तेमाल

इंटीमेट पार्ट्स को साफ करने के लिए रेगुलर सोप का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इंटीमेट पार्ट को साफ करने के लिए बेदिंग फ़ोम या इंटिनमेट वॉश का इस्तेमाल करें. साबुन के केमिकल से पीएच लेवल खराब हो सकता है. जिसके कारण रैश और इंफेक्शन का होना भी आम बात है.

अब गर्मी में इचिंग को कहें बाय-बाय! इंटीमेट एरिया को साफ-सुथरा रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स - Photo Gallery
5/7

टाइट कपड़े पहनने से बचें

गर्मी के मौसम में टाइट फिट वाली ड्रेस पहनने से डैमेज और बढ़ सकता है. साथ ही इंटीमेट एरिया में पसीना बहुत हो जाता है. इसलिए टाइट जींस या जिम टाइट्स रोज पहनने से परहेज करें.

अब गर्मी में इचिंग को कहें बाय-बाय! इंटीमेट एरिया को साफ-सुथरा रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स - Photo Gallery
6/7

पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं

पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है. पानी बॉडी से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है. कम
लिक्विड के सेवन से बॉडी का फ्लूइड और नमक का मात्रा कम हो सकती है, जिसके कारण यूरिन के दौरान जलन वाली सेन्सेशन का खतरा हो सकता है.

अब गर्मी में इचिंग को कहें बाय-बाय! इंटीमेट एरिया को साफ-सुथरा रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स - Photo Gallery
7/7

डाइट का रखें ख्याल

गर्मी के मौसम में फ्राइड फूड से बचना जरूरी है. फ्राइड और स्पाइसी फूड बॉडी के पीएच लेवल को बिगाड़ सकता है. जिसके कारण इंटीमेट एरिया में बदबू आने लगती है. ऐसे में दही, स्ट्रॉबेरी और हरी पत्तेदार सब्जियों का अधिक सेवन करें.