Home > देश > Tamil Nadu Election: सियासी मुकाबले से पहले बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक, मजबूत चेहरों पर खेला दांव; लिस्ट जारी

Tamil Nadu Election: सियासी मुकाबले से पहले बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक, मजबूत चेहरों पर खेला दांव; लिस्ट जारी

BJP Tamil Nadu Candidate List: बीजेपी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. भाजपा ने तमिलनाडु के चुनावी मैदान में केंद्रीय मंत्री से लेकर पूर्व राज्यपाल को उतार दिया है.

By: Preeti Rajput | Last Updated: April 3, 2026 3:48:37 PM IST



BJP Tamil Nadu Candidate List: भाजपा ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 27 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. भाजपा ने इस लिस्ट में कई बड़े नेताओं को मौका दिया है. मायलापुर सीट से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल और बीजेपी की कद्दावर नेता तमिलिसाई सुंदरराजन को चुनावी मैदान में उतारा गया है. इसके अलावा कई बड़े नेताओं के नाम लिस्ट में शामिल है. बीजेपी को तमिलनाडु में कुल 27 सीटें समझौते में मिली है. तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होने वाले हैं. भाजपा की इस लिस्ट में वनिथी श्रीनिवासन, प्रदेश अध्यक्ष नैनार नैनार नागेंद्रन जैसे कई बड़े नाम शामिल किए गए हैं. 

भाजपा ने तमिलनाडु में खेला बड़ा दांव 

भाजपा ने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में कई बड़े चेहरों को उतारा है. के. अन्नामलाई ने पहले ही चुनाव लड़ने से मना कर दिया था. तमिलनाडु में विधानसभा की 234 सीटें हैं. साल 2021 में भाजपा को यहां चार सीटों पर जीत हासिल हुई थी. बीजेपी ने त्रिकोणीय मुकाबले के बीच बड़े चेहरों पर दांव खेल सकते हैं. भाजपा की सूची में शामिल बड़े चेहरों को देखकर लगता है कि तमिलनाडु में विधानसभा की 234 सीटें हैं. बीजेपी को लोकसभा चुनावों में यहां से 11 प्रतिशत वोट मिले थे. यह भाजपा का अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन था. 

सूची में शामिल बड़े दिग्गज चेहरे 

गंधर्वकोट्टई (एससी) से सी उदयकुमार, पुदुक्कोट्टई से एन रामचंद्रन, अरनथांगी से कविता श्रीकांत, तिरुप्पत्तूर से के सी थिरुमरन, मनामदुरई (एससी) से पोन वी बालागणपति, मदुरै दक्षिण से रामा श्रीनिवासन, रामनाथपुरम से जीबीएस के नागेंद्रन, तिरुचेंदूर से केआरएम राधाकृष्णन, वासुदेवनल्लूर से अनंत अय्यासामी शामिल हैं. (एससी), राधापुरम से एस पी बालकृष्णन, नागरकोइल से एम आर गांधी, कोलाचेल से टी शिवकुमार, पद्मनाभपुरम से पी रमेश, और विलावनकोड से एस विजयधरानी.

Advertisement