Home > देश > सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, सुनकर आग बबूला हो जाएगा ‘पाक’; जानें नामकरण की कहानी

सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, सुनकर आग बबूला हो जाएगा ‘पाक’; जानें नामकरण की कहानी

Seema Haider: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने अपने घर में अपने नवजात बेटे का नामकरण संस्कार किया. सीमा और सचिन ने अपने बेटे का नाम भारत रखा है. इस खास अवसर पर उन्होंने घर में जागरण भी कराया.

By: Preeti Rajput | Published: April 3, 2026 3:23:31 PM IST



Seema Haider: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने अपने हाल ही में जन्में बेटे का नाम भारत रखा है. बेटे का नामकरण संस्कार नोएडा के रबूपुरा स्थित उनके घर पर हुआ. नामकरण से पहले सीमा ने अपने घर में जागरण कराया और मीडिया से बातचीत करते हुए सीमा ने कहा कि ‘मेरे बेटा का नामकरण था. मैंने घर में जागरण कराया. हिंदू धर्म में जब घर में बेटा पैदा होता है, तो नामकरण किया जाता है. मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहीं हूं.’

नामकरण को लेकर क्या बोलीं सीमा?

नामकरण को लेकर सीमा ने कुछ मजेदार किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने कहा कि जब पंडित जी ने नाम निकाला तो ‘भ’ अक्षर आया. हम लोगों ने बहुत देर तक विचार किया. इसके बाद हमने भारत रखने का फैसला किया.’ बता दें कि, सीमा के पाकिस्तान पूर्व पति से चार बच्चे हैं. वहीं सचिन मीणा के 2 बच्चे हैं. 

LJP में सुलह के संकेत, चिराग पासवान को मिला चाचा पारस का साथ! CM फैस को लेकर दिया बड़ा बयान

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा

दरअसल, चार साल पहले सीमा ने सचिन से शादी रचाई थी. फिर नेपाल के रास्ते भारत आ गईं, पाकिस्तान में सीमा हैदर और गुलाम हैदर का निकाह साल 2014 में हुआ था. साल 2019 में गुलाम हैदर, सीमा और चार बच्चों को कराची छोड़कर दुबई चला गया. उसी साल सीमा पबजी खेलते समय नोएडा के रबूपुरा निवासी सचिन मीणा से ऑनलाइन संपर्क किया. 10 मार्च 2023 को नेपाल में सीमा और सचिन की आमने-सामने मुलाकात हुई. वहां उन्होंने एक मंदिर में धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दावा किया. इसके बाद सीमा पाकिस्तान वापस लौट गई और सचिन नोएडा आ गया. बता दें कि, 21 जुलाई 2024 को सीमा ने भारत की नागरिकता के लिए राष्ट्रपति के यहां पर याचिका लगाई थी. 

Ramayan teaser: रामायण टीज़र के बाद फिर चर्चा में एनटीआर, जब एक ही अभिनेता ने पांच बार निभाया राम का किरदार

Advertisement