Shocking Dadi Video: आज कल के यूनिक और मॉडर्न माहौल में जहां युवा पीढ़ी खुद को फिट और यंग रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं एक 70 साल की दादी ने वो कर दिखाया है जिसे देख विज्ञान भी हैरान है, हाल ही में दादी का एक ऐसा खतरनाक वीडियो सामने आया है जिसमें एक 70 साल की बुजुर्ग महिला दुनिया के सबसे ऊंचे बंजी जंपिंग प्लेटफार्म पर खड़ी नजर आईं, पहले तो मजाक में लोग समझ रहे थे कि शायद दादी सिर्फ नजारा देखने आई हैं, लेकिन तभी जो हुआ उसने सबके होश उड़ा दिए.
दादी ने बिना किसी झिझक के, चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान लिए सीधे खाई में छलांग लगा दी, हवा में लहराती हुई उनकी सफेद जुल्फें और निडर चेहरा चीख-चीख कर कह रहा था कि ‘बुढ़ापा सिर्फ सोच में होता है’, शरीर में नहीं, जैसे ही इसके बाद वो नीचे सुरक्षित पहुंची, वहां मौजूद लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया, साथ ही अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल भी हो रहा है.