Who is Isha Rikhi: कौन है ईशा रिखी, जिन्होंने 8 साल बड़े रैपर से रचाई शादी, इस फिल्म से किया था डेब्यू
Who is Isha Rikhi | Isha Rikhi Age : पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस ईशा रिखी इन दिनों सुर्खियों में हैं, क्योंकि उनका नाम फेमस रैपर बादशाह के साथ शादी को लेकर चर्चा में है. बताया जा रहा है कि दोनों ने चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद हाल ही में एक निजी समारोह में शादी कर ली, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
शादी की खबरों ने मचाया तहलका
हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में ईशा रिखी सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं और बादशाह के साथ बेहद करीब दिखाई दे रही हैं. इन तस्वीरों ने फैंस के बीच उनकी शादी की खबरों को लेकर उत्सुकता और चर्चा दोनों बढ़ा दी है.
लंबे समय से चल रहा था रिश्ता
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा और बादशाह पिछले चार साल से रिलेशनशिप में थे. दोनों ने अपने रिश्ते को काफी समय तक निजी रखा, लेकिन अब शादी की खबरों के सामने आने के बाद उनका रिश्ता खुलकर सामने आ गया है.
कॉमन फ्रेंड्स से हुई थी मुलाकात
दोनों की पहली मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी. शुरुआत में ये सिर्फ दोस्ती थी, लेकिन धीरे-धीरे ये रिश्ता प्यार में बदल गया और दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला किया. ईशा बादशाह से 8 साल छोटी हैं. उनकी उम्र 32 साल है और बादशाद की उम्र 40 साल है.
बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म
ईशा रिखी ने साल 2018 में फिल्म नवाबजादे से बॉलीवुड में कदम रखा. इस फिल्म में उन्होंने लीड रोल निभाया और अपनी स्क्रीन प्रेजेंस से लोगों का ध्यान आकर्षित किया, हालांकि फिल्म को मिश्रित प्रतिक्रिया मिली थी.
बड़े सितारों की मौजूदगी
इस फिल्म में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और आथिया शेट्टी जैसे बड़े सितारों ने स्पेशल अपीयरेंस देकर फिल्म को और आकर्षक बनाया था.
पंजाबी सिनेमा से की थी शुरुआत
ईशा रिखी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2013 में पंजाबी फिल्म जट्ट बॉयज पुट्ट जट्टां दे से की थी. इस फिल्म में उनके अभिनय को सराहा गया और यहीं से उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनानी शुरू की.
इंडस्ट्री में मजबूत पहचान
आज ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का एक स्थापित नाम बन चुकी हैं. उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है और अपनी एक्टिंग व स्क्रीन प्रेजेंस के दम पर दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है.