• Home>
  • Gallery»
  • यश दयाल IPL 2026 से बाहर, RCB ने खोजे 3 नए विकल्प; क्या कमी होगी पूरी?

यश दयाल IPL 2026 से बाहर, RCB ने खोजे 3 नए विकल्प; क्या कमी होगी पूरी?

Royal Challengers Bengaluru: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल आईपीएल 2026 में हिस्सा नहीं लेंगे. यह जानकारी टीम के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट ने दी. दयाल का नाम पिछले कुछ समय से विवादों और निजी कारणों के चलते चर्चा में था. टीम कैंप से उनकी गैरमौजूदगी ने पहले ही संकेत दे दिया था कि वह इस सीजन से दूर रह सकते हैं.

By: Shubahm Srivastava | Published: March 24, 2026 7:30:18 PM IST

यश दयाल IPL 2026 से बाहर, RCB ने खोजे 3 नए विकल्प; क्या कमी होगी पूरी? - Photo Gallery
1/7

RCB के लिए बड़ा झटका

यश दयाल का बाहर होना RCB के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है. वह आईपीएल 2025 में टीम की ऐतिहासिक जीत के अहम सदस्य थे. उनकी गेंदबाजी ने कई मैचों में टीम को जीत दिलाई थी. फ्रेंचाइजी ने उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें आगामी सीजन के लिए रिटेन भी किया था.

यश दयाल IPL 2026 से बाहर, RCB ने खोजे 3 नए विकल्प; क्या कमी होगी पूरी? - Photo Gallery
2/7

बोबाट ने दी आधिकारिक पुष्टि

मो बोबाट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दयाल व्यक्तिगत परिस्थितियों से गुजर रहे हैं, इसलिए वह टीम से नहीं जुड़ेंगे. उन्होंने माना कि ऐसे खिलाड़ी की कमी टीम को खलेगी, लेकिन साथ ही यह भरोसा भी जताया कि टीम के पास विकल्प मौजूद हैं जो इस कमी को पूरा कर सकते हैं.

यश दयाल IPL 2026 से बाहर, RCB ने खोजे 3 नए विकल्प; क्या कमी होगी पूरी? - Photo Gallery
3/7

ये तीन खिलाड़ी बन सकते हैं विकल्प

RCB ने दयाल की जगह भरने के लिए तीन गेंदबाजों पर भरोसा जताया है—रासिख सलाम, अभिनंदन सिंह और मंगेश यादव. बोबाट के अनुसार, इन खिलाड़ियों ने तैयारी शिविर में शानदार प्रदर्शन किया है और टीम संयोजन में फिट बैठ सकते हैं.

यश दयाल IPL 2026 से बाहर, RCB ने खोजे 3 नए विकल्प; क्या कमी होगी पूरी? - Photo Gallery
4/7

हेजलवुड की वापसी से उम्मीद

RCB को ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड की वापसी का भी इंतजार है. वह चोट से उबर रहे हैं और जल्द टीम से जुड़ सकते हैं. उनकी मौजूदगी टीम की गेंदबाजी को मजबूती दे सकती है और दयाल की कमी को कुछ हद तक पूरा कर सकती है.

यश दयाल IPL 2026 से बाहर, RCB ने खोजे 3 नए विकल्प; क्या कमी होगी पूरी? - Photo Gallery
5/7

विवादों में घिरे हैं दयाल

28 वर्षीय यश दयाल पर दो कथित यौन शोषण के मामले दर्ज हैं, जिनमें एक मामला नाबालिग से जुड़ा बताया जा रहा है. इन गंभीर आरोपों के चलते वह क्रिकेट से दूर हैं और उन्होंने IPL 2025 फाइनल के बाद कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है.

यश दयाल IPL 2026 से बाहर, RCB ने खोजे 3 नए विकल्प; क्या कमी होगी पूरी? - Photo Gallery
6/7

RCB का जारी रहेगा समर्थन

फ्रेंचाइजी ने स्पष्ट किया है कि दयाल का कॉन्ट्रैक्ट जारी रहेगा. बोबाट ने कहा कि टीम ने हमेशा उनका समर्थन किया है और आगे भी करती रहेगी. उनके अनुसार, खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी दोनों के हित में फिलहाल यही सही फैसला है कि वह टीम से दूर रहें.

यश दयाल IPL 2026 से बाहर, RCB ने खोजे 3 नए विकल्प; क्या कमी होगी पूरी? - Photo Gallery
7/7

लगातार संपर्क में फ्रेंचाइजी

RCB प्रबंधन दयाल के संपर्क में बना हुआ है. बोबाट ने बताया कि उनकी हाल ही में भी दयाल से बात हुई है. हालांकि, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्होंने इस पर ज्यादा टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. फिलहाल दयाल की वापसी को लेकर कोई स्पष्ट समयसीमा तय नहीं है, लेकिन टीम ने उनके साथ अपने रिश्ते को बनाए रखा है.