• Home>
  • Gallery»
  • Kal ka Rashifal 23 March 2026: किन राशि के लोगों को होगा व्यापार में फायदा, किन्हें बरतनी होगी सावधानी, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Kal ka Rashifal 23 March 2026: किन राशि के लोगों को होगा व्यापार में फायदा, किन्हें बरतनी होगी सावधानी, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Kal ka Rashifal 24 March 2026 | Rashifal Tomorrow | Horoscope Tomorrow | Tomorrow Rashifal:  वैदिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार (24 मार्च, 2026) को चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पड़ रही है. मंगलवार को रोहिणी शाम को 7 बजकर 4 मिनट तक है. अगर कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो अभिजित मुहूर्त 12 बजकर 3 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगा. इसके राहुकाल का समय 03 बजकर 31 मिनट से 5 बजगर 3 मिनट तक रहेगा. इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए. नक्षत्रों की बात करें तो मंगलवार को षष्ठी 4 बजकर 07 मिनट तक का योग है. मंगलवार को चन्द्रमा वृषभ में संचार करेंगे. मंगलवार को सूर्योदय 6 बजकर 21 मिनट पर जबकि सूर्यास्त 6 बजकर 34 मिनट पर होगा.  मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन मंगलवार (24 मार्च, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.

 


By: JP Yadav | Published: March 23, 2026 4:28:33 PM IST

Aries Daily Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक राशिफल

मंगलवार का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा. आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे. जरा सी लापरवाही हुई तो व्यवसाय में आपको नुकसान हो सकता है. अपने पार्टनर से सतर्क रहें वरना व्यापार में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. वाणी पर संयम रखें वरना परिवार में झगड़ा होने की आशंका है.

Taurus Daily Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक राशिफल

आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं. व्यवसाय में लाभ के योग हैं. पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. पैतृक संपत्ति में आपको अधिकार मिल सकता है.

Gemini Daily Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक राशिफल

मंगलवार का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा. परिवार में किसी अपने के व्यवहार के कारण मन अशांत रह सकता है. व्यवसाय में शनिवार को कोई परिवर्तन न करें, वरना हानि उठानी पड़ सकती है. परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. वाहन के उपयोग में सावधानी रखें.

Cancer Daily Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक राशिफल

मंगलवार को किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में आने से दिल खुश रहेगा. भविष्य में आप ऐसे संबंधों को लाभ आर्थिक हितों के लिए उठा सकते हैं. लाइफ पार्टनर की छोटी-छोटी इच्छाओं को पूरा करने के लिए पैसे खर्च कर सकते हैं. मंगलवार का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है. मन प्रसन्न रहेगा. व्यवसाय में किसी पुरानी योजना को आजमा सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ होगा. बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं.

Leo Daily Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह दैनिक राशिफल

मंगलवार को आप बहुत दिनों से चल रहे काम की टेंशन से मुक्त हो सकते हैं. दफ्तर में आपको कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा. परिवार में माहौल अच्छा रहेगा. पत्नी के साथ संबंध मधुर रहेंगे. नया वाहन खरीद सकते हैं.

Virgo Daily Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक राशिफल

परिवार में पैतृक संपत्ति के कारण आपसी झगड़े की स्थिति निर्मित हो सकती है. मंगलवार को आप अपने किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिससे आपको जीवन में नया मार्गदर्शन मिलेगा. स्वास्थ्य के चलते आर्थिक स्थिति से गुजरना पड़ सकता है. व्यवसाय में मंगलवार को कोई बड़ा परिवर्तन ना करें वरना नुकसान होने के चांस ज्यादा है. वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें.

Libra Daily Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला दैनिक राशिफल

मंगलवार को आप प्रशासनिक कार्य में उलझ सकते हैं. कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है. परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती हैं. व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है. वाहन आदि के उपयोग में सावधानी रखें.

Scorpio Daily Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक राशिफल

मंगलवार को मित्रों से धोखा मिल सकता है या कहें आपको पता चलेगा  कि कौन अपना है और कौन अपनों के भेष में पराया. व्यापार में लेनदेन सोच-विचार कर करें. इसके साथ ही यात्रा में सावधानी रखें. मंगलवार का दिन आपका व्यर्थ की भागदौड़ में निकलेगा. आप जिस काम के लिए कुछ दिनों से परेशान हैं उसमें मंगलवार को सफलता मिलने की उम्मीद है.

Sagittarius Daily Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक राशिफल

व्यवसाय में किसी व्यक्ति को बड़ी रकम उधार के रूप में न दें. मंगलवार को यात्रा करने के दौरान वाहन चलाने में सावधानी रखें वरना हादसा हो सकता है. स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी. मौसमी उतार-चढ़ाव से सावधान रहें, क्योंकि आप बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं.

Capricorn Daily Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक राशिफल

मंगलवार का दिन मकर राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहेगा. मंगलवार को व्यवसाय में नुकसान हो सकता है. पत्नी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा. किसी खास काम के लिए बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं.  स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं. आपका मन अशांत रहेगा. पारिवारिक समस्याओं के चलते कोई बड़ा निर्णय आपको लेना होगा.

Aquarius Daily Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक राशिफल

मंगलवार को आपको कोई अच्छा मार्गदर्शक कार्यक्षेत्र में मिल सकता है, जिससे सफलता मिलेगी. मंगलवार को आप पॉजिटिव एनर्जी से भरे रहेंगे. इसके चलते मन में अच्छे विचार आएंगे। इन पर इम्प्लीमेंट भी होगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। खान-पान का ध्यान रखें। परिवार में विवाद की स्थिति से दूर रहें।

Pisces Daily Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक राशिफल

मंगलवार को पारिवारिक परेशानियों के चलते घर पर पत्नी से झगड़ा हो सकता है. दफ्तर में अपने सहयोगियों के व्यवहार के चलते परेशान हो सकते हैं. आप किसी षड्यंत्र का शिकार भी हो सकते हैं. साथ ही आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी. अपने मन पर काबू रखें. अधिक खर्च की वजह से आपका बजट बिगड़ सकता है. याद रखें मार्च महीना बीतने में पूरा एक सप्ताह बाकी है.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.