• Home>
  • Gallery»
  • Nuclear Blast Survival Guide: परमाणु विस्फोट के बाद क्या करें? जानिए रेडिएशन से बचने के जरूरी उपाय

Nuclear Blast Survival Guide: परमाणु विस्फोट के बाद क्या करें? जानिए रेडिएशन से बचने के जरूरी उपाय

Nuclear Blast Survival Guide: ईरान के खूजिस्तान प्रांत में 21 मार्च 2026 को देजफुल शहर के पास वाहदाती एयरबेस पर हुई बमबारी ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है. अमेरिका और इजरायल की मिसाइलों ने गोला बारूद के बंकरों को निशाना बनाया. जिसके वहां मौजूद हथियारों में धमाकों की एक लंबी चेन रिएक्शन शुरु हो चुकी है. युद्ध के इन बिगड़ते हालातों को देखते हुए एक बार फिर से परमाणु हमले की यादों को ताजा कर दिया है. परमाणु बस मानव सभ्यता के लिए बहुत बड़ा खतरा है. आज के तनाव भरे माहौल में यह समझना बेहद जरूरी है. अगर कभी परमाणु धमाके जैसी स्थिति बने, तो रेडिएशन से खुद को किस तरह से बचाया जा सकता है?

By: Preeti Rajput | Last Updated: March 23, 2026 5:35:16 PM IST

Nuclear Blast Survival Guide: परमाणु विस्फोट के बाद क्या करें? जानिए रेडिएशन से बचने के जरूरी उपाय - Photo Gallery
1/7

परमाणु बम धमाका

परमाणु बम धमाका होने से पहले प्रकाश, भीषण गर्मी और ऊर्जा की एक लहर फैलती है. हिरोशिमा में धमाके के वक्त इतनी गर्मी हो गई थी कि लोग खड़े-खड़े भाप बन गए थे. लेकिन जो लोग धमाके के केंद्र से दूर हैं, उनके लिए रेडिएशन सबसे बड़ा दुश्मन होता है.

Nuclear Blast Survival Guide: परमाणु विस्फोट के बाद क्या करें? जानिए रेडिएशन से बचने के जरूरी उपाय - Photo Gallery
2/7

रेडिएशन सबसे अधिक खतरनाक

रेडिएशन हवा के जरिए दूर-दूर तक फैलता है. जिससे इंसानी शरीर के सेल्स नष्ट हो जाते हैं. यह एक तरह की अद्दश्य मौत है, जो तुरंत नहीं तो कुछ महीनों बाद इंसानों को तड़पाकर मारती है. इसलिए परमाणु हमले की स्थिति से बचने के लिए केवल कुछ ही सेकंड मिलते हैं और यह केवल सही जानकारी से हो सकता है.

Nuclear Blast Survival Guide: परमाणु विस्फोट के बाद क्या करें? जानिए रेडिएशन से बचने के जरूरी उपाय - Photo Gallery
3/7

एक नियम बचा सकता है जिंदगी

अधिकतर लोग सोचते हैं कि परमाणु धमाका देखते ही दूर भागना एकदम सही है, लेकिन हकीकत में ऐसा करना और भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है. रेडिएशन की लहर बहुत ज्यादा तेज होती है. इसलिए बाहर भागने की बजाए अंदर जाना चाहिए. ‘अंदर रहें और जानकारी में रहें’ यह नियम आपकी जान बचा सकता है.

Nuclear Blast Survival Guide: परमाणु विस्फोट के बाद क्या करें? जानिए रेडिएशन से बचने के जरूरी उपाय - Photo Gallery
4/7

बाहर की जगह भीतर की तरफ आएं

धमाके की जानकारी मिलते ही किसी पक्की ईट या कंक्रीट की मजबूत इमारत के भीतर छिप जाएं. अगर इमारत में बेसमेंट या फिर तहखाना है, तो वह सबसे अधिक सुरक्षित जगह है. कंक्रीट की मोटी दीवारें रेडिएशन को काफी हद तक रोक सकती है. खिड़कियों और दरवाजें से जितना हो सके दूर रहें क्योंकि कांच टूटने से रेडिएशन भीतर आ सकता है.

Nuclear Blast Survival Guide: परमाणु विस्फोट के बाद क्या करें? जानिए रेडिएशन से बचने के जरूरी उपाय - Photo Gallery
5/7

रेडियोएक्टिव कण से बचकर रहें

अगर धमाके के समय आप बाहर थे और तुरंत सुरक्षित जगह पर पहुंच जाए. फिर सबसे पहले अपने बाहरी कपड़ों को उतार दें. रेडियोएक्टिव कण कपड़ों पर चिपक जाते हैं. इन कपड़ों को तुरंत उतारकर प्लास्टिक बैग में बंद कर दें.

Nuclear Blast Survival Guide: परमाणु विस्फोट के बाद क्या करें? जानिए रेडिएशन से बचने के जरूरी उपाय - Photo Gallery
6/7

अच्छी तरह से स्नान कर लें

इसके बाद हल्के गर्म पानी और साबुन से अच्छी तरह से नहा लें. ध्यान रहे कि त्वचा को बहुत जोर से न रगड़ें, क्योंकि इससे रेडिएशन के कण जख्म के जरिए शरीर के भीतर जा सकते हैं. अपनी आंखों और नाक को गीले कपड़े से साफ कर लें. इससे शरीर पर मौजूद 90% तक रेडिएशन कम किया जा सकता है.

Nuclear Blast Survival Guide: परमाणु विस्फोट के बाद क्या करें? जानिए रेडिएशन से बचने के जरूरी उपाय - Photo Gallery
7/7

24 घंटे सबसे अधिक खतरनाक

रेडिएशन से बचने के लिए हवा के संपर्क को कम करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है. घर के सभी खिड़की-दरवाजे बंद कर दें. पंखे या हीटर जैसे उपकरणों को बंद कर दें, जिससे बाहर की हवा भीतर न आ सकें. शुरुआती 24 घंटों में रेडिएशन का स्तर सबसे घातक होता है.

Disclaimer: परमाणु बम धमाके के रेडिएशन से बचने के इन तरीकों की पुष्टि इनखबर या लेखक नहीं करते हैं.