Alka Yagnik Birthday: विवाद, कामयाबी और अलग जिंदगी, जानिए अलका याग्निक के अनसुने किस्से
Alka Yagnik Birthday: अलका याग्निक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की वो आवाज हैं, जिसने 90 के दशक के संगीत को पहचान दी. लता मंगेशकर और आशा भोसले के बाद अगर किसी महिला सिंगर ने सबसे ज्यादा दिलों पर राज किया, तो वो अलका याग्निक ही हैं. जन्मदिन के मौके पर जानिए उनके करियर, विवादों और पर्सनल लाइफ से जुड़ी खास बातें.
अलका याग्निक जन्मदिन
बाॅलीवुड सिंगर लता मंगेशकर और आशा भोसले के बाद सबसे ज्यादा लोकप्रिय अलका याग्निक आज अपना 53वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. 90 के दशक में उनकी आवाज हर फिल्म में सुनाई देती थी.
10 साल की उम्र में मुंबई का सफर
अलका ने 10 साल की उम्र में ही करियर बनाने के लिए मां के साथ मुंबई आकर पहला बड़ा कदम रखा. पहली मुलाकात में राज कपूर को उनकी आवाज इतनी पसंद आई कि उन्होंने अलका को लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल से मिलवाया.
14 साल की उम्र में प्लेबैक सिंगिंग
अलका ने अपने करियर की शुरुआत 1980 में फिल्म 'पायल की झंकार' से की. उस समय उनकी उम्र महज 14 साल थी.
तेज़ाब का हिट गाना
अलका ने माधुरी दीक्षित की फिल्म 'तेज़ाब' में 'एक, दो, तीन' गाना गाया. इस गाने ने उन्हें बॉलीवुड में बड़ी पहचान दिलाई.
30 सालों में 20 हजार से ज्यादा गाने
अलका याग्निक ने 700 फिल्मों में 20,000 से अधिक गाने गाए. उन्हें प्लेबैक सिंगर के तौर पर दो बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिल चुका है.
चोली के पीछे क्या है' गाने का बवाल
साल 1993 में अलका के गाए इस गाने पर 42 पॉलिटिकल पार्टियों ने विरोध प्रदर्शन किया. यह गाना सालों तक चर्चा में रहा.
कम फिल्मों में पर फैंस की पसंद
हालांकि अब अलका के गाने कम फिल्मों में सुनाई देते हैं, लेकिन फैंस आज भी उनकी आवाज सुनने के लिए बेताब रहते हैं. 4 साल पहले उन्होंने फिल्म 'तमाशा' का 'अगर तुम साथ हो' गाया था.