Kal Ka Love Rashifal 20 March 2026: कौन बोलेगा गर्लफ्रेंड से I LOVE YOU, किसे कहना होगा SORRY; किसकी होगी लव मैरिज; जानें सभी 12 राशियों का भी हाल
Kal Ka Love Rashifal In Hindi | Love Rashifal Tomorrow | Love Horoscope Tomorrow: शुक्रवार (20 मार्च, 2026) का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए मिलाजुला है. कुछ राशि के जातकों के बीच अनबन होगी और ब्रेकअप तक हो सकता है. कुछ सिंगल जातकों के शादी के रिश्ते भी आ सकते हैं. मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces) राशि के जातकों का कैसा रहेगा दिन? 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष दैनिक लव राशिफल
ईद से पहले आपका पार्टनर को कुछ बातों को लेकर आपसे नाराज हो सकता है. इसके चलते आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं. उपाय यह है कि कुछ बातों को इग्नोर करें और अपने पार्टनर के साथ बैठकर समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें. शुक्रवार शाम तक आप दोनों के रिश्ते सामान्य हो जाएंगे.
वृषभ दैनिक लव राशिफल
शुक्रवार को कुछ मुद्दों पर आपके और आपके पार्टनर के बीच मतभेद बढ़ेंगे. कुछ बातों को लेकर आप दोनों में बड़ी तकरार हो सकती है. ऐसे में आपके संबंध को बिगड़ने का भी प्रयास किया जा सकता है. ऐसे लोगों से सावधान रहें जो आपके रिश्ते को पसंद नहीं करते हैं. संबंध को बचाने का प्रयास करें और कुछ बातों को इग्नोर करें.
मिथुन दैनिक राशिफल
यह ध्यान रखें कि आपका पार्टनर आपसे पिछले कई दिनों से नाराज चल रहा है. ऐसे में उसकी नाराजगी को दूर करने का प्रयास करें. अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करें, उन्हें लंबी यात्राओं पर ले जाएं. उनकी इच्छाओं को पूरा करें और उनके मन में चल रही बातों और शंकाओं को दूर करने की कोशिश करें. यहां यह ध्यान रखें कि गलतफहमी आपके रिश्ते को बर्बाद कर सकती है.
कर्क दैनिक लव राशिफल
अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं, नहीं तो आप एक अच्छे रिश्ते को हमेशा के लिए खो सकते हैं. दरअसल, आपका पार्टनर शुक्रवार को आपको लेकर कुछ परेशान हो सकता है. आपके व्यवहार के कारण उसका मन दुखी रहेगा.
सिंह दैनिक लव राशिफल
सॉरी बोलकर कुछ बातों को खत्म करें, अपनी लव लाइफ को एंजॉय करें. अपने रूठे हुए पार्टनर को मनाने के लिए किसी नई जगह पर ले जाएं. उनकी इच्छाओं को पूरा करें और पुरानी बातों को लेकर चल रहे मतभेद दूर करें. यह भी ध्यान रखना है कि प्यार को आगे ऱखना है.
कन्या दैनिक लव राशिफल
शुक्रवार को पुरानी बातों को लेकर आपका पार्टनर आपको कुछ कह सकता है, जिस कारण आप दोनों अप मतभेद की स्थिति बन सकती है. अच्छा होगा अपनी बातों को एक्सेप्ट करें तथा दोनों के बीच चल रही गलतफहमी को दूर करने की कोशिश करें. यह भी ध्यान रखें कि वाणी रिश्ते बनाती हैं और यही वाणी रिश्ते खत्म कर सकती है.
तुला दैनिक लव राशिफल
शुक्रवार को अच्छा होगा बात को समझ कर समस्या का निदान निकाले और अपने संबंध को ठीक करें. यह भी आप भी जानते हैं कि शुक्रवार को आपका पार्टनर किसी दूसरे की बातों में आकर आपस में झगड़ा कर सकता है, जिस कारण आप दोनों के बीच आपसी तनाव बना रहेगा.
वृश्चिक दैनिक लव राशिफल
आपका पार्टनर अपनी गलतियों के लिए आपके सामने शर्मिंदा हो सकता है. अपने संबंध को संभालें और पार्टनर के साथ समय बिताएं. बहुत दिन से चल रहे आप दोनों के बीच मतभेद शुक्रवार को मुलाकात और बातचीत के दौरान खत्म होंगे. कुछ गलतफहमियों के कारण जो प्रॉब्लम आई है वह शुक्रवार को दूर होगी.
धनु दैनिक राशिफल
आपका पार्टनर कुछ पर्सनल बातों को भी शुकवार को आपके सामने साझा कर सकता है. अपने लव पार्टनर के साथ आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं. आपका साथी आपके साथ खुश नजर आएगा. आप दोनों के बीच पुराने मतभेद खत्म होंगे वह नए संबंध की शुरुआत होगी.
मकर दैनिक लव राशिफल
शुक्रवार को प्यार का इजहार करने का दिन है. आपका पार्टनर बहुत दिन से अपने मन की बात आपसे बोलना चाहता है. वह बोल सकता है कि वह आपसे बहुत ही प्यार करता है. आपका पार्टनर आपके प्रपोजल को एक्सेप्ट कर सकता है. शादीशुदा हैं तो शुक्रवार का दिन आपका अच्छा रहेगा. लव पार्टनर के साथ समय बिताएंगे.
कुंभ दैनिक लव राशिफल
शुक्रवार को आपका लव पार्टनर आपका लाइफ पार्टनर बन सकता है. दूसरे पक्ष पूरी तरह समय है. आपके परिवार के लोग आपके डिसीजन में सहभागी बनेंगे. यह दोहरी खुशी की बात है. कुछ राशि के जातकों में अपने पार्टनर से कुछ बातों को लेकर आपसी सामंजस्य बनेगा. आप दोनों के बीच कुछ फैमिली प्रॉब्लम रहेगी, जिसे आप दूर करने में सफल होंगे.
मीन दैनिक लव राशिफल
शुक्रवार को आप अपने लव पार्टनर के साथ अच्छा समय गुजारेंगे. बातचीत के दौरान पुराने विवाद खत्म होंगे. आपका पार्टनर शुक्रवार को आपके साथ पूरा समय व्यतीत करेगा. मुलाकात के दौरान प्यार को तवज्जों को दें, क्योंकि पुरानी बातों से नई प्रॉब्लम खड़ी हो सकती है.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.