• Home>
  • Gallery»
  • Sleeping Vastu Tips: सही दिशा में सोना क्यों है जरूरी? जानिए वास्तु के चौंकाने वाले फायदे

Sleeping Vastu Tips: सही दिशा में सोना क्यों है जरूरी? जानिए वास्तु के चौंकाने वाले फायदे

Sleeping Vastu Tips: आज के समय में बहुत से लोग हैं जिन्हें नींद न आने की समस्या का सामना करना पड़ता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी नींद सिर्फ गद्दे पर नहीं, बल्कि सोने की सही दिशा पर भी निर्भर करती है. अक्सर हम थकान मिटाने के लिए बिस्तर पर सो जाते हैं, लेकिन सुबह भारीपन और सिरदर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, सोते समय हमारा शरीर  पृथ्वी की चुंबकीय ऊर्जा के संपर्क में होता है, और गलत दिशा इसे बिगाड़ सकती है. 


By: Preeti Rajput | Published: March 19, 2026 12:26:02 PM IST

Sleeping Vastu Tips: सही दिशा में सोना क्यों है जरूरी? जानिए वास्तु के चौंकाने वाले फायदे - Photo Gallery
1/7

उत्तर दिशा

वास्तु और विज्ञान के मुताबिक, उत्तर दिशा में सिर करके सोना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. पृथ्वी का अपना चुंबकीय ध्रुव उत्तर-दक्षिण है. जब हम अपना सिर उत्तर की तरफ करके सोते हैं, तो हमारे शरीर का बाकी वाह पृथ्वी के प्रवाह से टकराता है. यह टकराव मस्तिष्क पर दबाव बनाता है, जिससे सिर दर्द, तनाव और गहरी नींद न आने की समस्या हो सकती है.

Sleeping Vastu Tips: सही दिशा में सोना क्यों है जरूरी? जानिए वास्तु के चौंकाने वाले फायदे - Photo Gallery
2/7

दक्षिण और पूर्व

वास्तु विशेषज्ञों की पसंद दक्षिण है. इस दिशा में सिर रखकर सोने से शरीर में चुंबकीय संतुलन बना रहता है. जिससे सुकून भरी और गहरी नींद आती है. सुबह जागने पर आप ऊर्जा से भरपूर महसूस कर सकते हैं.

How much sleep is necessary for adults - Photo Gallery
3/7

पश्चिम दिशा

वास्तु शास्त्र में पश्चिम दिशा को सोने के लिए औसत माना गया है. इस दिशा में सोने पर अस्थिरता और बेचैनी महसूस की जा सकती है. अगर आपके पास अन्य विकल्प है, तो बेहतर होगा कि आप इसे नदरअंदाज करें. साथ ही दक्षिण या पूर्व को प्राथमिकता दें.

Sleeping Vastu Tips: सही दिशा में सोना क्यों है जरूरी? जानिए वास्तु के चौंकाने वाले फायदे - Photo Gallery
4/7

बाई करवट सोना

सिर्फ दिशा ही नहीं, बल्कि करवट का भी स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है. आयुर्वेद के मुताबिक, बाई करवट सोना पाचन तंत्र के लिए सबसे अच्छा है. इस स्थिति में सोने से पेट का एसिड ऊपर नहीं आता है. जिसके कारण हार्टबर्न की समस्या नहीं होती है. साथ ही दिल पर पड़ने वाला अतिरिक्त दबाव को कम कर रक्त संचार को सुचारू बनाए रखने में मदद करता है.

Worrying about the future while sleeping - Photo Gallery
5/7

वास्तु दोष से कैसे बचें?

रात को सोते समय अपना पर्स, मोबाइल, किताबें और चप्पल पास रखने से वास्तु दोष होता है, जिसके कारण तनाव और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. इन वास्तु टिप्स को अपनाकर मानसिक शांति, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिरता पाई जा सकती है.

Sleeping Vastu Tips: सही दिशा में सोना क्यों है जरूरी? जानिए वास्तु के चौंकाने वाले फायदे - Photo Gallery
6/7

इन बातों का रखें ख्याल

रंगों का भी नींद पर काफी असर पड़ता है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, बेडरूम की दीवारों से लेकर बेडशीट का रंग हल्का होना चाहिए. इससे आपको नींद की समस्या में थोड़ा आराम मिल सकता है. इस बात का ध्यान रखें कि सोते समय अपने पैर दरवाजे की तरफ नहीं रखने चाहिए. इससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है.

Work to do in bed before going to sleep - Photo Gallery
7/7

सोते समय इन चीजों से रहें दूर

सोते समय इन चीजों से रहें दूर