• Home>
  • Gallery»
  • Kal ka Rashifal 17 March 2026: किस-किसके होंगे पत्नी से मतभेद, किसका होगा प्रमोशन तो किसे होगा कारोबार में घाटा, जानें 12 राशियों का हाल

Kal ka Rashifal 17 March 2026: किस-किसके होंगे पत्नी से मतभेद, किसका होगा प्रमोशन तो किसे होगा कारोबार में घाटा, जानें 12 राशियों का हाल

Kal ka Rashifal 17 March 2026 | Rashifal Tomorrow | Horoscope Tomorrow | Tomorrow Rashifal: वैदिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार (17 मार्च, 2026) को द्वादशी तिथि पड़ रही है. मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन  मंगलवार (17 मार्च, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.  


By: JP Yadav | Published: March 16, 2026 5:01:27 PM IST

Aries Daily Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक राशिफल

व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी. प्रॉपर्टी संबंधी विवादों से दूर रहें. मंगलवार को आप कुछ समस्याओं को लेकर चिंतित नजर आएंगे. इसका मतलब आने वाले समय में विरोधी वर्ग आपके बने हुए कार्य को खराब कर सकते हैं. संभलकर रहने की जरूरत है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. इसके लिए जरूरी है कि खान-पान पर नियंत्रण रखें मंगलवार को  आज अपने मन की बात किसी से शेयर न करें, गुस्से पर काबू रखें और वाणी पर संयम रखें.

Taurus Daily Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक तौर से मंगलवार का दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता है. व्यापार-कारोबार में ज्यादा लाभ नहीं मिलेगा. दफ्तर में भी स्थिति खराब रहेगी. कार्यक्षेत्र में विरोधी वर्ग आपका कार्य बिगाड़ सकते हैं. आपके किसी परिचित व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. इससे आपको मंगलवार को अत्यधिक भागदौड़ के कारण खुद को मानसिक तौर से परेशान महसूस करेंगे. ध्यान रखें कि टेंशन वाली की बात अपनी मां से शेयर न करें. तनाव के चलते पत्नी से भी मतभेद बढ़ेंगे.

Gemini Daily Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक राशिफल

मंगलवार को आपके घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा. आपको किसी धार्मिक कार्य में जाने का अवसर प्राप्त होगा. मंगलवार को लंबी यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे. स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं खत्म होंगी. पैसे का कहीं बड़ा निवेश कर सकते हैं.

Cancer Today Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक राशिफल

मंगलवार को निवेश करना आपके लिए लाभकारी रहेगा.  आप अपने पुराने काम में परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे आपके पार्टनर का सहयोग मिलेगा. कुल मिलाकर आपके लिए मंगलवार बहुत अच्छा रहने वाला है. हालांकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिलेंगी. परिवार और बच्चों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं.

Leo Daily Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह लव राशिफल

आर्थिक तौर से मंगलवार का दिन अच्छा रहेगा. फिजूल खर्च से बचें.  का दिन सामान्य रहेगा. आप किसी नए काम की शुरुआत के लिए नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं, जो आपके लिए ठीक रहेगा. किसी पर ज्यादा विश्वास करना तो उसके बारे में अच्छी तरह सोच-विचार लें. स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होंगी.

Virgo Daily Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक राशिफल

मंगलवार को वाहन आदि के चलने में सावधानी रखें. व्यर्थ के झगड़ों से दूर रहें. अधिकारियों से संबंध मधुर रखें नहीं, तो विवाद में उलझ सकते हैं. व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी. मंगलवार को कहीं बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें नहीं, तो नुकसान की संभावना है.  प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में विवाद हो सकता है.

Libra Daily Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला लव राशिफल

मामा पक्ष में कोई मांगलिक काम का योग बनेगा. परिवार समेत उनके घर जा सकते हैं. मंगवलार का दिन आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा. पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता मन में बनी रहेगी. आर्थिक तौर से कहीं से बड़ी मदद लेनी पड़ सकती है. मंगलवार के दिन आप किसी पर अत्यधिक विश्वास न करें. किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें नहीं, तो नुकसान संभव है.

Scorpio Daily Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक राशिफल

मंगलवार का दिन आपके लिए ठीक रहेगा.  आप भविष्य के लिए प्रॉपर्टी आदि में निवेश कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में बड़ी आर्थिक मदद प्राप्त मिलेगी. सोचे हुए काम पूरे होंगे. मंगवलार को लाभ के योग बनेंगे. मंगवलार को आपका कोई पुराना सपना पूरा होगा.

Sagittarius Daily Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक राशिफल

पारिवारिक समस्या दूर होगी. मंगलवार को परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे. सामाजिक क्षेत्र में आपका कद बढ़ेगा. मंगलवार को आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं. आपकी यात्रा सफल होगी. किसी काम की योजना मन में बन सकती है, जिसमें आर्थिक तौर से आपको बड़ी मदद प्राप्त होगी.  निवेश क्षेत्र में आपको लाभ का योग बनेगा.

Capricorn Daily Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर लव राशिफल

मकर राशि के जातकों के लंबी यात्रा पर जाने की योग बन रहे हैं. वैसे मंगलार का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा. नए काम की शुरुआत कर सकते हैं.  व्यापार में स्थिति अच्छी रहेगी. किसी कार्य का शीघ्रता पूर्वक निर्णय न लें. इसमें आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा. प्रॉपर्टी से जुडे़ किसी पुराने विवाद से मुक्त होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.

Aquarius Daily Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक राशिफल

मंगलवार का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहेगा. कारोबार-व्यापार की दुनिया में नए काम की शुरुआत के लिए लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. नए काम में मित्रों से सहयोग मिलेगा. परिवार में आपसी मतभेद खत्म होंगे, लेकिन बाद में शांत हो जाएंगे. मंगलवार को दफ्तर में किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी. आर्थिक तौर से   दिन सामान्य रहेगा, क्योंकि कारोबार सामान्य रहेगा.

Pisces Daily Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए मंगलवार को दिन ठीकठाक रहेगा.  पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे. आर्थिक तौर से  दिन अच्छा रहेगा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं खत्म होंगी. मंगलवार  का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, क्यों कि नए मित्र बनेंगे जो लंबे समय तक आपके साथ जुड़े रहेंगे. व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा. जॉब करने वाले व्यक्तियों को अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा. प्रमोशन भी होगा.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.