• Home>
  • Gallery»
  • Eid Skincare Tips: ईद पर चाहते हैं कोरियन ग्लास स्किन? घर पर ही शुरू करें ये देसी फेशियल, हाथ में नहीं आएंगे गाल

Eid Skincare Tips: ईद पर चाहते हैं कोरियन ग्लास स्किन? घर पर ही शुरू करें ये देसी फेशियल, हाथ में नहीं आएंगे गाल

Eid Skincare Tips: ईद का त्यौहार एक ऐसा त्यौहार होता जिसमें लड़कियां सबसे ज्यादा खुश होती हैं और तरह तरह की चीजें करती हैं. चूड़ियों से लेकर मेहंदी तक का इंतजाम पहले ही हो जाता है. वहीं बता दें कि, ईद का त्योहार खुशी, मेल-जोल और खास तैयारियों का समय होता है. नए कपड़ों, स्वादिष्ट पकवानों की तैयारी में लड़कियां अपना ख्याल रखना भूल जाती हैं, अपनी त्वचा का ख्याल रखना भी उतना ही ज़रूरी है जितना की परिवार का. हर कोई चाहता है कि ईद के दिन उसका चेहरा साफ, तरोताज़ा और दमकता हुआ दिखे. वहीं आज हम आपको ईद से पहले एक ऐसा होममेड फेशियल बताने वाले हैं जिसके इस्तेमाल से आपकी स्किन बेहद ग्लो करेगी और हर कोई पूछेगा कि इतनी चमक कैसे? 


By: Heena Khan | Last Updated: March 16, 2026 12:46:17 PM IST

skincare - Photo Gallery
1/7

घर में ही सब मौजूद

अच्छी खबर यह है कि इसे पाने के लिए आपको किसी महंगे ब्यूटी सैलून में जाने की ज़रूरत नहीं है. अपनी रसोई में मौजूद कुछ आसान चीज़ों का इस्तेमाल करके, आप घर पर ही "देसी फेशियल" कर सकते हैं, यह एक प्राकृतिक तरीका है जो आपकी त्वचा को एक स्वस्थ और प्राकृतिक चमक देने में मदद करता है.

Eid Skincare Tips: ईद पर चाहते हैं कोरियन ग्लास स्किन? घर पर ही शुरू करें ये देसी फेशियल, हाथ में नहीं आएंगे गाल - Photo Gallery
2/7

इस फेशियल का करें इस्तेमाल

दरअसल, Beautykadose ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमे होममेड फेशियल के बारे में सारी जानकारी है.  जो निश्चित रूप से आपकी सुंदरता को बढ़ाएंगे और आपको सबसे अलग दिखाएंगे.

for glowing skin - Photo Gallery
3/7

किचन में ही सब मौजूद

भारतीय घरों में, बेसन, दही और हल्दी जैसी चीज़ों का इस्तेमाल लंबे समय से त्वचा की सफाई के लिए किया जाता रहा है. बेसन को दही और चुटकी भर हल्दी के साथ मिलाकर बनाया गया पेस्ट चेहरे से गंदगी और अशुद्धियों को हटाने में मदद करता है, साथ ही त्वचा को मुलायम और कोमल बनाता है.

Raw vs pasteurized milk - Photo Gallery
4/7

कच्चे दूध का फायदा

इसी तरह, कच्चा दूध एक बेहतरीन प्राकृतिक क्लींज़र का काम करता है. इसे कॉटन पैड की मदद से चेहरे पर लगाने से जमा हुई धूल, मैल और अतिरिक्त तेल हट जाता है, जिससे त्वचा तरोताज़ा महसूस होती है.

Eid Skincare Tips: ईद पर चाहते हैं कोरियन ग्लास स्किन? घर पर ही शुरू करें ये देसी फेशियल, हाथ में नहीं आएंगे गाल - Photo Gallery
5/7

डेड स्किन होगी गायब

चेहरे से डेड स्किन सेल्स (मृत त्वचा कोशिकाओं) को हटाने के लिए एक हल्के स्क्रब की ज़रूरत होती है. इस काम के लिए, कॉफी और शहद का मिश्रण एक बहुत ही लोकप्रिय और असरदार घरेलू उपाय माना जाता है. इस मिश्रण को अपने चेहरे पर हल्के हाथों से मलने से त्वचा चिकनी और मुलायम बनती है.

glowing skin - Photo Gallery
6/7

चावल का आटा

इसके अलावा, चावल के आटे और टमाटर के गूदे को मिलाकर बनाया गया पेस्ट भी त्वचा को हल्के से एक्सफोलिएट करने का एक और असरदार उपाय है.

glowing skin - Photo Gallery
7/7

गुलाब जल का करें इस्तेमाल

फेशियल के दौरान त्वचा को टोंड और ताज़ा रखने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल भी बहुत आम है. गुलाब जल में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर लगाने से चेहरा तरोताज़ा महसूस होता है. इसके अलावा, एलोवेरा जेल से हल्की मालिश करने से त्वचा को ठंडक और नमी मिलती है. कुछ लोग चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए केले और हल्दी का मास्क भी लगाते हैं.