• Home>
  • Gallery»
  • kal Ka Love Rashifal 16 March 2026:  कौन अपने लव पार्टनर को कहेगा I LOVE YOU, कौन करेगा दिनभर रोमांस; जानें 12 राशियों का हाल

kal Ka Love Rashifal 16 March 2026:  कौन अपने लव पार्टनर को कहेगा I LOVE YOU, कौन करेगा दिनभर रोमांस; जानें 12 राशियों का हाल

Kal Ka Love Rashifal 16 March 2026 | Love Rashifal Tomorrow | Love Horoscope Tomorrow : सोमवार (16 मार्च, 2026) का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए मिलाजुला है. कुछ राशि के जातकों के बीच अनबन होगी और ब्रेकअप तक हो सकता है. कुछ सिंगल जातकों के शादी के रिश्ते भी आ सकते हैं.  मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces) राशि के जातकों का कैसा रहेगा दिन? 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी. 


By: JP Yadav | Published: March 15, 2026 2:12:25 PM IST

Aries Today Love Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक लव राशिफल

सिंगल राशि के जातकों के लिए शादी का रिश्ता आएगा, लेकिन शादी एक साल बाद ही होगी. सोमवार को आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं. वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें. पार्टनर आपसे कुछ बातों को छिपा सकते हैं, जिनका पता चलने पर आपसी मतभेद हो सकता है.

Taurus Today Love Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक लव राशिफल

प्यार को लेकर सोमवार का दिन आपका अच्छा नहीं रहेगा. आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है. उन्हें मनाने के लिए आपको बहुत मशक्कत करनी पड़ सकती है. अच्छा होगा अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग करें, जिससे उनका मूड ठीक हो.

Gemini Today Love Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक लव राशिफल

मौसम के हिसाब से सोमवार का दिन आपके लिए रोमांटिक होने वाला है। इसके साथ ही आपको साथी का सपोर्ट मिलेगा. सोमवार को आपका पार्टनर आपको कोई अच्छी सूचना दे सकता है. सोमवार को आप उनके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे.

Cancer Today Love Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक लव राशिफल

सोमवार को आपका लव पार्टनर आपको भरपूर प्यार देगा. आपका पार्टनर आपसे अपनी गलती की माफी मांग सकता है. लव के लिए यह समय बहुत अच्छा है. पुरानी बातों को इग्नोर कर, अपने साथी की गलती को माफ करें, जिससे आपका संबंध मजबूत होगा.

Leo Today Love Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह दैनिक लव राशिफल

लव पार्टनर बहुत दिनों से मन में दबी हुई बात सोमवार को आपके सामने बोल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. इसके साथ ही आपको भरपूर प्यार मिलेगा. दरअसल, सोमवार को आपका पार्टनर आपके सामने 'मैं आपसे प्यार करता हूं' कह सकता है.

Virgo Today Love Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक लव राशिफल

सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है.  आपका साथी आपको कोई विशेष उपहार दे सकता है. इसके साथ ही आपका पार्टनर आपका जीवन साथी बनने के लिए सहमति प्रस्तुत कर सकता है, जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा.

Libra Today Love Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला दैनिक लव राशिफल

सोमवार को आपका साथी आपके साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने के लिए जा सकता है, क्योंकि किसी बात को लेकर आप में मतभेद बढ़ सकता है. अच्छा होगा वाणी पर संयम रखें. पार्टनर के व्यवहार को नजरअंदाज करें, लेकिन उस पर यह जाहिर नहीं होने दें.

Scorpio Today Love Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल

लव लाइफ के लिए सोमवार का दिन बहुत ही अच्छा है. मौसम के हिसाब से सोमवार को पार्टनर के साथ आपका दिन अच्छा बीतने वाला है. आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. इसके साथ ही अपने साथी के साथ बारिश का भरपूर आनंद उठाएंगे.

Sagittarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक लव राशिफल

सोमवार को आपका साथी आपकी भावनाओं को समझेगा. वह आपका पूरा सहयोग करेगा. सोमवार को आप अपने पार्टनर के सामने अपनी मन की बात बोल सकते हैं. बहुत दिन से जो दुविधा आपके मन में चल रही है, वह आप उनसे बोलेंगे.

Capricorn Today Love Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक लव राशिफल

आपका साथी आपको कोई विशेष खुशखबरी दे सकता है. इसके साथ ही सोमवार को आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने वाले हैं. खासतौर पर शाम को फिल्म देखने जाने का प्लान भी बना सकते हैं. दरअसल, आपका साथी आपके साथ कहीं बाहर जाने के लिए बोल सकता है. आपकी उसकी इच्छा का सम्मान करेंगे.

Aquarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक लव राशिफल

अपने साथी की भावनाओं की कद्र करें. इसके साथ ही उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें. लाइफ पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आप कुछ परेशान हो सकते हैं. आपका यह व्यवहार देखकर आपका साथी आपके प्रति और लगाव रखने लगेगा.

Pisces Today Love Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक लव राशिफल

लव पार्टनर के साथ सोमवार को कहीं बाहर आप जा सकते हैं, इसके साथ ही कोई विशेष खुशखबरी आपको मिल सकती है. सबसे अच्छी और सकारात्मक बात यह है कि आपका साथी आपके व्यवहार से खुश रहेगा. इसके साथ ही वह आपको भरपूर प्यार व सहयोग देगा.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.