Aaj ka Rashifal 15 March 2026: किसकी खुलेगी रविवार को किस्मत, व्यापार में होगा लाभ या पार्टनर देगा धोखा; जानने के लिए पढ़ें 12 राशियों का हाल
Aaj ka Rashifal 15 March 2026 | Rashifal Today | Horoscope Today | Today Rashifal: मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन रविवार (15 मार्च, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष दैनिक राशिफल
किसी की बातों में लगकर बिना विचारे कोई कार्य रविवार को ना करें. रविवार को आप अपने विचारों के द्वारा लोगों के मन के विचारों को बदल सकते हैं. अच्छी बात यह है कि विरोधी भी आपके कार्य से सहमत होंगे. रविवार के दिन आप किसी विशेष काम को पूरा करने में सफल होंगे. रविवार के दिन व्यापार में लाभ के योग हैं. नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों के लिए पदोन्नति की संभावना है. इसका मतलब शत्रु भी आपके काम की प्रशंसा करेंगे.
वृषभ दैनिक राशिफल
रविवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलकारी रहेगा. स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं कम होगी. परिवार में आपसी सामंजस्य अच्छा रहेगा. बिगड़े हुए काम बनने से रविवार को मन प्रसन्न रहेगा. सम्मान में वृद्धि होगी. शत्रुओं से भय बना रहेगा. आर्थिक स्थिति से भी दिन ठीक रहेगा. कोई बड़ा निवेश करने का विचार मन में बन सकता है.
मिथुन दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. मन प्रसन्न रहेगा. किसी परिचित व्यक्ति से मुलाकात होगी. रविवार को बिजनेस में परिवर्तन करने का प्लान मन में आ सकता है, जो आने वाले समय में आपके लिए लाभकारी रहेगा. शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों के लिए रविवार का दिन अच्छा है. पत्नी से मतभेद दूर होंगे.
कर्क दैनिक राशिफल
रविवार को आप अपनी लाइफ स्टाइल में कुछ परिवर्तन करेंगे. रविवार को मन प्रसन्न रहेगा. व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी. किसी बड़ी पार्टनरशिप में आप सहयोगी बन सकते हैं. रविवार को यात्रा पर जाएं, तो सावधानी रखें. काम के सिलसिले में अपरिचित लोगों से मुलाकात हो सकती है.
सिंह दैनिक राशिफल
रविवार को पैतृक संपत्ति में आपको हक मिल सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा. परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे. व्यापार में स्थिति लाभकारी रहेगी. रविवार को किसी नए कार्य की शुरुआत भी आप कर सकते हैं. नौकरी वर्ग वालों को सफलता मिलेगी.
कन्या दैनिक राशिफल
काम के सिलसिले में किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. वाहन चलाने में सावधानी रखें. रविवार का दिन आपके लिए ठीक रहेगा. हालांकि, बिजनेस में स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं कहीं जा सकती है. रविवार को कुछ पर्सनल इश्यू आपके परिवार में मतभेद खड़े कर सकते हैं, जिस कारण मन अशांत रहेगा. स्वास्थ्य का ख्याल रखें.
तुला दैनिक राशिफल
रविवार का दिन आपके लिए ठीक रहेगा. हालांकि, स्वास्थ्य संबंधी समस्या देखने को मिलेगी. मौसम के हिसाब से अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें. रविवार किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं. रविवार आप किसी पर अत्यधिक विश्वास न करें, नहीं तो नुकसान की संभावना है. व्यापार में स्थिति ठीक रहेगी. नौकरी क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए रविवार का दिन अच्छा रहेगा. परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे.
वृश्चिक दैनिक राशिफल
काम के सिलसिले में किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. वाहन चलाने में सावधानी रखें. रविवार का दिन आपके लिए ठीक रहेगा. हालांकि, बिजनेस में स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं कहीं जा सकती है. रविवार को कुछ पर्सनल इश्यू आपके परिवार में मतभेद खड़े कर सकते हैं, जिस कारण मन अशांत रहेगा. स्वास्थ्य का ख्याल रखें.
धनु दैनिक राशिफल
नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों के लिए अपने अधिकारी वर्ग से संबंध अच्छे रखना लाभदायक रहेगा. रविवार का दिन आपके लिए ठीक रहेगा. आप किसी नए प्रोजेक्ट की योजना पर काम करेंगे, जिसमें दोस्तों का सहयोग मिलेगा. आप किसी कार्य को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं. मौसम के हिसाब से अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें. व्यापार-व्यवसाय के लिए कुछ नया प्रयोग लाभकारी रहेगा.
मकर दैनिक राशिफल
रविवार को आपको सोच-विचार कर चलने की आवश्यकता है. रविवार को आप अपने मन के विचारों को दूसरों के सम्मुख ठीक से नहीं रख पाएंगे, जिस कारण आपकी बातों के अनेकों अर्थ निकाले जा सकते हैं. इन्हीं कारणों से कुछ समस्याएं उत्पन्न होंगी, जिस कारण आप व्यर्थ की बातों में परेशान होंगे. परिवार में किसी अपने व्यक्ति के खो जाने से आप हताश और निराश होंगे.
कुंभ दैनिक राशिफल
भूमि संबंधी विवाद के कारण व्यर्थ का धन खर्च होगा. रविवार को आपका दिन खास रहेगा. नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों के लिए रविवार का दिन विशेष लाभकारी रहेगा. आपकी कार्यशैली से आपके अधिकारी प्रसन्न होंगे. व्यापार में काम कर रहे लोगों के लिए रविवार का दिन ठीक रहेगा. व्यर्थ के विवादों से दूर रहें.
मीन दैनिक राशिफल
नौकरी वर्ग वालों के लिए काम में शत्रु बाधा डालेंगे. रविवार को अपने पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान नजर आएंगे. परिवार में मतभेद की स्थिति देखने को मिलेगी. आर्थिक तौर से आपको किसी से मदद लेनी पड़ सकती है. व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी. परिवार के साथ बाहर जाने का प्लान बन सकता है.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.