• Home>
  • Gallery»
  • Chandra Grahan 2026: कही आप भी तो इस तारीख को नहीं हुए थे पैदा, चंद्र ग्रहण बन सकता आपके लिए मुसीबत, जानें

Chandra Grahan 2026: कही आप भी तो इस तारीख को नहीं हुए थे पैदा, चंद्र ग्रहण बन सकता आपके लिए मुसीबत, जानें

Chandra Grahan 2026: ये 03 मार्च 2026 को लगने वाले साल के पहले चंद्र ग्रहण के बारे में जानकारी है. फाल्गुन माह की पूर्णिमा को दोपहर 03:20 बजे शुरू होकर शाम 06:46 बजे समाप्त होने वाला यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा. इसका प्रभाव जन्म तिथि और राशि के अनुसार अलग-अलग लोगों पर पड़ सकता है.


By: sanskritij jaipuria | Published: March 2, 2026 9:06:24 PM IST

chandra grahan - Photo Gallery
1/7

चंद्र ग्रहण की तारीख और समय

03 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. फाल्गुन माह की पूर्णिमा को ये ग्रहण दोपहर 03:20 बजे शुरू होकर शाम 06:46 बजे समाप्त होगा. ये भारत में भी दिखाई देगा और इसका सूतक मान्य होगा. चंद्रमा इस समय सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में रहेगा.

Chandra Grahan 2026: कही आप भी तो इस तारीख को नहीं हुए थे पैदा, चंद्र ग्रहण बन सकता आपके लिए मुसीबत, जानें - Photo Gallery
2/7

चंद्र ग्रहण का मानव जीवन पर प्रभाव

चंद्र ग्रहण जीवन में बदलाव लाता है. कुछ लोगों के लिए यह खुशियां लाएगा, जबकि कुछ लोगों के जीवन में तनाव और परेशानियां बढ़ा सकता है. ग्रहण का प्रभाव जन्म तिथि और राशि पर निर्भर करता है.

Chandra Grahan 2026 - Photo Gallery
3/7

अशुभ जन्म तिथि वाले लोग

जिनका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनके लिए ये चंद्र ग्रहण अशुभ रहेगा. इनका मूलांक 02 होता है, जिसका स्वामी चंद्रमा है. इस समय सेहत में गिरावट, चिड़चिड़ापन, और पारिवारिक या मित्रों से संघर्ष की संभावना बढ़ सकती है.

Chandra grahan - Photo Gallery
4/7

अन्य अशुभ जन्म तिथियां

जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनके लिए भी ये ग्रहण शुभ नहीं माना जा रहा. इनका मूलांक 05 होता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इन लोगों का मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, सामाजिक छवि और आर्थिक स्थिति में बाधाएं आ सकती हैं.

chandra grahan - Photo Gallery
5/7

ग्रहण के दौरान बचाव के उपाय

ग्रहण के समय घर पर रहना चाहिए और इष्टदेव का स्मरण करना चाहिए. मानसिक रूप से नाम जाप करें और ग्रहण के दौरान भोजन न करें.

chandra grahan - Photo Gallery
6/7

ग्रहण के बाद पालन करने योग्य नियम

ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करें और दान करें. ये उपाय ग्रहण के नकारात्मक प्रभावों को कम करने में सहायक होते हैं.

chandra grahan - Photo Gallery
7/7

नुकीली वस्तुओं से सावधानी

ग्रहण के दौरान नुकीली और कांटेदार वस्तुओं का प्रयोग न करें. इससे शारीरिक चोट और नकारात्मक ऊर्जा से बचा जा सकता है.