• Home>
  • Gallery»
  • होली से लेकर ईद तक…, मार्च बना छुट्टियों का महीना! बैंक जाने से पहले देख लें ये लिस्ट

होली से लेकर ईद तक…, मार्च बना छुट्टियों का महीना! बैंक जाने से पहले देख लें ये लिस्ट

Bank holidays March 2026: मार्च आते ही त्योहारों का माहौल बन जाता है. इस बार होली की वजह से बैंकों में ज़्यादा छुट्टियां रहेगी. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी ऑफिशियल लिस्ट में साफ किया है कि होली अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तारीख पर मनाई जाएगी. अगर आप इस दौरान बैंकिंग से जुड़ा कोई जरूरी काम पूरा करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह हॉलिडे कैलेंडर आपके लिए जरूरी है. मार्च 2026 की बैंक छुट्टियों को ध्यान में रखकर आप अपने फाइनेंशियल प्लान पहले से बना सकते है.


By: Mohammad Nematullah | Published: March 2, 2026 2:15:40 PM IST

March 19 2026 - Photo Gallery
1/8

होलिका दहन बैन

मार्च की शुरुआत के साथ ही 2 मार्च को होलिका दहन के शुभ मौके पर छुट्टियों का मौसम शुरू हो गया है. उत्तर प्रदेश के कानपुर और लखनऊ जैसे बड़े शहरों में बैंक ब्रांच इस दिन पूरी तरह बंद रहेंगी, जिससे लोकल कामकाज रुक जाएगा.

March 19 2026 - Photo Gallery
2/8

3 मार्च, 2026

होली, डोल जात्रा, धुलंडी, होलिका दहन और अट्टुकल पोंगाला के कारण महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, असम, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गोवा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेगा.

March 19 2026 - Photo Gallery
3/8

4 मार्च, 2026

होली, धुलेटी और याओसांग (दूसरा दिन) के कारण त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेगा.

March 19 2026 - Photo Gallery
4/8

13 मार्च, 2026

मिजोरम में चपचर कुट त्योहार के कारण बैंक बंद रहेगा.

March 17 2026 - Photo Gallery
5/8

17 मार्च, 2026

जम्मू और कश्मीर में शब-ए-कद्र के अवसर पर बैंक की छुट्टी रहेगी.

March 19 2026 - Photo Gallery
6/8

19 मार्च, 2026

गुड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगु न्यू ईयर, सजीबू नोंगमपनबा (चैराओबा) और चैत्र नवरात्रि के पहले दिन के कारण महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, गोवा, आंध्र प्रदेश और राजस्थान में बैंक बंद रहेगा.

March 19 2026 - Photo Gallery
7/8

20 मार्च, 2026

ईद-उल-फितर (रमजान) और जुमा-उल-विदा के कारण जम्मू और कश्मीर, केरल और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेगा.

March 19 2026 - Photo Gallery
8/8

21 मार्च, 2026

रमजान ईद (ईद-उल-फितर), खुतब-ए-रमजान और सरहुल के कारण असम, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मेघालय में बैंक बंद रहेगा.