नाच-नाचकर मनाया खामनेई की मौत का जश्न, जानें कौन है ये बॉलीवुड हसीना?
Who Is Elnaaz Norouzi: मिडिल ईस्ट में जंग के हालात बन चुके हैं. इस तनाव की स्थिति से हर कोई वाकिफ है. इस जंग के दौरान ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई की मौत की पुष्टि रविवार, 1 मार्च को की गई. जिसके बाद से ईरान में राजकीय शोक का ऐलान कर दिया गया है.
खामनेई की मौत
खामनेई की मौत का असर भारत समेत कई देशों पर देखने को मिला है. जहां एक तरफ लखनऊ में लोग सड़कों पर उतरकर गम मना रहे हैं.
मौत का जश्न
कुछ लोग उनकी मौत का जश्न भी मना रहे हैं. इस लिस्ट में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस भी शामिल हैं. वह खामनेई की मौत पर खुशी मना रही है.
मौत का जश्न की जंग
इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग ने हर तरफ कोहराम मचाया हुआ है. इस जंग के बीच अली खामनेई और उनके परिवार के सदस्यों ने अपनी जान गंवा दी है.
कौन है एलनाज नोरौजी?
अब इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए खुशी जाहिर की है. एलनाज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की है. जिसमें उन्होंने इस खबर को सबसे बड़ी खबर बताया है. इतना ही नहीं उन्होंने खबर को शेयर करते हुए नीचे थैंक्यू भी लिखा है.
47 साल का इंतजार
एलनाज ने अपनी स्टोरी पर लिखा कि हमारे लिए यह खबर अविश्वसनीय है. वह खबर जिसका हम 47 साल से इंतजार कर रहे थे. खामेनेई मर गया, खुदा महान हैं. एक्ट्रेस ने वीडियो भी शेयर किया है. जिसमें उन्होंने कहा कि अगर इस युद्ध में किसी सिविलियन की मौत होती है, तो सिर्फ ईरान की सरकार इसके लिए जिम्मेदार होगी.
खामनेई की मौत का जश्न
उन्होंने आगे कहा कि क्योंकि 47 साल से वही लोगों पर जुल्म करती आ रही है. एलनाज के अलावा ईरान में कई जगहों पर खामनेई की मौत का जश्न मनाने की वीडियो सामने आया है.
मॉडलिंग से करियर की शुरुआत
ऐसा पहली बार नहीं है, जब एलनाज ने ईरान की आजादी के लिए आवाज उठाई है. पहले भी वो कई बार अपनी बात लोगों के सामने बेबाकी से रखती नजर आई हैं. एलनाज की बात करें, तो वह ईरानी-जर्मन मूल की एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी.
पाकिस्तानी फिल्म में किया काम
एक्ट्रेस को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था. उन्होंने पाकिस्तानी फिल्म से एक्टिग इंडस्ट्री में कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया, जिसमें उन्होंने वेब सीरीज सेक्रेड गेम से पहचान मिली थी. बाद में उन्हें कई और प्रोजेक्ट्स में भी देख गया.