• Home>
  • Gallery»
  • Weird Jobs: सोना, रोना और बस घूमना… ये 7 अजीबो-गरीब जॉब्स, सुनकर आप भी कहेंगे कहां अप्लाई करें?

Weird Jobs: सोना, रोना और बस घूमना… ये 7 अजीबो-गरीब जॉब्स, सुनकर आप भी कहेंगे कहां अप्लाई करें?

Weird Jobs: जब भी कोई नौकरी के बारे में सोचता है, तो उसके दिमाग में सबसे पहले डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक या बैंकर जैसी नौकरियों का ख्याल आता है.  ज्यादातर लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में ऐसे ही काम करने वालों से रोजाना मिलते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ नौकरियां भी हैं, जिनके बारे में सुनकर लगता है कि ये सिर्फ मजाक है या सच में ऐसा होता है?  लेकिन हम बता दें कि यह बिल्कुल सच है. दुनिया के कोने-कोने में ऐसे अजीबो गरीब और अविश्वसनीय कामों के लिए अच्छी खासी सैलरी कमा रहे हैं. इन अनोखी नौकरियों से पता चलता है कि इंसानों की जरूरतें कितनी अलग-अलगहैं, मार्केंट में अब उन जरूरतों को पूरा करने के लिए कितने क्रिएटिव तरीके ढूंढ सकते हैं. ये रोल्स खास स्किल्स और एक नजरिए से देखने की क्षमता की मांग करते हैं. अगली बार जब आपके लगे कि आपकी नौकरी काफी बोरिंग है, तो इन  7 अजब-गजब नौकरियों के बारे में जरूर सोचिएगा.

By: Preeti Rajput | Published: March 2, 2026 10:53:47 AM IST

Weird Jobs: सोना, रोना और बस घूमना… ये 7 अजीबो-गरीब जॉब्स, सुनकर आप भी कहेंगे कहां अप्लाई करें? - Photo Gallery
1/7

प्रोफेशनल स्लीपर

अजीबगरीब नौकरियां में एक सोने के लिए भी नौकरी शामिल है. इसमें आपको घंटों तक सोने के लिए पैसे दिए जाते हैं. यह जानकर शायद आपको हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह सच है कि प्रोफेशनल स्लीपर की जॉब भी होती है. फिनलैंड के एक होटल में प्रोफेशनल स्लीपर को हायर किया जाता है. जिसे केवल कर्मचारी को हर रात होटल के सभी रूम में सोना होता है और फिर बिस्तर कंफर्ट का रिव्यू देना होता है. क्योंकि होटल अपने ग्राहकों से कोई शिकायत सुनना नहीं चाहते हैं.

Weird Jobs: सोना, रोना और बस घूमना… ये 7 अजीबो-गरीब जॉब्स, सुनकर आप भी कहेंगे कहां अप्लाई करें? - Photo Gallery
2/7

प्रोफेशनल मॉर्निंग

क्या आप जानते हैं कि रोने के लिए भी अच्छे खासे पैसे मिल सकते हैं. दरअसल, दक्षिण पूर्व एशिया में इस तरह की कंपनियां मौजूद हैं, प्रोफेशनल माफी मांगने वाले और अंतिम संस्कार में रोने वाले लोगों को नौकरियां देते हैं. इनकी सैलरी करीब 8 हजार रुपये होती है. यहां नौकरी करने वालों को अंतिम संस्कार के दौरान रोने के लिए जाना होता है. माना जाता है कि मृतक की आत्मा को शांति देने के लिए रोने की एक परंपरा है.

Weird Jobs: सोना, रोना और बस घूमना… ये 7 अजीबो-गरीब जॉब्स, सुनकर आप भी कहेंगे कहां अप्लाई करें? - Photo Gallery
3/7

रेंटल बॉयफ्रेंड

जापान के टोक्यो शहर में रेंट पर बॉयफ्रेंड हायर किया जाता है. यहां बॉयफ्रेंड बनकर रहने की भी नौकरी होती है. जिसके लिए अच्छी खासी सैलरी मिलती है. यहां के लोग अपना अकेलापन दूर करने के लिए किराये का बॉयफ्रेंड लेते हैं.

Weird Jobs: सोना, रोना और बस घूमना… ये 7 अजीबो-गरीब जॉब्स, सुनकर आप भी कहेंगे कहां अप्लाई करें? - Photo Gallery
4/7

लाइन में लगने की नौकरी

लाइन में खड़े होने की भी नौकरी होती है. दरअसल, कई कंपनियां है जो लोगों को लाइन में खड़े होने के लिए भी लोगों को हायर करती है. प्रोडक्ट रिलीज से लेकर ब्लैक फ्राइडे सेल या अन्य किसी खास अवसर पर कंपनियां खड़े होने के लिए लोगों को हायर करती है.

Weird Jobs: सोना, रोना और बस घूमना… ये 7 अजीबो-गरीब जॉब्स, सुनकर आप भी कहेंगे कहां अप्लाई करें? - Photo Gallery
5/7

प्रोफेशनल कार वॉचर

इन नौकरियों में एक कार वॉच की जॉब भी शामिल है. इसमें सिर्फ ये देखना है कि कार सही जगह खड़ी है या फिर नहीं. यानी आपको सिर्फ कार की निगरानी करनी है और इसके लिए अच्छे खासे पैसे मिल सकेंगे.

Weird Jobs: सोना, रोना और बस घूमना… ये 7 अजीबो-गरीब जॉब्स, सुनकर आप भी कहेंगे कहां अप्लाई करें? - Photo Gallery
6/7

गंध सूंघने वाला

डियोड्रेंट या रूम फ्रेशनर बनाने वाली कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स की गंध की जांचने के लिए भी लोगों को हायर करती है. प्रोफेशनल्स प्रोडक्ट्स की गंध सूंघकर उसका मूल्यांकन करते हैं.

Weird Jobs: सोना, रोना और बस घूमना… ये 7 अजीबो-गरीब जॉब्स, सुनकर आप भी कहेंगे कहां अप्लाई करें? - Photo Gallery
7/7

पेशेवर कडलर

प्रोफेशनल कडलर लोगों को इमोशनल रूप से सहारा देने के लिए हायर किया जाता है. वह अकेलापन दूर करने के लिए उन्हें गले लगाते हैं.