Cannabis hangover on Holi: होली पर भांग के हैंगओवर को ऐसे उतारें, जाने ये आसान उपाय
Cannabis hangover on Holi: रंगों, उमंग और आपसी मेलजोल का त्योहार होली पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन जहां लोग गुलाल और रंगों से खेलते हैं, वहीं कई जगह भांग और ठंडाई का भी चलन होता है. हालांकि, ज्यादा मात्रा में भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन सेहत पर भारी पड़ सकता है.
खूब पानी पिएं
भांग के सेवन से शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकता है. ऐसे में सबसे पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. यह शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने और सिरदर्द कम करने में मदद करता है. नारियल पानी या इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक भी फायदेमंद हो सकती है.
नींबू पानी का सेवन
गुनगुने पानी में नींबू और थोड़ा शहद मिलाकर पीने से शरीर को ताजगी मिलती है. नींबू विटामिन C का अच्छा स्रोत है और यह मतली व भारीपन कम करने में सहायक होता है.
दही या छाछ
दही और छाछ पेट को ठंडक देती हैं और पाचन तंत्र को संतुलित करती हैं. भांग के कारण होने वाली जलन या एसिडिटी में यह राहत पहुंचा सकती हैं.
अदरक की चाय
अदरक में प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. अदरक की हल्की चाय मतली, उलझन और पेट की परेशानी को कम करने में मदद करती है.
हल्का और सादा भोजन
भारी और तला-भुना खाना खाने से बचें. खिचड़ी, दलिया या सूप जैसे हल्के भोजन से शरीर को ऊर्जा मिलती है और पाचन आसान रहता है.
आराम और नींद
भांग का असर कम करने के लिए शरीर को आराम देना जरूरी है. पर्याप्त नींद लेने से दिमाग शांत होता है और हैंगओवर के लक्षण जल्दी कम होते हैं.
काली मिर्च
काली मिर्च के कुछ दाने चबाने से घबराहट और बेचैनी कम हो सकती है. इसमें मौजूद पिपेरिन तत्व दिमाग को संतुलित करने में सहायक माना जाता है.