• Home>
  • Gallery»
  • pregnancy age: 40 के बाद कितनी सुरक्षित है प्रेग्नेंसी? बढ़ती उम्र में मां बनने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

pregnancy age: 40 के बाद कितनी सुरक्षित है प्रेग्नेंसी? बढ़ती उम्र में मां बनने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

pregnancy age: आजकल महिलाएं 40 की उम्र के बाद मातृत्व अपनाने का फैसला तेजी से ले रही हैं. करियर, आर्थिक स्थिरता और सही समय की तलाश इसके बड़े कारण हैं. लेकिन क्या इस उम्र में गर्भधारण सुरक्षित है? सफलता दर कितनी है और किन जोखिमों का सामना करना पड़ सकता है? आइए जानते हैं डॉक्टरों की राय.

By: Ranjana Sharma | Published: March 1, 2026 3:42:27 PM IST

pregnancy age: 40 के बाद कितनी सुरक्षित है प्रेग्नेंसी? बढ़ती उम्र में मां बनने से पहले जान लें ये जरूरी बातें - Photo Gallery
1/8

40 के बाद प्रेग्नेंसी बढ़ता ट्रेंड या मजबूरी?

आजकल कई महिलाएं 40 की उम्र के बाद मां बनने का फैसला कर रही हैं. करियर, आर्थिक स्थिरता, सही साथी और व्यक्तिगत पसंद इसके बड़े कारण माने जा रहे हैं.

pregnancy age: 40 के बाद कितनी सुरक्षित है प्रेग्नेंसी? बढ़ती उम्र में मां बनने से पहले जान लें ये जरूरी बातें - Photo Gallery
2/8

महिलाएं देर से मां क्यों बन रही हैं?

शिक्षा और करियर प्राथमिकता, देर से शादी, आर्थिक सुरक्षा, और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं-ये सभी कारण लेट मदरहुड को बढ़ावा दे रहे हैं.

pregnancy age: 40 के बाद कितनी सुरक्षित है प्रेग्नेंसी? बढ़ती उम्र में मां बनने से पहले जान लें ये जरूरी बातें - Photo Gallery
3/8

क्या 40 के बाद प्रेग्नेंसी संभव है?

जी हां, 40 के बाद भी गर्भधारण संभव है, लेकिन प्राकृतिक रूप से इसकी संभावना कम हो जाती है. कई मामलों में चिकित्सा सहायता की जरूरत पड़ सकती है.

pregnancy age: 40 के बाद कितनी सुरक्षित है प्रेग्नेंसी? बढ़ती उम्र में मां बनने से पहले जान लें ये जरूरी बातें - Photo Gallery
4/8

सफलता दर कितनी होती है?

40 के बाद प्राकृतिक गर्भधारण की संभावना 20-25 प्रतिशत तक हो सकती है, जबकि 45 के बाद यह और कम हो जाती है. टेस्ट ट्यूब बेबी जैसी तकनीक से सफलता दर बढ़ सकती है, लेकिन यह भी उम्र पर निर्भर करती है.

pregnancy age: 40 के बाद कितनी सुरक्षित है प्रेग्नेंसी? बढ़ती उम्र में मां बनने से पहले जान लें ये जरूरी बातें - Photo Gallery
5/8

क्या-क्या जोखिम हो सकते हैं?

उच्च रक्तचाप, गर्भावधि मधुमेह, समय से पहले प्रसव, गर्भपात और शिशु में आनुवंशिक समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए नियमित जांच जरूरी है.

pregnancy age: 40 के बाद कितनी सुरक्षित है प्रेग्नेंसी? बढ़ती उम्र में मां बनने से पहले जान लें ये जरूरी बातें - Photo Gallery
6/8

मां और बच्चे पर क्या असर पड़ता है?

सही देखभाल और मेडिकल मॉनिटरिंग के साथ अधिकतर महिलाएं स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकती हैं. लेकिन जोखिम को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

pregnancy age: 40 के बाद कितनी सुरक्षित है प्रेग्नेंसी? बढ़ती उम्र में मां बनने से पहले जान लें ये जरूरी बातें - Photo Gallery
7/8

डॉक्टर क्या सलाह देते हैं?

डॉक्टर सलाह देते हैं कि 40 के बाद प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले पूरी हेल्थ चेकअप कराएं, संतुलित आहार लें, वजन नियंत्रित रखें और किसी भी जटिलता के लिए नियमित जांच कराते रहें.

pregnancy age: 40 के बाद कितनी सुरक्षित है प्रेग्नेंसी? बढ़ती उम्र में मां बनने से पहले जान लें ये जरूरी बातें - Photo Gallery
8/8

सही जानकारी है सबसे जरूरी

40 के बाद मां बनना अब असंभव नहीं है, लेकिन यह एक सोच-समझकर लिया गया फैसला होना चाहिए. विशेषज्ञों की सलाह और सही तैयारी से सुरक्षित मातृत्व संभव है.