• Home>
  • Gallery»
  • कौन है अब्दुल अजीम? जिनके प्यार में पड़ीं जैकी श्रॉफ की बेटी; जुदाई के वक्त छलके आंसू

कौन है अब्दुल अजीम? जिनके प्यार में पड़ीं जैकी श्रॉफ की बेटी; जुदाई के वक्त छलके आंसू

Who Is Abdul Azim: टीवी का रियलिटी शो ‘द 50’ इन दिनों खूब सुर्खियों में रहते हैं. शो में एक बार फिर से वाइल्ड कार्ड एंट्री के साथ करण पटेल और वंशज सिंह का कमबैक  हो गया है. जिसके साथ ही शो का माहौल गरमा गया है. शो में ‘एक्टर बनाम इन्फ्लुएंसर’ की जंग देखने को मिल रही है. शो के टॉप 3 में शिव ठाकरे, मिस्टर फैसू और कृष्णा श्रॉफ ने अपनी जगह पक्की कर ली है. जिनमें शिव ठाकरे की विजेता बनने की चर्चाएं तेज हो गई हैं. शो के दौरान कृष्णा श्रॉफ ने पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि वह अब्दुल अजीम के साथ लिव इन रिलेशनशिप में हैं. वह एक अफगान एमएमए फाइटर हैं. 


By: Preeti Rajput | Published: February 27, 2026 9:00:11 AM IST

Krishna Shroff - Photo Gallery
1/8

रियलिटी शो 'द 50'

रियलिटी शो 'द 50' इन दिनों खूब चर्चा बटोर रहा है. चाहें फिर वह कृष्णा श्रॉफ लव लाइफ हो या करण पटेल और वंशज के बीच की बहस. शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है.  शिव ठाकरे, मिस्टर फैसू और कृष्णा श्रॉफ टॉप 3 फाइनलिस्ट बन चुके हैं. हालांकि, इस शो का फिनाले एपिसोड़ मार्च में आने वाला है. जानकारी के मुताबिक, शिव ठाकरे के हाथ शो का ट्रॉफी लग गई है. इस बीच कृष्णा श्रॉफ के ब्वॉयफ्रेंड अब्दुल अजीम खूब चर्चाओं में हैं.

कौन है अब्दुल अजीम? जिनके प्यार में पड़ीं जैकी श्रॉफ की बेटी; जुदाई के वक्त छलके आंसू - Photo Gallery
2/8

कौन है अब्दुल अजीम?

जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा ने हाल ही में शो पर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कन्फर्म किया कि वह अफगान के  एमएमए फाइटर अब्दुल अजीम बदकशी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं.

कौन है अब्दुल अजीम? जिनके प्यार में पड़ीं जैकी श्रॉफ की बेटी; जुदाई के वक्त छलके आंसू - Photo Gallery
3/8

अब्दुल अजीम ने की शुरुआत

कृष्णा श्रॉफ ने बताया कि अब्दुल अजीम ने उन्हें इंस्टाग्राम पर 'हाय' का मैसेज भेजा था. फिर जिस कॉन्फिडेंस के साथ अब्दुल ने उनका नंबर मांगा, वह कृष्णा को काफी पसंद आया था.

कौन है अब्दुल अजीम? जिनके प्यार में पड़ीं जैकी श्रॉफ की बेटी; जुदाई के वक्त छलके आंसू - Photo Gallery
4/8

भाषा का बड़ा अंतर

कृष्णा श्रॉफ और अब्दुल के बीच भाषा का बड़ा अंतर था. अब्दुल फारसी में बात करते थे, वहीं कृष्णा अंग्रेजी में बात करने की कोशिश करती थी. फिर भी 8 महीने तक वीडियो कॉल के जरिए उनका रिश्ता मजबूत होता चला गया.

कौन है अब्दुल अजीम? जिनके प्यार में पड़ीं जैकी श्रॉफ की बेटी; जुदाई के वक्त छलके आंसू - Photo Gallery
5/8

बिछड़ते समय आ गए थे आंसू

पहली बार इंडिया में मिलने के बाद जब कृष्णा श्रॉफ एयरपोर्ट पर एक-दूसरे से जुदा हो रहे थे, तो दोनों इमोशनल हो गए थे. उन्हें लगा कि शायद अब दोबारा मिलना न हो पाए, पर किस्मत में कुछ और ही लिखा था.

कौन है अब्दुल अजीम? जिनके प्यार में पड़ीं जैकी श्रॉफ की बेटी; जुदाई के वक्त छलके आंसू - Photo Gallery
6/8

लिव इन में रहती हैं कृष्णा श्रॉफ

दिल्ली में तीन हफ्ते साथ बिताने के बाद कृष्णा श्रॉफ ने अब्दुल के साथ मुंबई शिफ्ट होने के बारे में सोचा. अब दोनों साथ ही रहते हैं. कृष्णा का मानना है कि उनके लिए प्यार का मतलब सामने वाले पार्टनर की खुशी है.

कौन है अब्दुल अजीम? जिनके प्यार में पड़ीं जैकी श्रॉफ की बेटी; जुदाई के वक्त छलके आंसू - Photo Gallery
7/8

'द 50' में वाइल्ड कार्ड एंट्री

शो 'द 50' की बात करण पटेल और इन्फ्लुएंसर वंशज सिंह ने वाइल्ड कार्ड के तौर एक बार फिर शो में एंट्री हुई है. उनकी वापसी के साथ ही पुराना विवाद भी खुल चुका है.

The 50 a major milestone in a career - Photo Gallery
8/8

वंशज और करण पटेल की बहस

वंशज ने करण पटेल को सीधे घेर लिया. उन्होंने करण से पूछा कि उन्होंने इन्फ्लुएंसर्स का अपमान क्यों किया, करण भी अपनी बात पर अड़े रहे, जिसके बाद शो में दोनों के बीच बहस देखने को मिली.