• Home>
  • Gallery»
  • Kal ka Rashifal 27 Feb 2026: किसे होगा कारोबार में लाभ, किसे मिलेगा प्रमोशन; पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

Kal ka Rashifal 27 Feb 2026: किसे होगा कारोबार में लाभ, किसे मिलेगा प्रमोशन; पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

Today Rashifal | Aaj ka Rashifal 27 February 2026 | Rashifal Today:  वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार (27 फरवरी, 2026) को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी पड़ रही है. इसे आमलकी एकादशी और रंगभरी एकादशी  भी कहा जाता है. शुभ काम करना है तो समय नोट कर लें. शुक्रवार को अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:11 से 12:57 बजे तक रहेगा. यहां पर यह बताना भी जरूरी है कि  एकादशी पर भगवान विष्णु और आंवले के वृक्ष की पूजा होती है. शुक्रवार को रवि योग सुबह 06:48 से प्रारंभ हो जाएगा तो सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 10:48 से शुरू होगा.  (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन शुक्रवार (27 फरवरी, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी. 

 

 


By: JP Yadav | Published: February 26, 2026 4:29:50 PM IST

Aries Daily Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष राशि

शुक्रवार दिन मेष राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा.बिजनेस में आपकी कमाई भी आज अच्छी होगी. बिजनेस यानी कामकाज के लिहाज से की गई यात्रा सफल रहेगी. शुक्रवार की शाम को आपकी कोई योजना के पूर्ण होने से आपको ख़ुशी महसूस होगी. यह भविष्य में भी आपके लिए फायदेमंद साबित होगी. शुक्रवार को दोपहर बाद किसी उच्च अधिकारी की मदद से आपको फायदा मिल सकता है. पारिवारिक जीवन में आप सुख पाएंगे. बच्चों की परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को आ सकता है.

Taurus Daily Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ राशि

समाज सेवा या फिर राजनीतिक के क्षेत्र में सक्रिय हैं तो शुक्रवार को आपके द्वारा किए गए कार्यों से समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा. दफ्तर में आपके दुश्मन बहुत हैं. ऐसे में आप अपनी  कार्यकुशलता से शत्रुओं पर विजय पाने में सफल रहेंगे. कार्यस्थल  यानी ऑफिस में आपको शुक्रवार को अपनी योजना और प्रबंधन क्षमता से फायदा होगा. छात्रों का शुक्रवार को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी.परिवार का कोई सदस्य शुक्रवार को बीमार पड़ सकता है.

Gemini Daily Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को लव लाइफ में शुक्रवार को खुशी मिलेगी.  शाम के समय आप अपनी लव पार्टनर के साथ किसी मांगलिक कार्य में भाग ले सकते हैं. इससे आपकी शादी का रास्ता निकलेगा. छात्रों से संबंधित समस्या का समाधान होगा. मिथुन राशि के जातकों को दफ्तर में काम का दबाव महसूस होगा. राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के काम में आपको उलझन हो सकती है. पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा. परिवार के बुजुर्ग किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं.

Cancer Daily Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों की लव लाइफ में भी मधुरता रहेगी, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. लव पार्टनर के सामने वाणी पर संयम रखना अच्छा रहेगा. शुक्रवार का दिन प्रगतिदायक रहेगा। नौकरी में प्रगति करेंगे और किसी धार्मिक सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेना के अवसर मिलेगा.

Leo Daily Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह राशि

पारिवारिक माहौल आपका सुखद रहेगा. आपको आज किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने का मौका मिल सकता है. शुक्रवार का दिन उत्साह से भरपूर रहेगा. आप किसी वाहन से संबंधित कोई डील करने जा रहे हैं अनुभवी व्यक्ति से सलाह सहयोग जरूर लें वरना फायदे की जगह नुकसान हो सकता है. कारोबार में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. अधिक निवेश से बचें.

Virgo Daily Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या राशि

परिवार में तालमेल देखने को मिलेगा. शुक्रवार को आप अपने भाइयों से तालमेल बनाकर चलेंगे. इससे समाज में आपका सम्मान भी बढ़ेगा. कुल मिलाकर शुक्रवार को समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. आपकी कोई चिंता परेशानी दूर होगी. लोगों को शुक्रवार के दिन भाग्य लाभ दिलाएगा. आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे, जिसमें आप सफल होंगे।  अगर आप व्यापारी-कारोबारी हैं तो अपनी कारोबारी योजना का फायदा मिलेगा.

Libra Daily Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला राशि

शुक्रवार को व्यावसायिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास फलीभूत होंगे. पूरा प्रयास करेंगे तो सरकारी क्षेत्र का कोई काम उलझन के बाद बन सकता है. अगर शुक्रवार को आपको किसी यात्रा पर जाना है यात्रा के दौरान सजग और सतर्क रहें. हो सके तो यह यात्रा टाल भी सकते हैं. तुला राशि से जुड़े जातकों को शुक्रवार को पारिवारिक जीवन में लाइफ पार्टनर से भरपूर सहयोग मिलेगा. ध्यान रखें कि आप अपने बढ़ते खर्चों से चिंतित रहेंगे, लेकिन कमाई का मौका मिलने से आपको खुशी भी होगी.

Scorpio Daily Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक राशि

आपको किसी धर्म कर्म के काम में भाग लेने का मौका मिलेगा. इससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में इजाफा होगा.आप जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे और धर्म कर्म के काम में आपकी रुचि आगे भी बनी रहेगी.  शु्क्रवार का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा. सुख साधनों के मिलने से आपको खुशी मिलेगी.  शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन बढ़िया रहेगा. जॉब में प्रमोशन के आसार बन रहे हैं.कारोबारी हैं तो किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करना पड़ सकता.

Sagittarius Daily Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु राशि

धनु राशि के जातकों की  कोई चाहत शुक्रवार को पूरी हो सकती है. परिवार में सबकुछ ठूक रहेगा, लेकिन जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें. दफ्तर में लोगों को सहयोगियों के साथ सीनियर्स का भी लाभ मिलेगा. आपको किसी मीटिंग या जरूरी काम से निकलना है तो समय से निकलें नहीं तो परेशानी हो सकती है. तकनीकी क्षेत्र से संबंधित काम करने वाले जातकों के लिए शुक्रवार का दिन लाभदायक रहेगा. निवेश से पहले किसी जानकार से सलाह जरूर लें.

Capricorn Daily Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर राशि

शुक्रवार को आप आर्थिक योजनाओं के द्वारा भी लाभ पाने में सक्षम रहेंगे.कारोबार-व्यापार में आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है. इसका लाभ कई सालों बाद मिलेगा.  नौकरीपेशा लोगों को आय के कुछ नए स्रोत मिलेंगे। पूर्व में किया गया कोई काम आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है. आप संयम से बात करेंगे तो सब ठीक हो जाएगा.

Aquarius Daily Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ राशि

लव लाइफ में शुक्रवार को आपका लव पार्टनर के साथ अच्छा संबंध रहेगा. प्रेमी के साथ रोमांटिक टाइम बिता सकते हैं. नौकरी में सफलता मिलेगी. आपका प्रभाव और सम्मान भी बढेगा. दफ्तर में कोई उपहार भी मिल सकता है. वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा. सरकारी नौकरी करते हैं तो दिन टेंशन में बीतेगा.

Pisces Daily Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन राशि

मौसमी उतार-चढ़ाव का असर आपके स्वास्थ्य के प्रभावित कर सकता है. शुक्रवार को मीन राशि के जातकों की सेहत में नरमी रहेगी, स्वास्थ्य संबंधी समस्या की अनदेखी से बचें. शुक्रवार का दिन खर्चीला रहेगा.अगर आप साझेदारी में कोई व्यापार करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा. किसी वजह से शुक्रवार को अचानक यात्रा का भी संयोग बन सकता है. अच्छा काम की वजह से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.