• Home>
  • Gallery»
  • Kal Ka Love Rashifal 25 Feb 2026: कौन करेंगा अपने ब्वॉयफ्रेंड को इग्नोर, किसे मिलेगा भरपूर रोमांस; पढ़ें 12 राशियों की लव लाइफ

Kal Ka Love Rashifal 25 Feb 2026: कौन करेंगा अपने ब्वॉयफ्रेंड को इग्नोर, किसे मिलेगा भरपूर रोमांस; पढ़ें 12 राशियों की लव लाइफ

Today Love Rashifal | Aaj Ka Love Rashifal 25 Feb 2026 | Love Rashifal Today: बुधवार (25 फरवरी, 2026) का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए मिलाजुला रहेगा. कुछ राशि के जातकों के बीच अनबन होगी और नौबत ब्रेकअप तक आ जाएगी. कुछ जातकों के शादी के रिश्ते भी आ सकते हैं.  मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces) राशि के जातकों का कैसा रहेगा दिन? 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.


By: JP Yadav | Published: February 24, 2026 3:58:00 PM IST

Aries Today Love Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक लव राशिफल

कई दिनों बाद मुलाकात के चलते बुधवार को आपका पार्टनर आपके साथ सहज महसूस करेगा. आप अपने लव पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, जिससे मनमुटाव की समस्या दूर होगी. सिंगल की जिंदगी में बुधवार देर शाम तक लव की एंट्री होगी.

Taurus Today Love Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक लव राशिफल

आपका बुधवार का दिन रोमांच से भरा रहेगा. आपका पार्टनर आपके साथ रहेगा. शाम को घू्मने और फिर डिनर के लिए भी जा सकते हैं. आपका पार्टनर आपके साथ खुश रहेगा. इस आप अपने लव पार्टनर के साथ समय बिताएंगे.

Gemini Today Love Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक लव राशिफल

रिश्ते को मजबूत करने के लिए कुछ बातों को इग्नोर करें. बुधवार को पत्नी के व्यवहार से आपके मन को पीड़ा पहुंच सकती है. इसके कारण रिश्ते में दूरी बढ़ सकती है. सिंगल को अभी लव पार्टनर नहीं मिलेगा. बुधवार को पति-पत्नी के बीच अनबन हो सकती है.

Cancer Today Love Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक लव राशिफल

बुधवार को आप किसी वजह से परेशान रहेंगे. इसके चलते आपका इग्नोर करना आपके लव पार्टनर को नागवार गुजर सकता है. ऐसे में आपका पार्टनर अपने व्यवहार से यह बताने का प्रयास करेगा कि वह आपसे बहुत प्यार करता है.  साथी की फीलिंग को समझने का प्रयास करें और उनके साथ समय बिताएं. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं हैं तो रिश्ते में अनबन बढ़ सकती है.

Leo Today Love Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह दैनिक लव राशिफल

आप किन्हीं बातों को लेकर परेशान हैं.  डिप्रेशन से बचने का प्रयास करें. बुधवार को आपका पार्टनर आपसे दूरी बना सकता है. हो सकता है वह आपके साथ अपने रिश्ते को खत्म करना चाह रहा है. इस कारण वह आपके प्रति अपना व्यवहार बदल सकता है. इसमें चिंता करने की जरूरत नहीं है.

Virgo Today Love Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक लव राशिफल

बुधवार को आपका पार्टनर आपका लाइफ पार्टनर बनने यानी शादी के लिए सहमति दे सकता है, जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा.बुधवार का दिन अच्छा रहने वाला है. आपका साथी आपको कोई विशेष गिफ्ट दे सकता है.

Libra Today Love Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला दैनिक लव राशिफल

बुधवार को आप अपने पार्टनर के मूड के कारण अपना कोई डिसीजन बदल सकते हैं. आप जो कार्य करना चाह रहे हैं. आपका पार्टनर विरोध करेगा, क्योंकि हो सकता है आपका पार्टनर आपकी बात को समझ नहीं पाया है. इस कारण मतभेद की स्थिति बन सकती है. बेहतर होगा  कि कुछ बातों को बैठकर सुलझाएं.

Scorpio Today Love Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल

आप अपने पार्टनर के व्यवहार के कारण बुधवार को कुछ परेशान हो सकते हैं. उनका आप पर शक करना या बार-बार कुछ बातों के लिए रोकना आपको ठीक नहीं लगेगा. वाणी पर संयम रखें और अच्छा होगा परेशानी से अपने लव पार्टनर को इससे अवगत कराएं.

Sagittarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक लव राशिफल

लव पार्टनर से मुलाकात के दौरान ऐसी कोई बात नहीं करें, जिससे पार्टनर का मन दुखी हो. आप अपने साथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं. स्वास्थ्य खराब होने से आपका पार्टनर आपके साथ की कमी महसूस करेगा. बुधवार को हो सकें तो अपने पार्टनर के साथ रहें और उनका ख्याल रखें.

Capricorn Today Love Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक लव राशिफल

बुधवार को आपका लव पार्टनर मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकता है, जिसके कारण बाहर जाने का प्रोग्राम कैंसिल हो सकता है, जिससे मूड ऑफ रहेगा. साथ ही आप की प्लानिंग फेल हो सकती है.

Aquarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक लव राशिफल

बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. प्रेम प्रसंग के लिए यह समय अनुकूल है. आपका पार्टनर बुधवार को मुलाकात के दौरान आपसे अपने मन की बात कह सकता है. साथ ही आपका पार्टनर लाइफ पार्टनर बनने के लिए सहमत भी हो सकता है.

Pisces Today Love Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक लव राशिफल

बुधवार को आप फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं. इसके साथ ही बाहर कहीं घूमने जा सकते हैं. वहीं, शादीशुदा हैं तो आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे. आपका लाइफ पार्टनर बुधवार को आपके साथ खुश दिखाई देगा.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.