• Home>
  • Gallery»
  • Bank Account Freeze: बैंक ने आपका अकाउंट फ्रीज कर दिया? क्यों होता अकाउंट ब्लॉक, यहां जानें स्टेप-बाय-स्टेप अनलॉक करने का तरीका

Bank Account Freeze: बैंक ने आपका अकाउंट फ्रीज कर दिया? क्यों होता अकाउंट ब्लॉक, यहां जानें स्टेप-बाय-स्टेप अनलॉक करने का तरीका

Bank Account Freeze | Bank Account Rules | Frozen Account Kaise khole: अगर आपका बैंक अकाउंट अचानक फ्रीज हो जाए, तो रोजाना के कामों में रूकावट आ सकती है. जिससे परेशानियां बढ़ सकती है. ऐसे में घबराने की जरूरत नही है. ऐसे करें अपना बैंक अकाउंट ठीक…


By: Sujeet Kumar | Last Updated: February 18, 2026 6:01:33 PM IST

Everyone has an account - Photo Gallery
1/7

सबके पास अकाउंट  (Everyone has an account)

आज भारत में लगभग हर नागरिक के पास कम से कम एक बैंक अकाउंट है. चाहे सैलरी पेमेंट हो, सब्सिडी हो, EMI कटनी हो या ऑनलाइन पेमेंट, सब कुछ बैंक अकाउंट से जुड़ा है. ऐसे में अचानक फ्रीज होना मुश्किल हो सकता है.

Why does it freeze - Photo Gallery
2/7

क्यों होता है फ्रीज (Why does it freeze?)

जब बैंक अकाउंट फ्रीज हो जाता है, तो न तो पैसे निकाले जा सकते है और न ही ट्रांज़ैक्शन किया जा सकता है. इसलिए यह समझना जरूरी है कि अकाउंट क्यों फ्रीज होता है और इसे फिर से कैसे एक्टिवेट किया जा जाता है. अकाउंट फ्रीज होने का मतलब है कि सभी ट्रांज़ैक्शन कुछ समय के लिए रुक जाता है.

What is the reason for KYC - Photo Gallery
3/7

क्या KYC की वजह? (What is the reason for KYC?)

कभी-कभी KYC अपडेट न होने की वजह से बैंक यह कदम उठाता है. कभी-कभी अगर लंबे समय तक कोई ट्रांज़ैक्शन न हो, तो अकाउंट को इनएक्टिव मान लिया जाता है. सुरक्षा कारणों से संदिग्ध ट्रांज़ैक्शन को भी ब्लॉक किया जा सकता है. भारत में नियमों के तहत बैंक अकाउंट फ्रीज करने का अधिकार दिया गया है.

What does RBI say - Photo Gallery
4/7

RBI क्या कहता? (What does RBI say?)

भारतीय रिजर्व बैंक की गाइडलाइंस के मुताबिक बैंक सुरक्षा के उपाय कर सकता है. इसके अलावा अगर जरूरत हो तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, कोर्ट और सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया भी अकाउंट फ़्रीज करने का ऑर्डर दे सकता है.

Why would the bank be suspicious - Photo Gallery
5/7

बैंक को क्यों शक होता? (Why would the bank be suspicious?)

अचानक बड़े ट्रांज़ैक्शन, जैसे विदेश में डेबिट कार्ड से खरीदारी या एक साथ कई ऑनलाइन पेमेंट, कभी-कभी सिस्टम अलर्ट ट्रिगर करता है. बैंक को शक होता है कि अकाउंट कॉम्प्रोमाइज किया गया है. ऐसे मामलों में कस्टमर की सुरक्षा के लिए अकाउंट को कुछ समय के लिए बंद कर दिया जाता है.

How is a refrigerator made - Photo Gallery
6/7

कैसे फ्रिज होता है? (How is a refrigerator made?)

हर तीन साल में KYC अपडेट जरूरी है. अगर यह प्रोसेस पूरा नहीं होता है, तो बैंक अकाउंट फ़्रीज कर सकता है. इसी तरह अगर छह महीने तक कोई ट्रांज़ैक्शन नहीं होता है, तो अकाउंट फ़्रीज हो जाता है. अगर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट या कोर्ट से कोई ऑर्डर जारी होता है, तो बैंक खुद कुछ नहीं कर सकता है. संबंधित डिपार्टमेंट से परमिशन मिलने के बाद ही अकाउंट को फिर से एक्टिवेट किया जाता है.

How will it be activated - Photo Gallery
7/7

कैसे होगा एक्टिव? (How will it be activated?)

अगर आपका अकाउंट इनमें से किसी भी वजह से फ़्रीज हुआ है, तो सबसे पहले अपनी बैंक ब्रांच या कस्टमर सर्विस से कॉन्टैक्ट करें. फिर बैंक फ़्रीज होने की वजह पता करें. अगर दिक्कत KYC या सस्पिशियस ट्रांज़ैक्शन की है, तो जरूरी डॉक्यूमेंट जमा करके दिक्कत जल्दी ठीक की जा सकती है. सही कदम उठाकर अकाउंट को फिर से एक्टिवेट किया जा सकता है.