• Home>
  • Gallery»
  • Aaj Ka Love Rashifal 16 Feb 2026: किसका होगा ब्रेकअप, किसे मिलेगा भरपूर प्यार और किसकी शादी होगी पक्की, पढ़िए 12 राशियों का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 16 Feb 2026: किसका होगा ब्रेकअप, किसे मिलेगा भरपूर प्यार और किसकी शादी होगी पक्की, पढ़िए 12 राशियों का लव राशिफल

Love Horoscope Today | Today Love Rashifal | Aaj Ka Love Rashifal Monday 16 February 2026: रविवार (15 फरवरी, 2026) का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए मिलाजुला रह सकता है. कुछ राशि के जातकों के बीच अनबन होगी और नौबत ब्रेकअप तक आ जाएगी.  मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces) राशि के जातकों का कैसा रहेगा दिन? 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.  


By: Heena Khan | Last Updated: February 16, 2026 6:29:17 AM IST

Aries Today Love Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक लव राशिफल

काम की अधिकता के चलते आप लव पार्टनर से मुलाकात नहीं कर पाएंगे. इसके चलते आपका लव पार्टनर आपको बहुत मिस करेगा. काम अधिक होने के कारण आपको उनसे दूर जाना पड़ सकता है, जिस कारण आपका पार्टनर आज दुखी रह सकता है. सिंगल की शादी के रिश्ते सोमवार को आएंगे.

Taurus Today Love Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक लव राशिफल

सोमवार को अपने साथी के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे. आपका लव पार्टनर आपको कोई खुशखबरी देने वाला है. वह आपकी बात को स्वीकार कर सकता है. मन प्रसन्न रहेगा. शादी की बात तय हो सकता है. इसी साल शादी का योग बन रहा है.

Gemini Today Love Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक लव राशिफल

परिस्थितियों के चलते आपका और पार्टनर के बीच विवाद हो सकता है. आप अपने साथी के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं. आपका साथी आपके ऊपर सोमवार को शक कर सकता है. हालात ब्रेकअप तक आ सकते हैं. अगर आप लंबे समय तक रिश्ते से परेशान नहीं होना चाहते तो ब्रेकअप कर सकते हैं.

Cancer Today Love Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक लव राशिफल

मौसम आपका साथ देगा और आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा बिताने वाले हैं. आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर पार्टी आदि पर जा सकते हैं. साथ ही बारिश का मौसम का आनंद लेंगे.

Leo Today Love Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह दैनिक लव राशिफल

आपका साथी आपको धोखे में रख सकता है. अच्छा होगा संबंध के लिए बातचीत करें. सोमवार को अपने पार्टनर के बारे में आपको कोई जानकारी मिल सकती है, जिस कारण आप परेशान हो सकते हैं.

Virgo Today Love Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक लव राशिफल

सोमवार को आपका पार्टनर स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकता है, जिस कारण आपका मन उनके प्रति परेशान रहेगा. आपका पार्टनर इस कष्ट के समय में आपका साथ चाहेगा.

Libra Today Love Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला दैनिक लव राशिफल

सोमवार को आपका पार्टनर आपके अनुकूल रहेगा. सोमवार का दिन आप फुल मस्ती में बिताएंगे. आपका साथी आपके मन के भाव को समझेगा. प्रेम प्रसंग के लिए सोमवार का दिन अच्छा है. सोमवार को आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं.

Scorpio Today Love Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल

मौसम का मिजाज देखते हुए सोमवार का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है. यदि अभी तक आपने मन की बात अपने साथी को न बोली हो, तो यह समय बहुत अच्छा है.कुल मिलाकर आपका पार्टनर आपके अनुकूल रहने वाला है.

Sagittarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक लव राशिफल

आपका पार्टनर आपके साथ गलत व्यवहार कर सकता है. हो सकता है आपका पार्टनर किसी और व्यक्ति की और उनका झुकाव बढ़ जाए. जिस कारण वह आपको इग्नोर कर सकते हैं. वह आपसे दूरी बनाना चाहता है तो आप भी ब्रेकअप के लिए तैयार रहें.

Capricorn Today Love Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक लव राशिफल

सोमवार को मकर राशि के जातक अपने लव पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जाएं, जिससे आपका साथी खुश रहेगा. इसके पीछे वजह यह है कि आपका पार्टनर आप आपसे कहीं बाहर जाने की जिद कर सकता है. साथ ही आपका समय न देना आपके पार्टनर को दुखी कर सकता है.

Aquarius Love Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक लव राशिफल

मौसम के हिसाब से प्रेम प्रसंग के लिए यह समय अनुकूल है.आपका पार्टनर सोमवार को आप से अपने मन की बात कह सकता है. साथ ही लव पार्टनर लाइफ पार्टनर बनने पर राजी हो सकता है. गुनगुनी धूप में आप एकांत में लव पार्टनर को शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं. यह दिन आपके लिए अच्छा रहेगा.

Pisces Today Love Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक लव राशिफल

लव कपल के लिए रविवार का दिन रोमांच से भरपूर रहेगा. आपका लव पार्टनर आपसे बहुत खुश रहेगा. सिंगल हैं तो सोमवार को आप अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं. समय अनुकूल है. ऐसे में आपका साथी आपकी बात में सहमति देगा. सिंगल के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.