• Home>
  • Gallery»
  • Aaj Ka Love Rashifal 11 February:  किनकी जिंदगी में रोमांस होगा भरपूर, किन 3 राशियों के लोगों का हो सकता है ब्रेकअप; पढ़ें मेष से मीन तक का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 11 February:  किनकी जिंदगी में रोमांस होगा भरपूर, किन 3 राशियों के लोगों का हो सकता है ब्रेकअप; पढ़ें मेष से मीन तक का लव राशिफल

Love Horoscope Today| Today Love Rashifal | Aaj Ka Love Rashifal Wednesday 11 February 2026: लव राशिफल के लिहाज से बुधवार (11 फरवरी, 2026) का दिन कई राशियों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ लिए मुसीबत बढ़ेगी. सिंह, कन्या और धनु राशि के जातकों के लव पार्टनर्स के बीच अनबन और कुछ की तीखी झड़प हो सकती है. धनु राशि के जातकों का ब्रेकअप होने की नौबत भी आ सकती है. बुधवार (11 फरवरी, 2026) को प डे पर सभी 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी. 


By: JP Yadav | Last Updated: February 11, 2026 1:05:26 PM IST

Aries Love Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष लव राशिफल

मौसम में बदलाव के चलते आपके पार्टनर का स्वास्थ्य खराब हो सकता है. आप कुछ परेशान भी हो सकते हैं. लाइफ पार्टनर आपकी कुछ बातों को लेकर आपसे नाराज रह सकता है. अच्छा होगा साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. सिंगल की लाइफ में कोई आ चुका है. पार्टनर के साथ कोई जरूरी बातचीत हो सकती है, जो आपके रिश्ते को नई दिशा देगी.

Taurus Love Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृष लव राशिफल

बुधवार को आप मौसम का भरपूर आनंद लेंगे. शादीशुदा जातक गिफ्ट देंगे, जिससे आपका लाइफ पार्टनर आपके व्यवहार से भी खुश रहेगा. लव पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. सिंगल को दोस्तों का साथ मिलेगा. प्रॉमिस डे पर आपसी तालमेल बढ़ेगा और पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं.

Gemini Love Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन लव राशिफल

मौसम के हिसाब से बुधवार का दिन आपके लिए रोमांटिक होने वाला है. इसमें लव पार्टनर का साथ मिलेगा. आपका पार्टनर आपको कोई शादी तय हो जाने की अच्छी खबर दे सकता है. सिंगल हैं, तो किसी भी रिश्ते में जल्दबाजी न करें. आपका लव पार्टनर कुछ दिनों बाद आपकी जिंदगी में आएगा.

Cancer Love Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क लव राशिफल

पिछले दिनों कुछ गलतियां हुई हैं तो आपका पार्टनर आपसे अपनी गलती की माफी मांग सकता है. लव रिलेशन के लिए यह समय बहुत अच्छा है. आपको भी चाहिए कि पुरानी बातों को इग्नोर कर अपने साथी की गलती को माफ करें, जिससे आपका संबंध मजबूत हो. बुधवार को शादीशुदा लोगों के समय बिताने से रिश्ता और गहरा होगा.

Leo Love Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह लव राशिफल

मुलाकात के दौरान वाणी पर काबू रखें. साथी के साथ समय बिताएं और उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें. वहीं, लाइफ पार्टनर समय न देने के कारण आपसे नाराज हो सकता है. झगड़ा होने की नौबत भी आ सकती है.

Virgo Love Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या लव राशिफल

पार्टनर की कोई बात आपको चुभ सकती है. यही वजह है कि आप अपने पार्टनर के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं. आपका साथी आपकी बातों को नजरअंदाज करेगा, जिस कारण आप झगड़े की स्थिति आ सकती है. अच्छा होगा अपने संबंध को बनाए रखने के लिए कुछ बातों को इग्नोर करें.

Libra Love Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला लव राशिफल

तुला राशि के जातक बुधवार को दिन भर फुल मस्ती में बिताएंगे. सिंगल के लिए प्यार का इजहार करने के लिए बुधवार को दिन बेहतर है. आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं. बुधवार को आपका पार्टनर आपके अनुकूल रहेगा.

Scorpio Love Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक लव राशिफल

सिंगल बुधवार को अपनी पसंदीदा को आई लव यू बोल सकते हैं. शायद वह आपका लव और लाइफ पार्टनर बनने के लिए भी हां बोल दे. बुधवार को आपका पार्टनर आपके मन की बातों को स्वीकार कर सकता है. शादीशुदा हैं तो अपने साथी के साथ आपका दिन अच्छा बीतने वाला है.

Sagittarius Love Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु लव राशिफल

धनु राशि के जातक बुधवार को लव पार्टनर अपने मन की बात बोल सकता है. दरअसल, उनके मन में कुछ गलत बात चल रही है. ऐसे में वह आपसे शेयर कर सकता है. यह बात पता चलने पर रिश्त खतरे में आ जाएगा. इससे आपको कोई बड़ा डिसीजन लेना पड़ सकता है. नौबत ब्रेकअप तक आ सकती है.

Capricorn Love Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर लव राशिफल

मुलाकात के दौरान पार्टनर के विचारों का सम्मान करें और दिल से संवाद करें वरना पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है. इसके बाद उन्हें मनाने के लिए आज आप गिफ्ट दें या उनकी शर्तों को मानने के लिए तैयार रहें. यह भी ध्यान रखें कि वाणी से बात बिगड़ी है,  इसलिए मनाना कुछ कठिन होगा. पति-पत्नी साथ कहीं बाहर घूमने चले जाएं, जिससे उनका मन खुश होगा.

Aquarius Love Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ लव राशिफल

बुधवार को आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. रिश्ता और मजबूत होगा. साथ ही अपने पार्टनर के साथ दिन भर साथ रहेंगे. घर के कामों में उनका सहयोग करेंगे. सिंगल को के लिए शादी के रिश्ते आएंगे.

Pisces Love Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन लव राशिफल

लव कपल के लिए बुधवार का समय बढ़िया है. हाल ही में शादी हुई है तो लाइफ पार्टनर आपको कोई खुशखबरी दे सकता है, जिसे सुनकर आप और आपके परिवार में खुशी छा जाएगी. आपका पार्टनर आपके प्रति प्रेम और स्नेह से भरा रहेगा. मुलाकात के दौरान लव पार्टनर के साथ गहरी और सच्ची बातचीत होगी, जिससे लव रिलेशनशिप और भी बेहतर होगी.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.