• Home>
  • Gallery»
  • Aaj Ka Mausam: आज संभलकर निकलें! 6 राज्यों में कोहरा-बर्फबारी का अलर्ट, फरवरी में भी जारी रहेगी ठंड की मार

Aaj Ka Mausam: आज संभलकर निकलें! 6 राज्यों में कोहरा-बर्फबारी का अलर्ट, फरवरी में भी जारी रहेगी ठंड की मार

Today Weather: फरवरी के शुरूआती दिन चल रहे हैं. ऐसे में अब मौसम बदलने लगा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि आज, 7 फरवरी 2026 को देश के कई हिस्सों में मौसम का काफ़ी असर पड़ेगा. इतना ही नहीं पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फ़बारी होने की संभावना बनी है, जबकि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में घना कोहरा और ठंडी हवाएं लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ा रही हैं. दिल्ली-NCR से लेकर जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश तक के इलाकों के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया गया है. चलिए जान लेते हैं आज आपके राज्य का हाल कैसा रहने वाला है. 


By: Heena Khan | Published: February 7, 2026 5:52:08 AM IST

aaj ka mausam - Photo Gallery
1/8

नहीं थमेगी बर्फबारी

IMD के मुताबिक एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से, 7 से 11 फरवरी के बीच पहाड़ी राज्यों में रुक-रुक कर बारिश और बर्फ़बारी हो सकती है. अगले 2 से 3 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है.

aaj ka mausam - Photo Gallery
2/8

छाएगा घना कोहरा

वहीं बता दें कि आज सुबह उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और बिहार में घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना बनी हुई है. या यूं कहा जाए की ठंड का दौर अब भी जारी है.

दिल्ली-NCR में आज 1 फरवरी 2026 को मौसम काफी ठंडा रहने वाला है. - Photo Gallery
3/8

दिल्ली-NCR का मौसम

दिल्ली-NCR में ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ रहा है. IMD के अनुसार, 7 से 10 फरवरी तक मौसम सूखा रहेगा, लेकिन सुबह के समय कोहरा रह सकता है. लेकिन तापमान बढ़ने के साथ ही वायु प्रदूषण चिंता का विषय बना हुआ है, और कई इलाकों में AQI खराब से बहुत खराब कैटेगरी में पहुंच गया है.

aaj ka mausam  4 - Photo Gallery
4/8

उत्तर प्रदेश का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, आज सुबह उत्तर प्रदेश में घना से बहुत घना कोहरा छाने की उम्मीद है, जिससे विज़िबिलिटी काफ़ी कम हो सकती है. पश्चिमी UP में तेज़ हवाएं चलने की संभावना है, और न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है.

aaj ka mausam  5 - Photo Gallery
5/8

बिहार का हाल

मौसम विभाग का कहना है कि बिहार में भी घना कोहरा रहेगा, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है.

दिल्ली-NCR में आज 1 फरवरी 2026 को मौसम काफी ठंडा रहने वाला है. - Photo Gallery
6/8

राजस्थान का मौसम

राजस्थान के कई ज़िलों के लिए गंभीर शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्का कोहरा और ठंडी हवाएं चल सकती हैं.

Aaj Ka Mausam: आज संभलकर निकलें! 6 राज्यों में कोहरा-बर्फबारी का अलर्ट, फरवरी में भी जारी रहेगी ठंड की मार - Photo Gallery
7/8

हिमाचल प्रदेश का मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फ़बारी की उम्मीद है, जिससे ठंड और बढ़ेगी. उत्तराखंड के कुछ इलाकों में पाला पड़ने की संभावना है, जबकि 9 से 11 फरवरी के बीच फिर से बारिश और बर्फ़बारी की उम्मीद है.

दिल्ली-NCR में आज 1 फरवरी 2026 को मौसम काफी ठंडा रहने वाला है. - Photo Gallery
8/8

जम्मू और कश्मीर का मौसम

आज जम्मू और कश्मीर में बारिश और बर्फ़बारी की काफ़ी संभावना है. IMD के अनुसार, 9 से 11 फरवरी के बीच एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आ सकता है, जिससे भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है.