Mahashivratri 2026: 19 साल बाद महाशिवरात्रि पर महायोग, मेष-तुला सहित 5 राशियां बनेंगी धनवान, शिव पूजा से होगा करोड़ों का लाभ
Mahashivratri 2026 Rashifal: महाशिवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में काफी महत्व रखता है. इस खास अवसर पर इस साल बेहद खास शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है. इस शुभ योग के बनने से कई राशियों पर मां लक्ष्मी और भगवान शिव की कृपी होगी. उन लोगों को महादेव की कृपा से विशेष लाभ होगा.
कब मनाया जाएगा महाशिवरात्रि का पर्व?
इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी 2026 को बेहद धूमधाम के साथ मनाया जाने वाला है. इस दिन ग्रह स्थिति के संयोग के कारण शुभ लक्ष्मी नारायण योग बनेगा. जिसके कारण 5 राशियों को लाभ मिलने वाला है.
लक्ष्मी नारायण योग
महाशिवरात्रि के दिन महालक्ष्मी नारायण योग का दुर्लभ संयोग इस साल बनने जा रहा है. इस दिन सूर्य और राहु ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे. वहीं बुध और शुक्र ग्रह भी इस दिन कुंभ राशि में ही वास करने वाले हैं. जिसके कारण दोनों की युति से महालक्ष्मी बनता हुआ नजर आ रहा है.
मेष राशि
मेष राशि वालों को शुभ लक्ष्मी नारायण योग से धनलाभ होने वाला है. इस शुभ दिन पर महादेव की कृपा से कमाई के अच्छे अवसर मिलने वाले हैं. साथ ही परिवार का सहयोग भी मिलता नजर आएगा. वहीं अटके हुए कार्य भी पूरे हो जाएंगे.
वृषभ राशि
इस शुभ योग का असर वृषभ राशि पर भी पड़ने वाला है. इसका करियर पर अच्छा असर देखने को मिल सकता है. वहीं सरकारी विभाग से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की उम्मीद है. नौकरी और व्यापार में भी लाभ मिलेगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को लक्ष्मी नारायण योग बनने से लाभ मिलेगा. जिसके कारण आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी. काम के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है. साथ ही आपको महादेव का आशीर्वाद भी मिल सकता है.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों का वैवाहिक जीवन अच्छा रहने वाला है. आपको परिवार का साथ और सहयोग मिल सकता है. साथ ही जीवनसाथी के साथ अच्छे सबंध रहेंगे.
तुला राशि
महाशिवरात्रि पर लक्ष्मी नारायाण योग के बनने के कारण तुला राशि को भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है. आपके करियर में ग्रोथ होगी और हर कार्य में सफलता मिलेगी.