• Home>
  • Gallery»
  • Bharat Taxi Launch Today: भूल जाएं ओला-उबर, अब मिलेगी शानदार राइड; नोट करें ऐप, किराया और वुमेन सेफ्टी समेत अन्य फीचर्स

Bharat Taxi Launch Today: भूल जाएं ओला-उबर, अब मिलेगी शानदार राइड; नोट करें ऐप, किराया और वुमेन सेफ्टी समेत अन्य फीचर्स

Bharat Taxi app launch: देश की पहली सहकारी कैब सेवा भारत टैक्सी की गुरुवार यानी आज से शुरुआत होने जा रही है. इसे गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में लॉन्च करेंगे. कम किराया, बिना कमीशन मॉडल और ड्राइवरों को मालिकाना हक देने वाली ये सेवा Ola-Uber जैसे प्लेटफॉर्म को सीधी चुनौती देती दिख रही है.


By: Sujeet Kumar | Last Updated: February 5, 2026 1:38:11 PM IST

Bharat Taxi Launch Today: भूल जाएं ओला-उबर, अब मिलेगी शानदार राइड; नोट करें ऐप, किराया और वुमेन सेफ्टी समेत अन्य फीचर्स - Photo Gallery
1/7

देश की पहली सहकारी टैक्सी सेवा

भारत टैक्सी देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस है, जिसमें ड्राइवर सिर्फ कर्मचारी नहीं बल्कि प्लेटफॉर्म के हिस्सेदार और मालिक हैं. इस प्लेटफॉर्म पर ड्राइवरों से कोई कमीशन नहीं लिया जाएगा. यात्रियों द्वारा दिया गया पूरा किराया सीधे ड्राइवर को मिलेगा.

bharat taxi - Photo Gallery
2/7

बेहद किफायती किराया

भारत टैक्सी का दावा है कि उसका किराया बाजार दरों से 30% तक सस्ता होगा, जिससे आम यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा. आप इस एप को प्ले स्टोर या एपल स्टोर से डाउनलोड कर सकते हो.

bharat taxi - Photo Gallery
3/7

सर्ज प्राइसिंग नहीं

बारिश, ट्रैफिक या पीक ऑवर्स में किराया बढ़ाने वाला सर्ज प्राइसिंग सिस्टम नहीं होगा.

Bharat Taxi Launch Today: भूल जाएं ओला-उबर, अब मिलेगी शानदार राइड; नोट करें ऐप, किराया और वुमेन सेफ्टी समेत अन्य फीचर्स - Photo Gallery
4/7

दिल्ली-NCR से शुरुआत

पहले चरण में सेवा दिल्ली-एनसीआर में उपलब्ध होगी. आगे मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु समेत देशभर में विस्तार की योजना है. अब तक 3 लाख से ज्यादा ड्राइवर और 1 लाख से अधिक यूजर्स ऐप पर रजिस्टर कर चुके हैं.

bharat taxi - Photo Gallery
5/7

ड्राइवरों को बीमा और लोन सुविधा

ड्राइवरों को 5 लाख का दुर्घटना बीमा, 5 लाख का हेल्थ कवर, रिटायरमेंट सेविंग्स और आसान किस्तों पर लोन मिलेगा.

bharat taxi - Photo Gallery
6/7

सेफ्टी

ऐप में SOS सेफ्टी फीचर दिया है जो महिलाओं के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है. अगर किसी के साथ कुछ गलत होता है तो वो तुरंत SOS पर क्लिक कर, पुलिस को बुला सकती है.

bharat taxi - Photo Gallery
7/7

मल्टी-सर्विस ऐप

इस ऐप में मल्टी-सर्विस दी गई है. आसान इंटरफेस, एनिमेशन और कैब, बाइक, ऑटो से लेकर मेट्रो टिकट बुकिंग तक के ऑप्शन मौजूद हैं.