• Home>
  • Gallery»
  • Kal Ka Love Rashifal Tuesday 03 February 2026: किसको चलेगा पार्टनर के धोखे का पता, किसकी होगी शादी पक्की; यहां पढ़ें मेष से मीन तक का लव राशिफल

Kal Ka Love Rashifal Tuesday 03 February 2026: किसको चलेगा पार्टनर के धोखे का पता, किसकी होगी शादी पक्की; यहां पढ़ें मेष से मीन तक का लव राशिफल

Kal Ka Love Rashifal Tuesday 03 February 2026:  वैदिक पंचांग के अनुसार, (03 फरवरी 2026) फाल्गुन माह की द्वितीया तिथि पड़ेगी. मंगलवार का दिन ग्रह गोचर की दृष्टि से खास रहेगा. बुध ग्रह की बात करें तो बुधवार को कुंभ राशि में गोचर करेंगे. हिंदू मान्यता के अनुसार, मंगलवार का दिन भगवान हनुमान और मां दुर्गा की आराधना के लिए है. ज्ञानवाल लोगों के अनुसार, मंगलवार को हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ या हनुमान की पूजा-पाठ से मानसिक शांति के साथ सफलता मिलती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगलवार को सूर्योदय 7 बजकर 8 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 2 मिनट पर होगा. ध्यान देने की बात यह है कि कृष्ण पक्ष की द्वितीया 4 फरवरी की रात 12 बजकर 40 मिनट तक है और उसके बाद तृतीया शुरू होगी. ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 23 मिनट से 6 बजकर 16 मिनट तक है. अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक है, इस दौरान आप शुभ काम कर सकते हैं. मंगलवार (03 फरवरी, 2026) को सभी 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.


By: JP Yadav | Published: February 2, 2026 4:55:08 PM IST

Aries Love Horoscope Today - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक लव राशिफल

मेष राशि के जातकों का पूरा दिन अच्छा रहेगा. मंगलवार को आप कहीं बाहर जाएंगे, जिसकी वजह से लव पार्टनर नाराज हो सकता है. आपका काम भी जरूरी है ऐसे में आप समझने का प्रयास करें जिंदगी के लिए मोहब्बत से ज्यादा और भी चीजें जरूरी होती हैं. शादीशुदा लोगों की जिंदगी अशांत रहेगी. कुछ मुद्दों पर अनबन हो सकी है. छोटे मतभेदों को बढ़ावा न दें, वरना दिक्कत हो सकती है, इससे रिश्ते भी प्रभावित हो सकते हैं.

Taurus Love Horoscope Today - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक लव राशिफल

मंगलवार का दिन आपकी लव लाइफ के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. वृषभ राशि के जातक पूरा दिन लव पार्टनर के साथ रहेंगे. इस दौरान अच्छी प्यार भरी रोमांस वाली बातें होंगीं. सिंगल के लिए बहुत बुरा दिन रहेगा, जिसे आप एक तरफा प्यार करते हैं. वह आपको साफ-साफ इन्कार करने वाला है. इससे आपको झटका लगेगा, लेकिन आप धैर्य नहीं खोएं.

Gemini Love Horoscope Today - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक लव राशिफल

मिथुन राशि के जातकों का दिन बहुत ही सामान्य रहेगा. एक-दूसरे से दूर हैं, ऐसे में मुलाकात संभव नहीं है. दिन में बिजी रहेंगे. ऐसे में आप शाम को फोन या सोशल मीडिया के जरिए बातचीत कर सकते हैं. सिंगल को कोई अनजान शख्स प्रपोज करने वाला है. तलाकशुदा लोगों को शादी के रिश्ते आ सकते हैं. सोच-समझकर फैसला लें.

Cancer Love Horoscope Today - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक लव राशिफल

कर्क राशि के जातक ध्यान रखें कि उनके लिए बहुत मुश्किल वक्त आने वाला है. परिवार शादी के लिए मना कर रहा है, लेकिन आप जिद कर रहे हैं. परिवार को थोड़ा समय दीजिए. हो सकता है कि इसका समाधान हो जाए. सिंगल शाम को दोस्तों के साथ घूमने-फिरने जाएंगे.

Leo Love Horoscope Today - Photo Gallery
5/13

सिंह दैनिक लव राशिफल

सिंह राशि के जातक विदेश जा रहे हैं. ऐसे में उनका लव पार्टनर इससे एक तरफ परेशान भी है तो दूसरी तरफ इतना बड़ा मौका मिलने पर खुश भी है. मंगलवार को एक साथ रहेंगे. इस दिन का रोमांस आपको कई दिनों तक याद रहेगा, क्योंकि अलग होने से पहले जो एहसास होता है उसे आप मंगलवार को जीभर के जीएंगे.

Virgo Love Horoscope Today - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक लव राशिफल

कन्या राशि से जुड़े सिंगल जातकों दिल धीरे-धीरे खुल रहा है. लव पार्टनर से साफ और सच्ची बातचीत रिश्ते को मजबूत बनाएगी. सिंगल को प्यार बाहरी चीजों से कुछ अधिक ही आकर्षित रहेगा. शादीशुदा जातक लाइफ पार्टनर से नाराज हो सकते हैं, लेकिन शाम तक दिक्कत दूर हो जाएगी.

Libra Love Horoscope Today - Photo Gallery
7/13

तुला दैनिक लव राशिफल

तुला राशि वालों के लिए मंगलवार को लव लाइफ मिली-जुली रहेगी. मंगलवार को रोमांस और संतुलन साथ-साथ चलेंगे. लव पार्टनर के साथ खूबसूरत पल मिलेंगे, वहीं सिंगल लोग किसी की मुस्कान पर दिल हार सकते हैं.

Scorpio Love Horoscope Today - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल

मंगलवार का दिन लव लाइफ में नई खुशियां लाएगा. सिंगल हैं और आप किसी ख़ास व्यक्ति से जुड़ना चाहते हैं, तो आज का दिन अनुकूल है. अपने दिन की बात कह सकते हैं. शादीशुदा की जिंदगी में बड़ा बदलाव आ रहा है. आपके रिश्ते में भावनात्मक गहराई और केमिस्ट्री मजबूत होगी. साथी के साथ समय बिताने और रिश्ते में नई ऊर्जा लाने का सही समय है.

Sagittarius Love Horoscope Today - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक लव राशिफल

धनु राशि के जातकों की लव लाइफ में कुछ चुनौतियां हो सकती हैं. लव पार्टनर के बीच छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा हो सकता है. शादीशुदा लोगों के बीच बातचीत में अच्छी समझ विकसित होगी. सिंगल को लव पार्टनर के लिए अभी इंतजार करना होगा.

Capricorn Love Horoscope Today - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक लव राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए रोमांस के लिए बहुत अच्छा देना है. आप चाहे तो को पार्टनर के साथ फिल्म देखने जा सकते हैं. मकर राशि के सिंगल जातक परेशान रहेंगे. पढ़ाई पर उनका ज्यादा ध्यान होगा. शादीशुदा लोग दिन में परेशान रहेंगे लेकिन शाम को हालात ठीक हो जाएंगे.

Aquarius Love Horoscope Today - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक लव राशिफल

शादीशुदा हैं तो लाइफ पार्टनर की भावनाओं को समझें और रिश्ते में सहानुभूति और धैर्य बनाए रखें. अगर कुछ दिक्कत है तो इंतजार करें जल्द ही रिश्ते मजबूत हो जाएंगे. इस राशि से जुड़े लोग आज दिन भर खुश रहेंगे. लव कपल सुबह से शाम तक साथ रहेंगे. शाम को डिनर का भी प्रोग्राम बन सकता है.

Pisces Love Horoscope Today - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक लव राशिफल

सिंगल मंगलवार को किसी की खास के प्रति आकर्षित होंगे. पति-पत्नी के बीच संवाद के माध्यम से दूरी कम होगी और भावनाएं गहरी होंगी. इस दिन अपने दिल और भावनाओं को पूरी तरह समझने और व्यक्त करने का सही समय है. शादी का रिश्ता आ रहा है. आपकी शादी लव पार्टनर से ही हो रही है.

Disclaimar - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.